यू. जी. सी. NTA नेट परीक्षा दिसम्बर 2020/जून 2021 राजनीति शास्त्र (SHIFT-I)

Total Questions: 100

1. 1989 में विश्व बैंक ने निम्नलिखित में से किस राष्ट्र के संदर्भ में 'शासन' (गवर्नेस) की संकल्पना की थी?

Correct Answer: (c) सब-सहारन अफ्रीका
Solution:

में विश्व बैंक ने "सब-सहारन अफ्रीका" के सन्दर्भ में शासन (गवर्नेस) की संकल्पना की थी। विश्व बैंक द्वारा इस सम्बन्ध में दो रिपोर्टों का प्रकाशन हुआ था। “सब-सहारन अफ्रीका, फ्रॉम क्राइसिस टू सस्टेनेबल ग्रोथ 1989 नामक शीर्षक वाली पहली रिपोर्ट में बैंक ने सुशासन की जरूरत पर अत्यधिक बल दिया था, जबकि "गवर्नेस एण्ड डेवलेपमेंट (1992) नामक शीर्षक वाली दूसरी रिपोर्ट में बैंक ने सुशासन के कई पहलुओं की पहचान की थी।
महत्त्वपूर्ण तथ्य -
★ विश्व बैंक-
• स्थापना - 1944 में अमेरिका के न्यू हैम्पशायर में ब्रिटेन वुड्स सम्मेलन के दौरान हुयी थी।
• मुख्यालय- वाशिंगटन डी. सी. (यूएसए)
•  वर्तमान अध्यक्ष - अजय बंगा (14 वॉ अध्यक्ष)
• वर्तमान C.E.O.- अंशुला कांत
• मुख्य उद्देश्य - सदस्य राष्ट्रो को पुनर्निमाण और विकास के कार्यों में आर्थिक सहायता देना

2. निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धांत मार्क्स से संबंधित नहीं है?

Correct Answer: (b) सर्वहारा वर्ग की तानाशाही
Solution:

परिवार, निजी संपत्ति और राज्य का उद्भव (1884) का संबंध फ्रेंडरिक एंगेल्स से है। यह एंगेल्स की महत्वपूर्ण कृति है। इसके अन्तर्गत ऐतिहासिक विकास के विश्लेषण में चार्ल्स डार्विन के प्राकृतिक चयन के नियम का प्रयोग किया गया है। इस कृति में एंगेल्स ने आधुनिक नारीवादी दृष्टिकोण का पूर्व संकेत दिया है। जबकि सर्वहारा वर्ग की तानाशाही, अलगाव का सिद्धांत, अतिरिक्त मुल्य का सिद्धान्त का सम्बन्ध मार्क्स से है।

3. निम्नलिखित में से कौन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राजनीतिक दर्शन का भाग नहीं है?

Correct Answer: (a) अणु के रूप में मनुष्य का विचार करना
Solution:

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राजनीतिक दर्शन के निम्न भाग है-

(i) सांस्कृतिक राष्ट्रवाद- सांस्कृतिक राष्ट्र का तात्पर्य है एकात्मक राज्य। इस एकात्मक राज्य का अर्थ है सभी संस्कृतियाँ, मतों व पहचान का अस्तित्व स्वतंत्र रूप से बना रहें पर विविधताओं के बावजूद इन सब में अपने उज्ज्वल इतिहास, कला, साहित्य व दर्शन के प्रति सम्मान का भाव भी हो।
(ii) एकात्मक मानववाद इसके अनुसार मानव केवल भौतिक इकाई नहीं बल्कि अध्यात्मिक अवयव भी है। वह केवल शरीर नहीं बल्कि शरीर, मन, बुद्धि व आत्मा का संयुक्त रूप है। सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड एक इकाई है, जड़ व चेतन तत्व परस्पर विरोधी नहीं बल्कि पूरक है।
(iii) लोकतांत्रिक शासन नोट- राजनीतिक दर्शन में अणुवाद का सम्बन्ध हाब्स द्वारा स्थापित किया गया है।

4. निष्पादन बजट यह दर्शाता है कि कोई सरकारी इकाई अपने लक्ष्यों और उद्देश्यों को किस सुगमता से प्राप्त करते हैं। निम्नलिखित में से कौन निष्पादन बजट के केंद्रीय बिंदु हैं?

