यू.जी.सी. NTA नेट परीक्षा दिसम्बर – 2019 (इतिहास)

Total Questions: 100

11. फिरदौस मकानी (बाबर) के संस्मरणों को तुर्की से फारसी में अनूदित कर निम्नांकित में से किसने अकबर के समक्ष प्रस्तुत किया और अत्यधिक प्रशंसा बटोरी?

Correct Answer: (a) अब्दुर रहीम खाने खानों
Solution:

बाबर की आत्मकथा संस्मरण का नाम 'तुजुक-ए-बाबरी' है, जो बाबर ने तुर्की भाषा में लिखा है। इसका सर्वप्रथम फारसी भाषा में अनुवाद शेख जेतुद्दीन ख्वाजा ने किया था, लेकिन अकबर के समक्ष फारसी भाषा में अनुवाद करने वाले विद्वान अर्दुरहीम खानखाना थे। इनके पिता बैरम खान मुगल बादशाह अकबर के संरक्षक थे। इनकी मृत्यु के पश्चात रहीम को अकबर ने अपने नवरत्नों में शामिल में किया वे “मिर्जा खान" की उपाधि प्रदान की। इन्होंने बाबर की आत्मकथा “तुजुके बाबरी" का फारसी में अनुवाद किया। इन्हें अरबी, तुर्की, फारसी, (तुर्की भषा) संस्कृत और हिन्दी भाषा का भी ज्ञान था।

12. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें:

सूची- I (शब्द)सूची- II (अर्थ)
(A) ऐवान(i) एक स्तंभ और लिन्टल पर आधारित संरचना सिद्धांत
(B) बारादरी(ii) टाइल मोजैक
(C) काशी कारी(iii) एक स्तंभयुक्त वीथी (गैलरी)
(D) ट्रेबियेट(iv) एक स्तंभयुक्त मंडप (पैविलियन)

सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (a) (A)- (iii), (B)- (iv)- (C)- (ii), (D)- (i)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची- I (शब्द)सूची- II (अर्थ)
 ऐवानएक स्तंभयुक्त वीथी (गैलरी)
बारादरीएक स्तंभयुक्त मंडप (पैविलियन)
काशी कारीटाइल मोजैक
ट्रेबियेटएक स्तंभ और लिन्टल पर आधारित संरचना सिद्धांत

13. उस सुल्तान की पहचान कीजिए, जिसने काजी की सलाह पर शरियत को कार्यान्वित करने से इंकार कर दिया था।

Correct Answer: (b) अलाउद्दीन खिलजी
Solution:

अलाउद्दीन खिलजी (1296-1316 ई.) दिल्ली का ऐसा पहला सुल्तान था जिसने उलेमा वर्ग की उपेक्षा करते हुए धर्म पर राज्य का नियंत्रण स्थापित किया तथा अपने आपको 'यामिन उल-खिलाफत नासिरी अमीर-उल मुमनिन (खलीफा का नायब ) की उपाधि धारण की। उसकी सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह थी कि उसने राजनीति को धर्म से कभी प्रभावित नहीं होने दिया।

14. निम्नलिखित में से किस सुल्तान को पहले अली गुरशास्य के नाम से जाना जाता था?

Correct Answer: (b) अलाउद्दीन खिलजी
Solution:

अलाउद्दीन खिलजी, खिलजी वंश के संस्थापक जलालुद्दीन खिलजी का भतीजा और दामाद था। उसके बचपन का नाम अली गुरशास्प था। उसके राज्यारोहण के साथ ही सल्तनत के साम्राज्यवादी युग का प्रारंभ हुआ उसने "सिकन्दर-ए-सानी" या "सिकन्दर द्वितीय सानी' की उपाधि धारण की। इसका उल्लेख अपने सिक्को पर करवाया। अमीर खुसरो ने अलाउद्दीन को 'विश्व का सुल्तान, युग का विजेता, जनता का चरवाहा, पृथ्वी के शासकों का सुल्तान' आदि कहा है।

15. निम्नांकित मुगल सुव्यवस्थित करें:

(A) फर्रुखसियर
(B) जहाँदार शाह
(C) बहादुर शाह
(D) मुहम्मद शाह
निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (c) (C), (B), (A), (D)
Solution:

औरंगजेब की मृत्यु के पश्चात् उसके तीनों पुत्रमुअज्जम, मुहम्मद आजम तथा मुहम्मद कामबक्श में उत्तराधिकार के लिए युद्ध हुआ जिसमें बहादुर शाह (मुअज्जम) विजयी रहा, उसके पश्चात क्रमशः निम्न शासकों ने शासन किया-

शासनकालवर्ष (कार्यकाल)
बहादुरशाह1707-1712 ई.
जहाँदारशाह1712-1713 ई.
फर्रूखसियर1713-1719 ई.
मुहम्मदशाह1719-1748 ई.

