यू. जी. सी. NTA नेट परीक्षा दिसम्बर 2020/जून 2021 राजनीति शास्त्र (SHIFT-I)

Total Questions: 100

31. नीचे दो कथन दिये गये हैं: एक अभिकथन (A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (R) के रूप में:

अभिकथन (A): जिन परिस्थितियों में संघीय इकाइयों को एकजुट रखने के लिए केंद्र शक्ति के 'हस्तांतरण' के लिए तैयार हुआ, उनके कारण भारत 'एकजुट रखनेवाले' संघ का दृष्टांत है।
कारण (R): गठबंधन युग और केंद्र में कमजोर सरकारों के होने के साथ शक्ति विभाजन की इस असममिति के कारण राज्यों द्वारा स्वायत्तता की माँग की जाने लगी।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिये गये विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं परन्तु (R) की सही व्याख्या नहीं है
Solution:

जिन परिस्थितियों में संघीय इकाइयों को एकजुट रखने के लिए केंद्र शक्ति के 'हस्तांतरण' के लिए तैयार हुआ, उनके कारण भारत रित 'एकजुट रखनेवाले संघ का दृष्टांत है। गठबंधन युग और केंद्र में कमजोर सरकारों के होने के साथ शक्ति विभाजन की इस असममिति के कारण राज्यों द्वारा स्वायत्तता की माँग की जाने लगी। अतः दोनों कथन सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।

32. निम्नलिखित में से कौन-सी संविधानवाद की विशेषता नहीं है?

Correct Answer: (c) पार्टी आधारित अवधारणा
Solution:

संविधानवाद प्रजातांत्रिक भावना और व्यवस्था पर आधारित एक ऐसी राजनीतिक व्यवस्था है जो कानूनों एवं नियमों द्वारा संचालित होती है। इसके तहत शक्तियों के केन्द्रीकरण और निरंकुश सम्प्रभुता के लिए कोई स्थान नहीं है। अपनी प्रजातांत्रिक प्रकृति एवं राज्य सापेक्ष विचारधारा के कारण संविधानवाद की कुछ विशेषताएँ हैं जो निम्न हैं-

संविधानवाद, मूल्य सम्बद्ध अवधारणा है।
संविधानवाद, संस्कृति से सम्बद्ध अवधारणा है।
संविधानवाद, गत्यात्मक अवधारणा है।
संविधानवाद, समभागी अवधारणा है।
संविधानवाद, साध्य से संबंधित अवधारणा है।
संविधानवाद, संविधान पर आधारित अवधारणा है।

33. 'रीइनवेंटिंग गवर्नमेंट (1992)' किसने लिखी है?

Correct Answer: (b) ओस्बोर्न और गेब्लर
Solution:

'रीइनवेंटिंग गवर्नमेंट (1992) डेविड ओस्बोर्न और टेड गैबलर की पुस्तक है। इसमें ओस्बोर्न एवं गैबलर ने नव लोक प्रबंधन के दस उद्देश्यों का वर्णन किया है, जो निम्न है-
(i) उत्प्रेरक सरकार,
(ii) सक्षम सरकार,
(iii) लक्ष्य संचालित सरकार,
(iv) उद्यमी सरकार,
(v)पूर्वानुमानी सरकार,
(vi) समुदाय के स्वामित्व वाली सरकार,
(vii) लक्ष्य संचालित सरकार,
(viii) परिणामोन्मुख निर्देशित सरकार,
(ix) अभोक्ता निर्देशित सरकार,
(x) विकेन्द्रित सरकार

34. भारत में श्रमिक आंदोलन किन से दुष्प्रभावित होता है

A. कम सदस्यता
B. कमजोर वित्त
C. अनेक संघों का होना
D. विभेदीय संगठनात्मक संरचना की उपस्थिति, जैसे, श्रमिकों के विभिन्न व के लिए.

नीचे दिये गये विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल A, B और C
Solution:

भारत में श्रमिक आंदोलन पर निम्न का दुष्प्रभाव पड़ा है-
(i) कम सदस्यता,
(ii) कमजोर वित्त,
(iii) अनेक संघों का होना
(iv) कमजोर नेतृत्व का होना
(v) आन्दोलन का संगठित न होना

35. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कार्य स्थानीय शासन से संबंधित नहीं है?

Correct Answer: (a) सार्वजनिक व्यवस्था का अनुरक्षण,
Solution:

स्थानीय शासन का अर्थ ऐसी शासन व्यवस्था से है जिसमें स्थानीय संस्थाओं द्वारा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाता है। स्थानीय शासन लोकतंत्र का आधार है। यह लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण की प्रक्रिया पर आधारित है। यदि प्रशासन को जागरूक तथा अधिक कार्यकुशल बनाना है तो उसका

प्रबंधन एवं संचालन स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार स्थानीय संस्थाओं द्वारा ही संचालित होना चाहिए। स्थानीय शासन से निम्न कार्य संबंधित है-
लोकोपयोगी सेवाएँ
स्वच्छता पर्यावरण की रक्षा
नोट- लोक स्वास्थ्य राज्य सूची का विषय है।

36. 'मानव संबंध सिद्धांत' (ह्यूमेन रिलेशंस थियोरी) के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं ?

