Solution:अनुदारवादी समाज में विद्यमान परंपराओं प्रथाओं एवं संस्थाओं को अत्यधिक सम्मान देते हैं। इनके अनुसार, जिस प्रकार ईश्वर द्वारा प्राकृतिक नियमों के आधार पर इस विश्व का निर्माण किया गया है ठीक उसी प्रकार इस मानवीय समाज का निर्माण किया गया है।
यह पद सोपानिकता और सत्ता में विश्वास, करते हैं। एडमंड बर्क ने प्राकृतिक कुलीन तंत्र का विचार दिया है। इनके अनुसार शरीर में अंगों के कार्य अलग-अलग होते हैं, ठीक उसी प्रकार समाज में प्रत्येक वर्ग के कार्य अलग-अलग होते हैं और समाज में विद्यमान इस विषमता का अभिप्राय है कि शासन, सत्ता का सम्मान होना चाहिए।