यू.जी.सी. NTA नेट परीक्षा दिसम्बर – 2019 (इतिहास)

Total Questions: 100

71. नीचे दो कथन दिए गए है, जिसमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे के तर्क (R) कहा गया है।

अभिकथन (A): नादिर शाह का दिल्ली पर कब्जा और उसकी जनता के कतलेआम ने लोगों के 340 वर्ष पहले तैमूर के हाथों इसी प्रकार की विपदा की याद दिलाई।
तर्क (R) : दूसरी ओर, नादिर शाह ने सिंधु पार के प्रांतों और पूरे अफगानिस्तान को नहीं हड़पा था। उपरोक्त दोनों कथनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

Correct Answer: (c) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
Solution:

तुगलक वंश के अंतिम शासक नासिरुद्दीन महमूद तुगलक के काल में तैमूर के आक्रमण (1398) ने दिल्ली के साम्राज्य को अत्यधिक आघात पहुँचाया तत्पश्चात 340 वर्ष बाद फारस के नादिरशाह ने मुगलवंशीय शासक मुहम्मदशाह के समय दिल्ली पर आक्रमण किया नादिरशाह ने 1738 में गजनी नगर से प्रवेश कर काबुल पर अधिकार कर लिया इसके पश्चात अटक के रास्ते सिन्धु नदी को पार कर लाहौर पहुँचा वहाँ पर मुगल गवर्नर 'जकारिया खाँ' ने बिना युद्ध के हथियार डाल दिया। इसके पश्चात नादिरशाह ने सरहिन्द के रास्ते, अम्बाला, अजीमाबाद होते हुए करनाल पहुँचा। ईरानी नेपोलियन के नाम से प्रसिद्ध नादिर शह ने 13 फरवरी, 1739 में करनाल के युद्ध में बादशाह मुहम्मद शाह रंगीले की फौज को पराजित करके 57 दिनों तक दिल्ली को लूटा। नादिरशाह ने वापसी के समय तख्त-ए-ताउस, कोहिनूर हीरा, हिन्दू संगीत की प्रसिद्ध चित्रित फारसी पांडुलिपि को भी अपने साथ ले लिया इस नरसंहार ने 340 वर्ष पूर्व हुए तैमूर के आक्रमण की याद दिलाती है।

72. निम्न में से कौनसा सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (b) वेलेन्टाइन शिरोल - द लिगेसी ऑफ दी लोकमान्य
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
लेखकपुस्तक
सुरेन्द्रनाथ बनर्जी- ए नेशन इन मेकिंग
थियोडोर एल.शे.- द लिगेसी ऑफ दी लोकमान्य
सुभाष चन्द्र बोस- द इण्डियन स्ट्रगल- 1935-1942
शाहनवाज खान- माई मेमोरीज ऑफ आई. एन. ए. एण्ड इट्स नेताजी
वेलेन्टाइन शिरोल- इंडियन अनरेस्ट

73. इलाहाबाद स्तम्भ लेख में उल्लिखित समुद्रगुप्त द्वारा विजित दक्षिणापथ के राज्यों को क्रमानुसार लिखिएः

(A) देवराष्ट्र
(B) कांची
(C) पिष्टपुर (D) वेंगी
सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (c) (C), (B), (D) एवं (A)
Solution:

चन्द्रगुप्त प्रथम का उत्तराधिकारी समुद्रगुप्त हुआ। उसने आर्यावर्त तथा दक्षिणावर्त के 12-12 शासकों को पराजित किया। इन्हीं विजयों के कारण इतिहासकार विसेंट स्मिथ ने इन्हें "भारत का नेपोलियन" कहा। समुद्रगुप्त ने उत्तर भारत के तीन प्रमुख शक्तियों (अच्युत, नागसेन, रोतकुलज शासको) को पराजित किया। दक्षिणापथ के राज्यों में कुल 12 विजित राज्य क्रमशः कौशल, महाकांतार, कोशल, पिष्टपुर, कोट्टर, एरण्डपल्ल, काँची, अवमुक्त, वेंगी, पालक्क, देवराष्ट्र, कुस्थलपुर थे।

74. निम्नांकित स्मारकों को कालक्रमानुसार सुव्यवस्थित करें:

