Solution:नवीन लोक प्रबंधन (NPM) जिसे बाजार आधारित सार्वजनिक प्रशासन, प्रबन्धनवाद सरकार का पुर्नविकास और अफसरशाही पश्चात् मॉडल भी कहा जाता है। इसका विकास ब्रिटेन और अमेरिका में हुआ।
नवीन लोक प्रबन्ध अवधारणा लोक प्रशासन में उन तकनीकों को अपनाने पर जोर देती है जिन्हें निजी क्षेत्र में अपनाया जा रहा है। यह सार्वजनिक क्षेत्र के अभिकरणों के लिए प्रतिस्पर्धा और विकेन्द्रीकरण की वृद्धि पर बल देती है।
मानव संसाधनों के प्रबन्ध में सुधार, कार्य नियंत्रण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना, प्रक्रियाओं के स्थान पर परिणामों पर बल देना, नीति से हटकर प्रबन्ध को अपनाना तथा सार्वजनिक व्यय में मितव्ययिता आदि इसके प्रमुख स्तम्भ है। निकोल्स हेनरी ने अपनी पुस्तक Public Administration and Public Affarirs में नवीन लोक प्रबंधन के निम्नलिखित मौलिक Aबताए है-
(i) स्फूर्ति (Agility)
(ii) सतर्कता, जवाबदेही (Alertness, Accountability)
(iii) सहबंधता, अनुकूलता (Alignment,Adaptability)