यू. जी. सी. NTA नेट परीक्षा दिसम्बर 2020/जून 2021 राजनीति शास्त्र (SHIFT-II)

Total Questions: 100

71. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I सूची-II
(A) ए.जी.फेंक(I) खुलापन (ग्लासनॉस्ट)
(B) कार्ल डब्ल्यू ड्यूट्श(II) प्रणाली सिद्धांत (सिस्टम थ्योरी)
(C) मिखा इल गोर्बाचोव(III) संचार सिद्धांत (कम्यूनिकेशन थ्योरी)
(D) मन काप्लान(IV) निर्भरता सिद्धांत (डिपेंडेन्सी थ्योरी)
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I सूची-II
(A) ए.जी.फेंक(IV) निर्भरता सिद्धांत (डिपेंडेन्सी थ्योरी)
(B) कार्ल डब्ल्यू ड्यूट्श(III) संचार सिद्धांत (कम्यूनिकेशन थ्योरी)
(C) मिखा इल गोर्बाचोव(I) खुलापन (ग्लासनॉस्ट)
(D) मन काप्लान(II) प्रणाली सिद्धांत (सिस्टम थ्योरी)

72. इनमें से कौन-से देश बिमस्टेक के सदस्य हैं?

(i) जापान और दक्षिण कोरिया
(ii) भारत और श्रीलंका
(iii) थाईलैंड और म्यांमार
(iv) चीन और पाकिस्तान

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (c) केवल (ii) और (iii)
Solution:

बिम्सटेक का पूरा नाम बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टोरल टेक्निकल एण्ड इकोनॉमिक को आपरेशन है। यह एक क्षेत्रीय बहुपक्षीय संगठन है तथा बंगाल की खाड़ी के तटवर्ती और समीपवर्ती क्षेत्रों में स्थित देश इसके सदस्य हैं जो क्षेत्रीय एकता का प्रतीक है।

इसके 7 सदस्यों में से 5 दक्षिण एशिया से है, जिनमें बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल और श्रीलंका शामिल हैं तथा दो-म्यांमार और थाइलैण्ड दक्षिण पूर्व एशिया से है।

73. निम्नलिखित में से किसने विश्वास आश्रित न्यास (फिडुसियरी ट्रस्ट) की अवधारणा प्रदान की है?

Correct Answer: (d) लॉक
Solution:

लॉक ने विश्वास आधारित न्यास को अवधारणा प्रतिपादित की है। लॉक के अनुसार,सामाजिक समझौते के माध्यत्र से नागरिक समुदाय अथवा समाज की स्थापना होने के बाद सरकार की स्थापना किसी समझौते,द्वारा नहीं, बल्कि एक विश्वस्त न्यास या ट्रस्टी द्वारा हुई। लॉक का सरकार को समाज के अधीन रखना इस बात पर जोर देता है कि सरकार जनहित के लिए है अपने कार्य में असफल रहने पर सरकार को बदला जा सकता है।

लॉक के अनुसार, "राज्य एक समुदाय है जो लोगों के समझौते द्वारा संगठित किया जाता है। परन्तु सरकार वह है जिसे यह समुदाय अपने कर्तव्यों को व्यावहारिक स्वरूप देने के लिए एक न्यास की स्थापना करके स्थापित करता है। लॉक ने कहा है कि शासन के .....होने पर भी राज्य कायम रहता है लॉक का शासन या सरकार सिर्फ जनता का ट्रस्टी है और वह जनता के प्रति उत्तरदायी होता है। इसकी शक्तियों का स्रोत जनता है मूल समझौता नहीं।

74. कार्ल पॉपर ने किसकी ऐतिहासिकता की आलोचना की है?

Correct Answer: (c) प्लेटो और हीगेल
Solution:

कार्ल पॉपर ने अपनी पुस्तक 'Open Society and its enemies' (1945) में प्लेटो, हिंगेल व कार्ल मार्क्स को खुले समाज का शत्रु बताया है। खुला समाज वह समाज होता है, जिसके सदस्य अपने समाज की राजनीतिक सत्ता व संस्थाओं की आलोचना बिना डर व भय के करते हैं।

पॉपर ने बताया है कि तीनों विचारक इतिहासवाद यानि ऐतिहासिक नियमों के द्वारा समाज के विकास की जो वैज्ञानिक व्याख्या करते हैं। वह मूलतः पूर्ण सत्तावाद व तानाशाही पर आधारित व्यवस्था है जबकि वैज्ञानिक सिद्धान्त किसी भी नियम को सार्वभौमिक व अंतिम नहीं मानता।

पॉपर के लिए परिवर्तन अवश्यम्भावी व निरंतर प्रक्रिया है जबकि प्लेटो दार्शनिक शासक वाले आदर्श राज्य, हेगेल राष्ट्र राज्य व मार्क्स साम्यवाद को चरम व अंतिम व्यवस्था मानते हैं।

75. निम्नलिखित में कौन सा एक उत्तर आधुनिकतावाद का आधारभूत लक्षण नहीं है?

Correct Answer: (c) यह नारीत्व की अवधारणा से संबंधित है।
Solution:

उत्तर आधुनिकतावाद के आधारभूत लक्षण है-
(i) यह वि-संरचना में विश्वास रखता है।
(ii) यह अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के स्वीकृत सिद्धांतों को चुनौती देता है।
(iii) यह अधि आख्यान (मेटानरेटिव) के प्रति अविश्वास व्यक्त करते हैं।

76. 'गाइआ' की अवधारणा किसने दी है?