स्मारक/स्थानस्थान
(A) अकबर का मकबरा- सिकंदरा
(B) गोल गुम्बद- बीजापुर
(C) शेख सलीम चिश्ती का मकबरा- फतेहपुर सीकरी
(D) चारमीनार- हैदराबाद

सही विकल्प चुनिएः

Correct Answer: (d) (C), (D), (A), (B)
Solution:

सलीम चिश्ती अजमेर के ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती के पौत्र थे। इन्हीं के आशीर्वाद से अकबर को पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई। बाबा सलीम चिश्ती के सम्मान में ही अकबर ने फतेहपुर सीकरी का निर्माण कराया। अकबर ने फतेहपुर सीकरी को अपनी राजधानी बनाया तथा यही जोधाबाई महल, पंचमहल, सलीम चिश्ती का मकबरा, बीरबल महल आदि का भी निर्माण करवाया। हैदराबाद में चारमीनार का निर्माण सुल्तान मुहम्मद कुली कुतुबशाह (कुतुबशाही वंश) ने करवाया। सिकंदरा (आगरा से 4 किलोमीटर दूर) में अकबर ने स्वयं अपने मकबरे का निर्माण शुरू किया तथा जहाँगीर ने इसे पूर्ण करवाया। गोलगुम्बद बीजापुर के सुल्तान मुहम्मद आदिल शाह का मकबरा है।
सही काल क्रम है- शेख सलीम चिश्ती का मकबरा (1580-81 फतेहपुर सीकरी), चारमीनार (1591 हैदराबाद) - अकबर का मकबरा (1613,सिकंदरा), गोलगुम्बंद (1656, बीजापुर)

75. निम्नलिखित में से किन पुराणों में बुद्ध को विष्णु के अवतारों की सूची में सम्मिलित किया गया है?

(A) अग्नि
(B) भागवत
(C) मत्स्य
(D) वायु
सही विकल्प चुनिएः

Correct Answer: (c) केवल (A), (B) और (C)
Solution:

गौतमबुद्ध को हिन्दुओं के वैष्णव सम्प्रदाय में भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। धर्म में वर्णित दशावतार में वर्तमान में 9वां अवतार बुद्ध को माना जाता है। भविष्य में अंतिम कल्कि अवतार होगा। बुद्ध का उल्लेख सभी प्रमुख पुराणों तथा सभी महत्त्वपूर्ण हिन्दू ग्रन्थों में हुआ है। इन ग्रन्थों में बुद्ध की दो भूमिकाओं का वर्णन किया गया है- कलयुगीय अधर्म की स्थापना के लिए नास्तिक (अवैदिक) मत का प्रचार तथा पशु बलि की निन्दा । अनेक पुराणों में बुद्ध को विष्णु अवतार में माना गया जैसे- अग्निपुराण, भागवत, मत्स्य, गरुड़ पुराण, विष्णु, नारदीय पुराण।

76. सूची-I (ग्रन्थ) को सूची-II (विषय-वस्तु) के साथ सुमेलित कीजिए:

सूची- Iसूची- II
(A) भुवनकोष(i) वास्तुकला
(B) बृहज्जातक(ii) ज्योतिष
(C) दशरुपक(iii) नाट्य कला
(D) मानसार(iv) भूगोल

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) (A)- (iv), (B)- (ii)- (C)- (iii), (D)- (i)
Solution:
सूची- Iसूची- II
भुवनकोषभूगोल
बृहज्जातकज्योतिष
दशरुपकनाट्य कला
मानसारवास्तुकला

भुवनकोष में प्राचीन भारतीय भूगोल की विस्तृत सामग्री पाई जाती है। पुराणों में भूगोल को भुवनकोष कहा गया है। भुवनकोष का वर्णन मत्स्य, वायु, ब्रह्माण्ड, वामन और मार्कण्डेय पुराणों में भी हुआ है। कूर्म पुराण में भूगोल विषय से सम्बन्धित पाँच अध्याय (38,43,45,47,48) मिलते है।

77. किस इतिहास दर्शनशास्त्री ने कहा था, "समस्त इतिहास समकालीन इतिहास है"?

