यू. जी. सी. NTA नेट परीक्षा दिसम्बर 2020/जून 2021 राजनीति शास्त्र (SHIFT-I)

Total Questions: 100

41. सूची-1 को सूची-11 से सुमेलित कीजिए:

सूची-1 सूची-II 
(A) बेसिक एक्सचेंज एण्ड कोऑपरेशन एग्रीमेंट(I) 2004
(B) इंडो-यू.एस. सिविल न्यूक्लियर डील(II) 2002
(C) हाई टेक्नोलॉजी कोऑपरेशन ग्रुप(III) 2020
(D) नेक्स्ट स्टेप्स इन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप(IV) 2005
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIVII
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (c)
Solution: सही सुमेलित है-
सूची-1 सूची-II 
(A) बेसिक एक्सचेंज एण्ड कोऑपरेशन एग्रीमेंट(III) 2020
(B) इंडो-यू.एस. सिविल न्यूक्लियर डील(IV) 2005
(C) हाई टेक्नोलॉजी कोऑपरेशन ग्रुप(II) 2002
(D) नेक्स्ट स्टेप्स इन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप(I) 2004

42. आत्म निर्भर भारत अभियान निम्नलिखित में से किस तिथि को प्रारंभ किया गया था?

Correct Answer: (a) 12 दिसंबर 2020
Solution:

12 मई 2020 को आत्मनिर्भर भारत अभियान को प्रारम्भ किया गया था। इस अभियान के तहत उन सभी विदेशी निर्भरताओं को कम करना है जिस वजह से भारत का ज्यादातर व्यापार दूसरे देशों पर निर्भर है। इसमें बाहर की वस्तुओं पर निर्भर न रहकर अपने स्वयं के स्तर पर अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पाद को हमारे देश में ही तैयार करना है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के पाँच स्तम्भ है-
(i) अर्थव्यवस्था
(ii) तकनीकी
(iii) इन्फ्रास्ट्रक्चर
(iv) माँग
(vi) बढ़ती जनसंख्या

43. 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथग्रहण समारोह के दौरान किस संगठन के नेताओं को आमंत्रित किया गया था?

Correct Answer: (c) सार्क
Solution:

2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथग्रहण समारोह के दौरान सार्क संगठन के नेताओं को आमंत्रित किया गया था। जबकि 2019 में प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक संगठन के सदस्य देशों को बुलाया गया था।

44. सूची-1 को सूची-11 से सुमेलित कीजिए:

सूची-1 (पुस्तकें)सूची-II (विचारक) 
(A) ब्यूरोक्रेटिक टेरर(I) फ्रांज फेनेन
(B) क्लचरल रिवोल्यूशन(II) प्लेटो
(C) अपार्थिड(III) माओ जिदांग
(D) एलिगोरी ऑफ केव्स(IV) हाना आरेन्ट
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-1 (पुस्तकें)सूची-II (विचारक) 
(A) ब्यूरोक्रेटिक टेरर(IV) हाना आरेन्ट
(B) क्लचरल रिवोल्यूशन(III) माओ जिदांग
(C) अपार्थिड(I) फ्रांज फेनेन
(D) एलिगोरी ऑफ केव्स(II) प्लेटो

45. निम्नलिखित में से कौन-सा 'सतत विकास' का अभिलक्षण नहीं है?

Correct Answer: (a) पीढ़ीगत सम्यता के सिद्धांत पर आधारित
Solution:

ऐसे विकास जो वर्तमान पीढ़ी की आवश्यकताओं की पूर्ति इस प्रकार से करता है कि भावी पीढ़ी को अपनी आवश्यकतायें पूरी करने के लिए किसी प्रकार का समझौता न करना पड़े, उसे सतत विकास या धारणीय विकास कहते हैं। इसकी निम्नलिखित विशेषताएँ हैं-
(i) पीढ़ीगत सम्यता के सिद्धान्त पर आधारित है।
(ii) यह पर्यावरण ह्रास के बिना विकास को प्रेरित करता है।
(iii)यह नियंत्रित विकास पर जोर देता है।

46. किसने कहा है कि "लोक प्रशासन राजनीतिक रूप से निर्धारित लक्ष्यों की निष्पत्ति है"?

