यू. जी. सी. NTA नेट परीक्षा दिसम्बर 2020/जून 2021 राजनीति शास्त्र (SHIFT-II)

Total Questions: 100

81. जॉन रॉल्स निम्नलिखित में से किसमें विश्वास रखते थेः

(i) अंतर सिद्धांत
(ii) हकदारी सिद्धांत
(iii) समतावाद
(iv) स्वेच्छातंत्रवाद

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (b) केवल (i) और (iii)
Solution:

जॉन रॉल्स अंतर सिद्धान्त और समतावाद में विश्वास रखते थे। अंतर सिद्धान्त रॉल्स के न्याय सिद्धान्त के दूसरे सिद्धान्त का दूसरा भाग है। पहले सिद्धान्त की आवश्यकता है कि नागरिकों को समान बुनियादी स्वतंत्रता प्राप्त हो। दूसरे सिद्धान्त के पहले भाग में अवसर की निष्पक्ष समानता की आवश्यकता है।

इन नियमों में अंतर सिद्धान्न पर प्राथमिकता है, अंतर सिद्धांत उन नीतियाँ या संस्थानों को उचित नहीं ठहरा सकता जो उन्हें निरस्त करते हैं। अंतर सिद्धांत आप और धन के वितरण, जिम्मेदारी और शक्ति के पदों और आत्म सम्मान के सामाजिक आधारों को नियंत्रित करता है। यह मानता है कि इन वस्तुओं के वितरण में असमानता तभी स्वीकार्य है जब वे समाज के कम से कम अच्छी स्थिति में लाभान्वित हो ।

82. उदारवाद के विकास चरणों को आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:

(i) सकारात्मक उदारवाद
(ii) समतावादिता.
(iii) नकारात्मक उदारवाद
(iv) स्वेच्छातंत्र वाद

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (b) (iii), (i), (ii), (iv)
Solution:सही क्रम है-

(i) नकारात्मक उदारवाद
(ii) सकारात्मक उदारवाद
(iii) समतावादिता
(iv) स्वेच्छातंत्रवाद

83. नीचे दो कथन दिए गए हैं एक अभिकथन (A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (R) के रूप में:

अभिकथन (A): माउण्टबेटन प्लान की घोषणा 13 मई, 1947 को की गई थी।
कारण (R): 18 जुलाई, 1947 को ब्रिटिश संसद ने माउण्टबेटन प्लान का अनुसमर्थन 'भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947' के रूप में किया।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (a) (A) असत्य है लेकिन (R) सत्य है
Solution:

माउण्टबेटन प्लान की घोषणा 3 जून 1947 को की गई थी। इसे 3 जून योजना या बाल्कन प्लान भी कहा जाता है। माउण्टबेटन योजना के अनुसार भारतीय स्वतंत्रता विधेयक 4 जुलाई 1947 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लीमेंण्ट एटली द्वारा हॉऊस ऑफ कॉमन्स में पेश किया गया।

हॉऊस ऑफ कॉमन्स द्वारा 15 जुलाई 1947 को तथा उसके अगले दिन हाऊस ऑफ लॉर्डस द्वारा इस विधेयक को पारित कर दिए जाने के बाद इसे 18 जुलाई 1947 को राजकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई।

84. प्लेटो के निम्नलिखित मूल पाठों को आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:

(i) क्षमा (अपॉलोजी)
(ii) गणराज्य (रिपब्लिक)
(iii) विधि (लॉज्)
(iv) स्टेट्समैन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) (i), (ii), (iv), (iii)
Solution:

सही क्रम है-

क्षमा (अपोलॉजी)- इसमें सुकरात पर लगे नास्तिकता व युवाओं को पथभ्रष्ट करने के आरोप व उनका बचाव है। सुकरात के मुकदमे का वर्णन है। गाँधी जी द्वारा 'सत्यवान' नाम से इसका गुजराती में अनुवाद किया गया था।

गणराज्य (रिपब्लिक)- इसमें 10 अध्याय हैं। इसका उपशीर्षक है न्याय अर्थात् मुख्य प्रतिपाद विषय है न्याय। इसमें दार्शनिक राजा का वर्णन है। रिपब्लिक का यूनानी अर्थ पोलीतिया है जिसका अर्थ है राज्य व्यवस्था ।

स्टेट्समैन- यह रिपब्लिक के बाद लिखी गई। इसमें राज्यों का वर्गीकरण है जो अरस्तू ने भी स्वीकार किया है।

विधि (लॉज)- यह सबसे अन्त में लिखी गई। लॉज में श्रेष्ठ परिषद का उल्लेख है। इसमें राजनीतिक व सामाजिक विषयों का व्यावहारिक विश्लेषण है।