Correct Answer: (a) अनौपचारिक तत्व समग्र संगठनात्मक उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह नहीं करते
Solution:

मानव संबंध सिद्धान्त के बारे में निम्न कथन सही है-
(i) संगठन में व्यक्तिगत मूल्यों की, बजाय सामाजिक मूल्य होते हैं।
(ii) संगठन को सामाजिक पद्धति के रूप में देखा जाना चाहिए।
(iii) श्रमिक संपूर्ण मानवगत लक्षणों से सम्पन्न मानवीय प्राणी है। मानव सम्बन्ध उपागम में श्रमिक को एक मशीन न मानकर सामाजिक प्राणी की तरह बर्ताव किया जाता है।

37. जब राष्ट्रपति का पद रिक्त हो जाता है,तो उपराष्ट्रपति कितने समय तक राष्ट्रपति का कार्यभार संभाल सकता है?

Correct Answer: (c) छह महीने
Solution:

अनु 65 (1) के अनुसार, यदि राष्ट्रपति का पद मृत्यु, त्यागपत्र, महाभियोग या किसी अन्य कारण से रिक्त हो जाए तो जब तक नया राष्ट्रपति निर्वाचित होकर अपना पद ग्रहण नहीं कर लेता है, तब तक उपराष्ट्रपति कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य करता है।

इस परिस्थिति में उपराष्ट्रपति 6 माह तक राष्ट्रपति का कार्यभार संभाल सकता है। क्योंकि अनुच्छेद 62 के अनुसार राष्ट्रपति के रिक्त पद को यथा सम्भव 6 माह के अन्दर भर लिया जायेगा। राष्ट्रपति के रूप में कार्य करने पर उपराष्ट्रपति को वही उपलब्धियाँ, वेतन भत्ते एवं विशेषाधिकार प्राप्त होते हैं जो राष्ट्रपति को प्राप्त होते हैं।

38. भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने 24 अगस्त 2017 को के. एस. पुत्तुस्वामी (रिटायर्ड) बनाम भारतीय संघ मुकदमें में निर्णय दिया था किः

(A) संविधान के अनुच्छेद 21 के जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार के तात्विक भाग के रूप में तथा संविधान के भाग III द्वारा दी आजादियों के गारंटी के माध्यम से सुरक्षा प्राप्त है।
(B) केंद्र सरकार को भारतीय संविधान में संशोधन करके उसमें निजता का अधिकार जोड़ना चाहिए
(C) निजता के अधिकार अनुच्छेद 14 (कानून के समक्ष समानता), अनुच्छेद 19 (स्वतंत्रता का अधिकार), अनुच्छेद 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा द्वारा सुरक्षा प्राप्त है)
(D) निजता का अधिकार अनुच्छेद 25 (धार्मिक आजादी का अधिकार) और अनुच्छेद 29 (अल्पसंख्यक वर्गों के हितों का संरक्षण)

नीचे दिये गये विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल A
Solution:

भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने 24 अगस्त 2017 को क.एस. पुत्तुस्वामी (रिटायर्ड) बनाम भारतीय संघ मुकदमें में निर्णय दिया था कि निजता के अधिकार को संविधान के अनुच्छेद 21 के जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार के तात्विक भाग के रूप में तथा संविधान के भाग 3 द्वारा दी गयी आजादियों के गारंटी के माध्यम से सुरक्षा प्राप्त है।

39. प्रसिद्ध परवर्णी शब्द "POSDCORB" किसका बताया हुआ है?

Correct Answer: (b) गुलिक और यूर्विक
Solution:

लोक प्रशासन के कार्य क्षेत्र के सम्बन्ध में लुथर गुलिक और लिंडल उर्विक ने जिस मत को प्रतिपादित किया है उसे POSDCORB कहा जाता है। POSDCORB (पोस्डकॉर्ब) शब्द अंग्रेजी के सात शब्दों के प्रथम अक्षरों से मिलकर बना है जो निम है-
P - Planning -योजना बनाना
O - Organizing - संगठन बनाना
S- Staffing - कर्मचारियों की व्यवस्था करना
D - Directing - निर्देशन करना
W - Co-Ordination - समन्वय करना
R - Reporting - रिपोर्ट देना
B - Budgeting - बजट तैयार करना

40. तुलनात्मक लोक प्रशासन' का जनक किसे कहा जाता है?

Correct Answer: (d) फ्रेड रिग्स
Solution:

फ्रेड रिग्स को तुलनात्मक लोक प्रशासन का जनक कहा जाता है। वह एक दशक (1960-1970) तक CAG (Comparative Administrative Group) के अध्यक्ष थे। उनके बाद रिचर्ड गेयबल ने उनकी जगह ली। 'फ्रेड रिग्स के अनुसार, तुलनात्मक लोक प्रशासन के निम्न उद्देश्य है-
(i) एक विशिष्ट व्यवस्था या व्यवस्थाओं के समूह के विशिष्ट चारित्रिक गुणों को समझना।
(ii) नौकरशाही के व्यवहार में संस्कृति पारीय और राष्ट्र-पारीय अंतरों के लिए उत्तरदायी कारकों की व्याख्या करना।
(iii) किन्हीं विशिष्ट परिवेशीय स्थितियों में किसी विशिष्ट प्रशासन की सफलता या असफलता के कारण की जाँच करना।
(iv) प्रशासनिक सुधारों की रणनीतियों को समझाना।