A. इसमें निष्पादन स्तरों की स्थापना तथा सूचना संग्रहण की आवश्यकता होती है।
B. जो कार्य किया जाता है, उसकी मात्रा का मापन होता है।
C. उस कार्य की गुणवत्ता अथवा उसके परिणाम का मापन होता है।
D. इसका इस बात पर प्रभाव पड़ता है कि किसी विभाग को भविष्य में कितना पैसा प्राप्त होगा

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल A, B, C और D
Solution:

कार्य निष्पादन बजट उस प्रक्रिया को प्रकट करता है जिसके द्वारा बजट के माध्यम से सरकार के प्रोग्रामों और कार्यों को निष्पादित किया जाता है। सरकार के लेन-देन का वर्गीकरण कार्यगत होता है। इस प्रकार बजट में इनपुट और आउटपुट के मध्य सीधा सम्बन्ध स्थापित हो जाता है और सरकार की उपलब्धियों का मूल्यांकन लागत के सन्दर्भ में किया जा सकता है। वास्तव में निष्पादन बजट का सम्बन्ध सरकार के द्वारा प्राप्त किये जाने वाले उद्देश्यों से होता है न कि विभिन्न वस्तुओं पर किये जाने वाले व्यय से है।

अतः निष्पादन बजट यह दर्शाता है कि कोई सरकारी इकाई अपने लक्ष्यों और उद्देश्यों को किस सुगमता से प्राप्त करते हैं। निष्पादन बजट के केंद्रीय बिन्दु है-
(i) इसमें निष्पादन स्तरों की स्थापना तथा सूचना संग्रहण की आवश्यकता होती है।
(ii) जो कार्य किया जाता है, उसकी मात्रा का मापन होता है।
(iii) उस कार्य की गुणवत्ता अथवा उसके परिणाम का मापन होता है।
(iv) इसका इस बात पर प्रभाव पड़ता है कि किसी विभाग को भविष्य में कितना पैसा प्राप्त होगा।

5. भारत की नागरिकता के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

Correct Answer: (a) भारत का एक नागरिक एक साथ अन्य देश का नागरिक भी हो सकता है
Solution:

संविधान के भाग-11 में अनु0-5 से 11 तक में नागरिकता के बारे में वर्णन किया गया है। इस संबंध में इसमें स्थायी और विस्तृत उपबंध नहीं है, यह सिर्फ उन लोगों की पहचान करता है जो संविधान लागू होने के समय (अर्थात् 26 जनवरी, 11950) भारत के नागरिक बने। नागरिकता संबंधी जो संवैधानिक प्रावधान किये गये हैं, वो निम्न है-

(i) अनु. 9 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य देश की नागरिकता ग्रहण कर लेता है तो उसकी भारत की नागरिकता समाप्त हो जाती है।
(ii) अनु. 10 के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति जो भारत का नागरिक है या समझा जाता है, संसद द्वारा बनायी गयी विधि के अधीन भारत का नागरिक बना रहेगा।
(iii) अनु. 11 के अनुसार, संसद को यह अधिकार है कि वह नागरिकता के अर्जन एवं समाप्त करने के तथा नागरिकता से सम्बधित अन्य सभी विषयों के सम्बन्ध में कानून बना सकती है।

6. 2020 में भारत ने यूएसए के साथ रक्षा सहयोग के किस समझौता पर हस्ताक्षर किये ?

Correct Answer: (a) बेसिक एक्सचेंज ऐंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट (BECA)
Solution:

2020 में भारत ने अमेरिका के साथ रक्षा सहयोग के मूल विनिमय और सहयोग समझौता (Basic Exchange and Copperation Agreement)पर हस्ताक्षर किये हैं। इससे पहले दोनों देश 2002 में जनरल सिक्योरिटी ऑफ मिलिट्री इनफॉर्मेशन एग्रीमेंट (GSOMIA) 2016 में लॉजिस्टिक्स एक्सचेंज मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेण्ट (LEMOA) तथा कम्युनिकेशन एण्ड इंफार्मेशन सिक्युरिटी मेमोरैंडम एग्रीमेंट कर चुके हैं। 2018 कम्यूनिकेशन कम्पेटिबिलिटी एंड सिक्युरिटी एग्रीमेंट (COMCASA)

7. "बजट एक दस्तावेज है जिसमें सार्वजनिक राजस्व और व्यय की प्रारंभिक स्वीकृत योजना होती है" यह परिभाषा किसने दी है?