85. तेरहवीं पंचवर्षीय योजना का लक्ष्य नहीं था:

Correct Answer: (e) *
Solution:

8वीं पंचवर्षीय योजना के निम्न लक्ष्य थे सरकार की विभिन्न स्कीमों को कार्यान्वित करने के लिए
(i) वार्षिक योजना बजट रणनीति
(ii) योजना प्रक्रिया को चरणबद्ध रूप से समाप्त करना।
(iii) योजनाकाल के दौरान व्यवस्थागत सुधार करना।

नोट- NTA ने इस प्रश्न को निरस्त कर दिया। क्योंकि यह प्रश्न ही गलत है। यह प्रश्न आठवीं पंचवर्षीय योजना का है।

86. सूची-1 को सूची-1 से सुमेलित कीजिए :

सूची-I सूची-II
(A) ई-गवर्नेन्स(I) 73 वां संशोधन अधिनियम
(B) पंचायती राज(II) न.ई.जी.पी (NeGP)
(C) शिकायतों का निवारण(III) 2009
(D) शिक्षा का अधिकार(IV) ऑम्बड्समैन
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIVIII
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I सूची-II
(A) ई-गवर्नेन्स(II) न.ई.जी.पी (NeGP)
(B) पंचायती राज(I) 73 वां संशोधन अधिनियम
(C) शिकायतों का निवारण(IV) ऑम्बड्समैन
(D) शिक्षा का अधिकार(III) 2009

87. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (सम्मेलन आंदोलन)सूची-II (वर्ष)
(A)  लेक सक्सेस सम्मेलन(I) 1992
(B) स्टॉकहॉम सम्मेलन(II) 1972
(C) चिपको आंदोलन(III) 1949
(D) रियो- अर्थ सम्मेलन(IV) 1973
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIIIVI
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (सम्मेलन आंदोलन)सूची-II (वर्ष)
(A)  लेक सक्सेस सम्मेलन(III) 1949
(B) स्टॉकहॉम सम्मेलन(II) 1972
(C) चिपको आंदोलन(IV) 1973
(D) रियो- अर्थ सम्मेलन(I) 1992

88. गाँधी की स्वदेशी की अवधारणा पर निम्नलिखित का प्रभाव पड़ा थाः

(i) उनका गहन नैतिक आध्यात्मिक विश्वास
(ii) लोगों की आर्थिक स्थिति की, विशेषकर आम लोगों की स्थिति की, उनकी समझ
(iii) रस्किन की पुस्तक 'अनटु द लास्ट' का प्रभाव
(iv) सत्य और जैन धर्म की समझ पर बल

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल (i), (ii) और (iii)

89. नीचे दो कथन दिए गए हैं।

कथन-I: सामाजिक संरचना, मूल्य और अभिवृत्तियाँ वैश्वीकरण की प्रक्रिया द्वारा प्रभावित हुई हैं?
कथन-II: वैश्वीकरण ने विभिन्न सामाजिक समूहों की सांस्कृतिक पहचान और उनके सामाजिक सौहार्द को उल्लेखनीय रूप से प्रभावित किया है।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) कथन । और II दोनों सही हैं।
Solution:

वैश्वीकरण से तात्पर्य सारे संसाधनों, ज्ञान, जानकारी जनशक्ति और बाजारों को एक स्तर पर लाते हुए इन्हें निर्वाध रूप से लोगों को उपलब्ध कराने के लिए सभी विकसित अर्थव्यवस्था को एकीकृत व आत्मनिर्भर बनाने से होता है। वैश्वीकरण या भूमण्डलीकरण एकरूपता या समस्या की वह प्रक्रिया है जिसमें सम्पूर्ण विश्व सिमटकर एक हो जाता है।

वैश्वीकरण की प्रक्रिया से सामाजिक संरचना, मूल्य और अभिवृत्तियों पर भी प्रभाव पड़ा है। वैश्वीकरण ने विभिन्न सामाजिक समूहों की सांस्कृतिक पहचान और उनके सामाजिक सौहार्द को उल्लेखनीय रूप से प्रभावित किया है।

90. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I सूची-II
(A) 42 वां संशोधन(I) 1978
(B) 44 वां संशोधन(II) 1963
(C) 15 वां संशोधन(III) 1975
(D) 38 वां संशोधन(IV) 1976
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I सूची-II
(A) 42 वां संशोधन(IV) 1976
(B) 44 वां संशोधन(I) 1978
(C) 15 वां संशोधन(II) 1963
(D) 38 वां संशोधन(III) 1975