यू. जी. सी. NTA नेट परीक्षा दिसम्बर 2020/जून 2021 राजनीति शास्त्र (SHIFT-I)

Total Questions: 100

61. भारतीय विदेश नीति में 'इंदिरा सिद्धांत' किससे संबंधित है?

(A) इसका उद्देश्य भारत को वैश्विक शक्ति बनाना है
(B) यह पड़ोसी देशों के साथ सहयोग विकसित करने की नीति थी
(C) इसमें भारत की सुरक्षा दक्षिण एशिया के समकक्ष प्रदर्शित की गयी है।
(D) दक्षिण एशियाई क्षेत्र में किसी भी हस्तक्षेप को भारत की सुरक्षा में खतरा समझा जाएगा।

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल C और D
Solution:

इंदिरा सिद्धांत, इंदिरा गाँधी द्वारा लिखित नीतियों का एक समूह है। यह सिद्धांत दक्षिण एशिया के भीतर बाहरी देशों के प्रभाव को कम करने पर केन्द्रीत है। इसमें भारत की सुरक्षा दक्षिणएशिया के समकक्ष प्रदर्शित की गयी है। दक्षिण एशियाई क्षेत्र में किसी भी हस्तक्षेप को भारत की सुरक्षा में खतरा समझा जाएगा। इस सिद्धांत ने 1970 और 1980 के दशक में दक्षिण एशिया के लिए भारत के दृष्टिकोण को निर्धारित किया।

62. भारत की विदेश नीति के नियम में निम्नांकित कथनों में कौन सा सही हैं?

(A) भारत ने वर्ष 2015 में बंगलादेश के साथ सीमा समझौते (एल बी ए) पर हस्ताक्षर किये हैं।
(B) भारत ने वर्ष 2017 में श्रीलंका में हंबनटोटा बंदरगाह के निर्माण पर सहमती व्यक्त की है।
(C) भारत वर्ष 2011 में अफगानिस्तान के साथ रणनीतिक भागीदारी समझौते (एस पी ए) पर हस्ताक्षर किये हैं।
(D) मालद्वीप के अब्दुल्ला यमीन (2013-2018) के शासनकाल में भारत के साथ मैत्री संबंध थे।

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल A और C
Solution:

भारत ने बांग्लादेश के साथ वर्ष 2015 में "भूमि सीमा करार' (Land Boundary Agreement LBA) पर हस्ताक्षर किये हैं। इस समझौते के तहत 111 सीमावर्ती एंक्लेव बांग्लादेश को मिले जबकि बदले में 51 एंक्लेव भारत का हिस्सा बने। भारत ने वर्ष 2011 में अफगानिस्तान के साथ रणनीतिक भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

63. भारत द्वारा हस्ताक्षर किये गये निम्नलिखित समझौतों को उनके प्रकटन के क्रम में व्यवस्थित कीजिए:

(A) भू-सीमा समझौता
(B) ताशकंद समझौता
(C) मास्को टेस्ट बैन ट्रिटि
(D) भारत रूस मैत्री संधि

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) C, B, D, A
Solution:

भारत द्वारा हस्ताक्षर किये गये समझौतों का सही क्रम निम्न है-
(1) मास्को टेस्ट बैन ट्रिटि (1963)
(2) ताशकन्द समझौता (1966)
(3) भारत रूस मैत्री संधि (1971)
(4) भू-सीमा समझौता (2015)

64. 'भारत की प्रवासी नागरिकता (OIC)' योजना के अंतर्गत भारत के प्रवासी जनसमूह को निम्नलिखित में से क्या प्रदान नहीं किया जाता है?

Correct Answer: (b) शैक्षणिक अधिकार
Solution:

भारत की प्रवासी नागरिकता (OCI) एक तरह से भारत में जीवन भर रहने, काम करने और सभी तरह के आर्थिक लेन-देन करने की सुविधा देता है, साथ ही OCI धारक व्यक्ति जब चाहे बिना वीजा के भारत आ सकता है OCI कार्ड जीवन भर के लिए मान्य होता है।

भारतीय गृह मंत्रालय के अनुसार OCI कार्ड के धारकों के पास भारतीय नागरिकों की तरह सभी अधिकार है लेकिन चार प्रकार के अधिकार का प्रयोग नहीं कर प्रकते- (1) चुनाव नहीं लड़ सकते। (2) वोट नहीं डाल सकते। (3) सरकारी नौकरी या संवैधानिक पद पर नहीं हो सकते। (4) खेती वाली जमीन नहीं खरीद सकते।

65. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I सूची-II 
(A) साल्ट-I(I) 1987
(B) साल्ट-II(II) 1990
(C) स्टार्ट-I(III) 1979
(D) आई एन एफ ट्रीटी(IV) 1972
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (d)
Solution:
सूची-I सूची-II 
(A) साल्ट-I(IV) 1972
(B) साल्ट-II(III) 1979
(C) स्टार्ट-I(II) 1990
(D) आई एन एफ ट्रीटी(I) 1987

66. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (सरकार के स्वरूप)सूची-II (अनिवार्य विशेषताएँ)
(A) मंत्रिमंडलीय सरकार(I) शक्तियों का वियोजन
(B) अध्यक्षात्मक सरकार(II) सामूहिक उत्तरदायित्व
(C) संघात्मक सरकार(III) शक्तियों का केन्द्रीयकरण
(D) एकात्मक सरकार(IV) शक्तियों का विभाजन
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलित है- 
सूची-I (सरकार के स्वरूप)सूची-II (अनिवार्य विशेषताएँ)
(A) मंत्रिमंडलीय सरकार(II) सामूहिक उत्तरदायित्व
(B) अध्यक्षात्मक सरकार(I) शक्तियों का वियोजन
(C) संघात्मक सरकार(III) शक्तियों का केन्द्रीयकरण
(D) एकात्मक सरकार(IV) शक्तियों का विभाजन

67. हनान अरेन्डट की रचनाओं को आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:

(A) द ओरिजिन्स ऑफ टोटलिटेरिअनिज्य
(B) द ह्यूमन कंडीशन
(C) ऑन रिवॉल्यूशन
(D) ऑन वायलेंस

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) A, B, C, D
Solution:

हन्त्रा अरेन्डट की रचनाओं का आरोही क्रम निम्न है-
(1) द ओरिजिन्स ऑफ टोटलिटेरिअनिज्म (1951)
(2) द ह्यूमन कंडीशन (1958)
(3) ऑन रिवॉल्यूशन (1263)
(4) ऑन वायलेंस (1969)

68. अंतर्राष्ट्रीय नीतियों में शासनकाल सिद्धांत (रिजीम थ्योरी) के संबंध में निम्न में कौन सही है?

(A) यह अराजक अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली में नियम शामिल व्यवहार की विद्यमानता के लिए प्रयास है।
(B) वे सामूहिक सुरक्षा प्रणाली को प्रतिस्थापित करने के लिए हैं।
(C) प्रमुख शक्तियाँ इस प्रणाली के माध्यम से द्वंद्वों का समाधान करती हैं।
(D) उन्हें सिद्धांतों, मानकों, नियमों और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं द्वारा परिभाषित किया गया है।

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल A और D
Solution:

शासनकाल सिद्धांत (रिजीम थ्योरी) अंतर्राष्ट्रीय संबंध सिद्धांत के भीतर एक दृष्टिकोण है, राजनीति विज्ञान का एक उप अनुशासन, जो अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली में अराजकता को कम करने और विभिन्न सामुहिक कार्यवाई समस्याओं पर काबू पाने में शासन की भूमिका पर ध्यान केन्द्रीत करके राज्यों के बीच सहयोग की घटना की व्याख्या करना चाहता है। इसे सिद्धांतों, मानकों, नियमों और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं द्वारा परिभाषित किया गया है।

69. वित्त आयोग के सन्दर्भ में इनमें से कौन से कथन सही नहीं हैं?

(A) वित्त आयोग का प्रावधान संविधान के धारा - 280 में उल्लिखित है।
(B) वित्त आयोग अध्यक्ष और दो सदस्यों का बना होना चाहिए।
(C) वित्त आयोग अपनी सिफारिशें संसद (लोकसभा) में प्रस्तुत करता है।
(D) आयोग के सदस्यों की नियुक्ति की योग्यताओं को निश्चित करने के लिए संसद प्राधिकृत है।

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल B और C
Solution:

भारत के संविधान में अनुच्छेद 280 के अंतर्गत अर्द्धन्यायिक निकाय के रूप में वित्त आयोग की व्यवस्था की गयी है। वित्त आयोग में एक अध्यक्ष और चार अन्य सदस्य होते हैं। जिनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा कि जाती है। वित्त आयोग अपनी सिफारिशें राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत करता है, जो इसे संसद के दोनों सदनों में रखवाता है। संविधान ने संसद को इन सदस्यों की योग्यता और चयन विधि का निर्धारण करने का अधिकार दिया है।

70. वैश्विक प्रणाली सिद्धांत के संबंध में निम्न में से क्या सही है?

(A) यह मार्क्स के धन संचय के विचार से प्रभावित है
(B) धन संचय के आधार पर विश्व 'केन्द्र', 'परिधि' और 'अर्ध-परिधि' के बीच बंटा है।
(C) इसमें खिलाड़ी, रणनीतियाँ, नियम और परिणाम जैसी महत्त्वपूर्ण अवधारणाएँ शामिल हैं।
(D) यह राज्यों के मध्य संघर्ष, प्रतिस्पर्धा और सहयोग की स्थिति का विश्लेषण करता है।

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल A और B
Solution:

विश्व व्यवस्था सिद्धांत मार्क्स के धन संचय के विचार से प्रभावित है। धन संचय के आधार पर विश्व 'केन्द्र' 'परिधि' और अर्ध-परिधि के बीच बंटा है। तीनों का संबंध शोषणकारी होता है। कोर के द्वारा परिधि एवं अर्द्ध परिधि दोनों का शोषण किया जाता है, जबकि अर्द्ध परिधि के द्वारा परिधि का शोषण होता है।