Correct Answer: (d) वुडरो विल्सन
Solution:

एल. डी. व्हाइट के अनुसार, लोक प्रशासन में वे सभी गतिविधियाँ शामिल हैं जिसका उद्देश्य लोक नीति की पूर्ति करना या उसे लागू करना है।

• वुड विल्सन के अनुसार, "लोक प्रशासन राजनीतिक रूप से निर्धारित लक्ष्यों की निष्पत्ति है।" लोक प्रशासन का कार्य कानून को विस्तार व्यवस्थित रूप से लागू करना है। कानून लागू करने की प्रत्येक कार्यवाही प्रशासन की ही एक गतिविधि है।

47. निम्नलिखित में से कौन सा नव-उपनिवेशवाद के उभरने के कारण हैं?

(A) यूरोपीय शक्तियों की कमजोर हुई स्थिति
(B) साम्राज्यवाद के विरुद्ध सचेतता में वृद्धि
(C) भारत की विदेश नीति
(D) जापान की विदेश नीति

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) A केवल B और
Solution:

नव उपनिवेशवाद एक नई अवधारणा है। इसे डॉलर साम्राज्यवाद, आर्थिक साम्राज्यवाद, नया साम्राज्यवाद आदि नामों से भी जाना जाता है। नव-उपनिवेशवाद साम्राज्यवादी नियंत्रण की ऐसी प्रक्रिया है जिसका प्रयोग विकसित राष्ट्र नवोदित अल्प विकसित राष्ट्रों का आर्थिक शोषण करने के लिए करते हैं।

ये राष्ट्र राजनीतिक रूप से तो स्वतंत्र होते हैं लेकिन आर्थिक सहायता, सैनिक सहायता, शस्त्रों की सहायता, तकनीकी ज्ञान, उत्पादन के क्षेत्र में विकसित देशों के ऊपर ही आश्रित होते हैं। इनकी विकसित देशों पर निर्भरता इतनी अधिक बढ़ जाती है कि वे अप्रत्यक्ष रूप से राजनीतिक रूप से भी स्वतंत्र नहीं रह जाते।

नव उपनिवेशवाद के उदय के निम्न कारण है-
(i) यूरोपीय ताकतों का कमजोर होना।
(ii) नवोदित स्वतंत्र राष्ट्रों की आर्थिक मजबूरियाँ
(iii) विकसित राष्ट्रों की आर्थिक नीतियाँ

48. निम्नलिखित में से कौन-सा राजनीतिक पार्टियों का कार्य नहीं है?,

Correct Answer: (d) सरकार और वैकल्पिक सरकार बनाना
Solution:

राजनीतिक दलों के निम्नलिखित कार्य हैं-
(i)सरकार और वैकल्पिक सरकार बनाना।
(ii) जनमत बनाना।
(iii) जनता को राजनीतिक शिक्षा देना।
(iv) शासन सत्ता को मर्यादित करना।
(v) जनता और शासन में सम्बन्ध स्थापित करना।
(vi) स्थानीय संस्थाओं को प्रोत्साहन ।

49. सूची-1 को सूची-1 से सुमेलित कीजिए:

सूची-1 (रचनाकार)सूची-II (पुस्तक)
(A) रवीन्द्र रे(I) नक्सलाइट्स एंड देयर आइडियोलॉजी
(B) आशीष कुमार रॉय(II) द स्त्रींग थंडर एंड आफ्टर
(C) कैरोल स्पेरी(III) जेंडर, डेवलपमेंट एंड द स्टेट इन इंडिया
(D) संजय कुमार (सं.)(IV) इंडियन यूथ एंड इलेक्टोरल पॉलिटिक्स
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-1 (रचनाकार)सूची-II (पुस्तक)
(A) रवीन्द्र रे(I) नक्सलाइट्स एंड देयर आइडियोलॉजी
(B) आशीष कुमार रॉय(II) द स्त्रींग थंडर एंड आफ्टर
(C) कैरोल स्पेरी(III) जेंडर, डेवलपमेंट एंड द स्टेट इन इंडिया
(D) संजय कुमार (सं.)(IV) इंडियन यूथ एंड इलेक्टोरल पॉलिटिक्स

50. भारत और चीन के मध्य की सीमा रेखा का नाम बताएँ

Correct Answer: (b) मैकमोहन रेखा
Solution:

भारत और चीन के मध्य की सीमा रेखा मैकमोहन रेखा है। यह रेखा तत्कालीन ब्रिटिश सरकार में विदेश सचिव रहे सर हेनरी मैकमोहन ने खींची थी। भारत मैकमोहन रेखा को मान्यता देता है और इसे स्वीकार भी करता है लेकिन चीन न तो इसे मान्यता देता है और न ही स्वीकार करता है।