Solution:मई 1998 में शक्ति श्रृंखला के परमाणु परीक्षण के बाद भारत ने स्वयं को परमाण क्षमता संपन्न देश घोषित कर दिया। इसके साथ ही एक परमाणु नीति की आवश्यकता महसूस की गई। वर्ष 1999 में परमाणु नीति का ड्राफ्ट प्रस्तुत किया गया तथा उसके तीन वर्ष से भी अधिक समय पश्चात् सुरक्षा पर कैबिनेट समिति ने परमाणु नीति की घोषणा की। इस नीति की प्रमुख विशेषताएँ निम्न हैं।
(i) भारत में परमाणु शक्ति का मूल उद्देश्य भारत को, परमाणु आक्रमण से सुरक्षित रखना है। इसलिए भारत किसी भी देश के ऊपर पहले परमाणु हमला नहीं करेगा।
(ii) परमाणु प्रतिरोध के निर्माण में अधिकतम विश्वसनीयता प्रभावकारिता और सुरक्षा'की भी आवश्यकता है।
(iii) भारत उन देशों के ऊपर भी परमाणु हमला नहीं करेगा, जिनके पास केवल परंपरागत हथियार है अथवा वे परमाणु शक्ति संपन्न देशों के गठबंधन के साथ नहीं है।
(iv) यदि भारत पर रासायनिक, अथवा सैनिक हथियारों से हमला किया जाता है तभी भारत परमाणु हथियारों का प्रयोग करेगा।
विकल्प (c) भारत की नाभिकीय सिद्धांत की विशेषता नहीं है।