16. नीचे दो कथन दिए गए है, जिसमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे के तर्क (R) कहा गया है।

अभिकथन (A): "इतिहास का संदर्भ विषयवस्तु और विचार प्रक्रिया से है।
 तर्क (R) : ऐतिहासिक चिंतन की विचार प्रक्रिया में प्रश्न करना, साक्ष्य जुटाना, साक्ष्य के स्वरूप का पता लगाना और अन्य द्वारा लिखित आख्यानों की मीमांसा करना सम्मिलित है।
उपर्युक्त दोनों कथनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की सही व्याख्या (R) है।
Solution:

इतिहास अतीत में किए गए मानव प्रयास की कालानुक्रमिक कथा है। इतिहास के आवश्यक अंग अतीत, सभ्य युग, विषयवस्तु, घटनाओं का आनुक्रमिक प्रसार तथा विचार प्रक्रिया है। वर्तमान में जो अभी जीवित है इतिहास का विषय नहीं है। ऐतिहासिक चिंतन की विचार प्रक्रिया में प्रश्न करना, साक्ष्य जुटाना, साक्ष्य के स्वरूप का पता लगाना आदि को भी इतिहास में सम्मिलित किया जाता है।

17. एक इतिहासकार द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में निम्नांकित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

Correct Answer: (c) यदि तर्कना से कोई संदेह उत्पन्न होता हो तो रचनात्मक कल्पना से निष्कर्ष निकाले जाने चाहिए।
Solution:

एक इतिहासकार द्वारा अपनी किसी बात को रखने के लिए लेखक द्वारा जो नहीं कहा गया है उसे पाठ में प्रस्तुत नहीं करना चाहिए। इसी के साथ उस विषय की प्रमाणिकता की जाँच भी कर लेनी चाहिए तथा उसके निष्कर्ष को देखते हुए उस विषय को प्रस्तुत करना चाहिए। किसी विषय को रखने के लिए उसके सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक पहलुओं पर संदेह की स्थिति में उससे निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए। बल्कि प्रमाणिक स्त्रोत का उपयोग करना चाहिए।

18. निम्नलिखित कथनों में से कौन से सही है?

(A) कासिम खान को उसके सैन्य अभियंता के साथ-साथ भवन निर्माता के रूप ख्याति के कारण आगरा किले की इमारत का अधीक्षक चुना गया था
(B) बाद में उसे आगरा किले का गर्वनर बनाया गया था।
(C) फादर मोन्सेरेट टिप्पणी करते हैं कि 'उसे सफर मैना (सैपर) की साधारण स्थिति से उक्त उच्च प्रतिष्ठा तक उठाया गया था।'
(D) 1583 में अकबर ने, शाही इमारत की देखभाल के लिए संयुक्त रूप से आठ लोगों को नियुक्त किया था, जिनमें से एक कासिम खान था।
निम्नलिखित विकल्पों में से सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (b) केवल (A), (B) और (C)
Solution:

इस्लाम खान चिश्ती (शेख अलाउद्दीन चिश्ती) के शासनकाल में कासिम खान ने पहली बार बंगाल में खजाँची (कोषाध्यक्ष) के रूप मे कार्य किया। आगे चलकर मुगल शासक जहाँगीर ने उसे आगरा का सूबेदार नियुक्त किया। इसके पूर्व ही सैन्य अभियंता के साथ-साथ भवन निर्माता के रूप में ख्याति प्राप्त होने के कारण आगरा किले की इमारत का अधीक्षक भी चुना गया था। 1628 ई. में शाहजहाँ ने इन्हें बंगाल का सूबेदार नियुक्त किया था। 1583 ई. में अकबर द्वारा बनाए गए शाही इमारत की देखभाल के लिए नियुक्त आठ व्यक्तियों में ये शामिल नहीं थे।

19. निम्नलिखित में से किस पुरापाषाणकालीन स्थल पर एश्यूलियन औजारों के साथ पशु पद-चिह्न के एक समुच्चय का साक्ष्य मिला है?

Correct Answer: (a) अत्तिरमपक्कम
Solution:एश्यूलियन संस्कृति को हैण्डएक्स संस्कृति या मद्रास संस्कृति भी कहा जाता है। इस संस्कृति के उपकरण सर्वप्रथम 1864 ई.में मद्रास के वदमदुरै और अतिरपक्कम से प्रो. किंग द्वारा प्राप्त किये गये। (मद्रास संस्कृति नामकरण-कृष्णास्वामी ने किया)। हैण्डएक्स संस्कृति के उपकरण सर्वप्रथम मद्रास के समीप बदमदुरै एवं अत्तिरपक्कम से प्राप्त किए गए। यह साधारण पत्थरों के कोर तथा फ्लेक प्रणाली द्वारा निर्मित किए गए। इस संस्कृति के उपकरण क्लीवर एवं स्क्रेपर है। अत्तिरमपक्कम से ही एश्यूलियन औजारों के साथ पशु पद चिह्न के एक समुच्चय का साक्ष्य मिला हुआ है।

20. नीचे दो कथन दिए गए है, जिसमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे के तर्क (R) कहा गया है।

अभिकथन (A): राजशेखर ने बालरामायण शीर्षक एक ' नाटक लिखा था।
तर्क (R) : वह प्रतिहार राजा रामभद्र के शिक्षक थे।
उपरोक्त दोनों कथनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

Correct Answer: (c) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
Solution:

राजशेखर कन्नौज के प्रतिहार वंशीय राजाओं महेनद्रपाल (890-908 ई.) तथा उसके पुत्र महीपाल (910-940 ई.) की राजसभा में निवास करते थे। वे संस्कृत के प्रसिद्ध कवि तथा नाटककार थे। राजशेखर ने कर्पूरमंजरी, काव्यमीमांसा, विद्धशालभंजिका, बालरामायण, भुवनकोश तथा हरविलास जैसे प्रसिद्ध जैन ग्रंथों की रचना की। 'बालरामायण' नामक ग्रंथ में दस अंक है। जिनमें सीता स्वयंवर से लेकर अयोध्या लौटने तक की रामकथा का नाटकीय वर्णन प्रस्तुत किया गया है।