Correct Answer: (b) रेमो स्टोहम
Solution:

बजट शब्द फ्रेंच भाषा के शब्द 'बूजट' से निकला है, जिसका अर्थ है चमड़े का थैला या झोला। सन् 1773 में ब्रिटिश वित्त मंत्री सर राबर्ट वालपोल ने अपने वित्तीय प्रस्तावों से सम्बन्धित कागज संसद के सामने पेश करने के लिए एक चमड़े के थैले में से निकाला तो उनका मजाक उड़ाते हुए 'बजट खोला गया' नामक एक पुस्तिका प्रकाशित की गयी। उसी समय से 'बजट शब्द का प्रयोग सरकार की वार्षिक आय-व्यय के विवरण के लिए किया जाने लगा है। बजट की निम्न परिभाषाएँ हैं-

लेरॉय ब्यूलियो के अनुसार, "बजट एक निश्चित अवधि  के अंतर्गत होने वाली अनुमानित प्राप्तियाँ तथा खर्चों का एक विवरण है।" रेमो स्ट्रॉर्म के अनुसार, बजट एक लेख पत्र है जिसमें सरकारी आय और व्यय की एक प्रारम्भिक अनुमोदित योजना होती है।

8. निम्नलिखित में से कौन अंतर्राष्ट्रीय संबंध के नवयथार्थवादी सिद्धांत से संबंधित केंद्रीय विषय नहीं है?

Correct Answer: (a) कर्ता अराजक परिवेश में प्रतिक्रिया करते हैं
Solution:

नव यथार्थवाद के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय संरचना विकेन्द्रित है अर्थात् जिसमें कोई केन्द्रीय सत्ता नहीं है। यह अराजकतापूर्ण है। जिसमें प्रत्येक राज्य एक स्वतंत्र प्रभुसत्ताधारी राजनीतिक इकाई के रूप में कार्यरत होता है। इसका अर्थ है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कानून अथवा नियमों आदेशों को लागू करने वाली अथवा वृहत वैश्विक समुदाय के हितों की रक्षा करने वाली कोई सत्ता नहीं है। नव यशवाद अंतर्राष्ट्रीय संबंधों पर कैनेथ वाल्ट्ज द्वारा लिखी गयी पुस्तक A theory of international politics (1979) में प्रतिपादित सिद्धान्त है। इस सिद्धान्त के अनुसार,
(i) कर्ता अराजक परिवेश में प्रतिक्रिया करते हैं।
(ii) कर्ताओं में अविश्वास और भय का होना सुरक्षा दुविधा की समस्या उत्पन्न करता है।
(iii) कर्ता के व्यवहार का मुख्य निर्धारक संरचना है।

9. बी.आर. अम्बेडकर द्वारा लिखित निम्नलिखित पुस्तकों को उनके आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:

A. गांधी एंड गांधीज्म
B. द प्रॉब्लम ऑफ द रूपी इस ओरिजिन एंड इट्स सोल्यूशन
C. द बुद्ध एंड हिज थम्म
D. द राइज एंड फॉल ऑफ हिन्दू वूमैन

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) B, D, C, А
Solution:

बी.आर. अम्बेडकर द्वारा लिखित पुस्तकों का सही क्रम है-
द प्रॉब्लेम ऑफ द रूपी-इट्स ओरिजिन एवं इट्स सोल्यूशन (1923)
द राइज एंड फॉल ऑफ हिन्दू वूमैन (1955)
द बुद्ध एण्ड हिज धम्म (1957)

10. निम्नलिखित अंतर्राष्ट्रीय संधियों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए:

A. संयुक्त राष्ट्र संघ चार्टर
B. वेस्टफालीय की संधि
C. वर्साय की संधि
D. यू च की संधियां

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) B, D, C, A
Solution:

सही क्रम इस प्रकार है-
वेस्टफालीय की संधि -  1648
यूट्रेच की संधिया - 1773
वर्साय की संधि - 1919
संयुक्त राष्ट्र संघ चार्टर - 1945