Correct Answer: (b) जेम्स लवलॉक
Solution:

'गाइया' की अवधारणा जैम्स लवलॉक ने दी है। गाइया (GAIA) ग्रीक संस्कृति पृथ्वी का प्रतिनिधित्व करने वाली देवी का नाम है। जेम्स लवलॉक ने भी पृथ्वी को एक जीवित देवी के तुल्य माना है जो अपने अस्तित्व को बनाए रखने में सक्षम है।

पृथ्वी एक जटिल जीवित अवयव है जो स्वनिगमन द्वारा प्रत्येक चीज व गतिविधि को नियंत्रित कर लेती है तथा संतुलन व समस्थिति बनाये रखती है। जिस प्रकार जीव परिस्थिति अनुसार स्वयं को बदल लेते हैं, उसी प्रकार जीवमंडल, वायुमंडल, महासागर, मिट्टियाँ आदि भी आत्म-विनियमन कर लेती हैं।

77. भारत का कालापानी भूभागीय विवाद किस देश के साथ है?

Correct Answer: (c) नेपाल
Solution:

कालापानी पर दो देशों के बार्डर (भारत और नेपाल) में मिलते हैं, कालापानी से होकर महाकाली नदी गुजरती है जिसे भारत में शारदा नदी और नेपाल में काली नदी के नाम से जाना जाना है।

भारत कालापानी को उत्तराखण्ड राज्य के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला तहसील का हिस्सा मानता है। वर्तमान में यह भारत एवं नेपाल के मध्य जमीन को लेकर सीमाविवाद का कारण बना हुआ है।

78. निम्नलिखित में से किसने मार्क्सवाद, को अधिनायकवादी सिद्धांत कहा है?

(i) कार्ल पॉपर
(ii) इसाइया बर्लिन
(iii) हैना आरेन्ट
(iv) ऐंटोनिया ग्रामशी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (b) केवल (i) और (iii)
Solution:

मार्क्स ने राज्य तथा समाज का जिस प्रकार वर्गीकरण किया है उससे समाज कई वर्गों में बँट जाता है और राज्य एक शोषणकारी यंत्र साबित होता है। राज्य के इस प्रकार वर्गीकरण तथा उसके कार्य व्यवहार से मानव समाज की स्वतंत्रता बाधित हो जाती है।

उसके इन्हीं विचारों की आलोचना पॉपर तथा अन्ना हारेन्ट द्वारा की जाती है तथा मार्क्सवाद को अधिकनायकवादी सिद्धांत कहा है। कार्ल पॉपर ने अपनी पुस्तक 'ओपन सोसायटी एण्ड इट्स एनिमीज' में मार्क्सवाद को मुक्त समाज का दुश्मन ठहराया है जो व्यक्ति की स्वतंत्रता को नष्ट कर देता है और उसके व्यक्तित्व के विकास में बाधक है।

79. निम्नलिखित में से कौन से उत्तर आधुनिक चिंतक हैं?

(i) माइकल फूको
(ii) लेवी स्ट्रॉस
(iii) ज्याँ फ्रैंकोइस ल्योटार्ड
(iv) जॉन रॉल्स

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल (i)और (iii)
Solution:

उत्तर-आधुनिकतावादी दर्शन एक दार्शनिक आन्दोलन है जो 20वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में संस्कृति, पहचान, इतिहास या भाषा के 'बारे में आधुनिकतावादी दार्शनिक विचारों के कथित रूप में मौजूद धारणाओं के आलोचनात्मक प्रतिक्रिया के रूप में उभरा, जी 18वीं शताब्दी के ज्ञानोदय के दौरान विकसित हुए थे।

उत्तर आधुनिकतावादी विचारकों ने भव्य आख्यानों, अस्तित्व की एकता, ज्ञान मीमांसा की निश्चितता और वास्तविकतावाद जैसी अवधारणाओं का विकास किया।

जीन फ्रांकोइस ल्योटार्ड ने पोस्ट मॉडर्न कंडीशन में दार्शनिक उत्तर आधुनिकतावादी विचारों का वर्णन किया है। जीन वॉडरिलार्ड, फ्रांकोइस ल्योटार्ड, जैक्स डेरिडा, मिशेल फोकॉल्ट आदि प्रमुख उत्तर आधुनिकतावादी विचारक हैं।

80. 'इमाइल' के लेखक कौन हैं?

Correct Answer: (d) रूसो
Solution:

इमाइल के लेखक रूसो है। रूसो ने यह पुस्तक शिक्षा पर लिखी है। इससे प्रगतिवादी उपागम का उदय हुआ। मनुष्य की निर्वासित प्रकृति का उदय ही शिक्षा का उद्देश्य है इस पुस्तक के अनुसार प्रत्येक बच्चे को उसकी प्रकृति के अनुसार शिक्षित करना चाहिए।

इसमें रूसों ने धार्मिक शिक्षा का विरोध किया है तथा इसी में 'प्रकृति की ओर लौटो' का नारा दिया है। रूसो की अन्य रचनाएँ हैं-
(i) Discourse on the moral effect of arts and Science (1750)
(ii) Discourse on the origin of Inequality (1754)
(iii) The social contract (1762)
(iv) Introduction to political Economy (1758)