Correct Answer: (b) बेनेडिटो क्रोचे
Solution:

बेनेदितो क्रोचे इटली के प्रसिद्ध आत्मवादी दार्शनिक थे उसने अनेक विषयों पर लिखा जिनमें दर्शन, इतिहास, सौन्दर्यशास्त्र प्रमुख थे। वह उदारवादी विचारक थे किन्तु उन्होने मुक्त व्यापार का विरोध किया। इन्हें अभिव्यंजनावाद का प्रवर्तक माना जाता है। इतिहास के बारे में इनका मत था समस्त इतिहास समकालीन इतिहास है"। स्पेंगलर ने इतिहास में संश्लेषण और उद्देश्य की आवश्यकता पर बल दिया तथा एक नए सिद्धान्त "प्रत्येक मानवसभ्यता की एक सीमित जीवन अवधि होती है" का प्रतिपादन किया।

78. 'स्टार ऑफ इंडिया', यूरोपियनों और भारतीयों दोनों के लिए नाइटहुड की एक गैर-आनुवांशिक उपाधि, प्रदान करना किस वर्ष, से शुरू हुआ?

Correct Answer: (c) 1861
Solution:

स्टार ऑफ इंडिया, यूरोपीय और भारतीयों दोनों के लिए नाइटहुड की गैर आनुवांशिक उपाधि को वर्ष 1861 में प्रदान करना शुरू किया। नाइटहुड अथवा सर की उपाधि ब्रिटिश सरकार की सर्वोच्च उपाधियों में से एक है। यह उपाधि किसी भी व्यक्ति को दिया जा सकता है जो राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समाज और मानवता के लिए अच्छा कार्य करे। अभी तक केवल दो भारतीय को "नाइटहुड। आर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर" दिया गया है- रवीन्द्रनाथ टैगोर (1915 में), रतन टाटा।

79. फरिश्ता लिखते हैं- "उनके देश में अच्छी बसावट थी और जनता उनकी सत्ता के प्रति समर्पित थी। मालाबार, सिलोन तथा अन्य देशों के रईसों ने उनके दरबार में दूत रखे हुए थे और प्रतिवर्ष महंगे उपहार भेजते थे।" विजयनगर के इस शासक की पहचान कीजिए:

Correct Answer: (b) बुक्का प्रथम
Solution:

विजयनगर साम्राज्य की स्थापना हरिहर और बुक्का नामक दो भाइयों ने 1336 ई. में की थी। ये दोनों वारंगल के काकतीयों के सामंत थे। बुक्का प्रथम ने (1) वेदमार्ग प्रतिष्ठापक और (2) दो समुद्र का अधिपति की उपाधि धारण की। इनके शासनकाल में विजयनगर उत्तर में तुंगभद्रा घाटी से दक्षिण में तमिल तथा चेर राज्य (वर्तमान केरल) को मिलाते हुए रामेश्वरम तक फैला था। इन्होनें अपनी वैदेशिक नीति का विस्तार करने के लिए एक दूत मण्डल को चीन भेजा था। उसकी साम्राज्य की सुदृढ़ता के कारण ही फरिश्ता ने कहा" कि जनता उसकी सत्ता के प्रति समर्पित थी इसी प्रभाव के कारण सिलोन, मालाबार तथा अन्य देशों के रईसों ने उनके दरबार में दूत भेजे थे।

80. दीनबंधु मित्र द्वारा लिखे गए किस नाटक में बंगाल के बागान मजदूरों के शोषण को उजागर किया गया है?

Correct Answer: (a) नील दर्पण
Solution:

दीनबन्धु मित्र, बंकिम चन्द्र चटर्जी के समकालीन बंगला नाटककार थे। उनका प्रथम नाटक नीलदर्पण (ढाका, वर्ष 1860) तत्कालीन ग्रामीण किसानों पर गोरों के अत्याचारों की कथावस्तु पर आधारित है। वर्ष 1860 में जब यह प्रकाशित हुआ तब बंगाली समाज और शासक दोनों में तीव्र प्रतिक्रिया हुई। बंगाली समाज ने इसका स्वागत किया और अंग्रेज शासक ने इससे घृणा किया। वर्ष 1876 में अंग्रेज सरकार द्वारा डैमेटिक परफार्मेन्सेज कन्ट्रोल ऐक्ट लाना नीलदर्पण जैसे नाटकों की विद्रोही भावना का दमन भी एक उद्देश्य था। जेम्स लॉग ने नीलदर्पण का अंग्रेजी अनुवाद प्रकाशित किया। दीनबन्धु मित्र के अन्य नाटक - लीलावती, कमलकामिनी है।