यू. जी. सी. NTA नेट परीक्षा दिसम्बर 2020/जून 2021 राजनीति शास्त्र (SHIFT-I)

Total Questions: 100

81. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I सूची-II 
(A) इंश्योरेंस रेग्यूलेट्री एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी एक्ट(I) 1988
(B) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट(II) 2003
(C) फिस्कल रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड बजट मैनेजमेंट एक्ट(III) 1999
(D) प्रीवेंशन ऑफ करप्शन (अमेंडमेंट) एक्ट(IV) 1934
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I सूची-II 
(A) इंश्योरेंस रेग्यूलेट्री एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी एक्ट(III) 1999
(B) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट(IV) 1934
(C) फिस्कल रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड बजट मैनेजमेंट एक्ट(II) 2003
(D) प्रीवेंशन ऑफ करप्शन (अमेंडमेंट) एक्ट(I) 1988

82. निम्नलिखित पुस्तकों को उनके प्रकाशन के वर्ष के अनुसार व्यवस्थित कीजिए:

(A) ड्रोर, येहेपान्कल 'पब्लिक पॉलिसी मेकिंग रिएक्जामिंड'
(B) डाई, थॉमस आर. 'अंडरस्टैंडिंग पब्लिक पॉलिसी'
(C) भट्टाचार्य, मोहित, 'न्यू होराइजन्स ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन'
(D) एंडर्सन, जेम्स ई, 'पब्लिक पॉलिसी मेकिंग'

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (e) *
Solution:

डाई, थॉमस आर. 'अंडरस्टैंडिंग पब्लिक पॉलिसी (1972)
एंडर्सन, जेम्स ई, 'पब्लिक पॉलिसी मेकिंग (1975)
ड्रोर येहेपान्केल 'पब्लिक पॉलिसी मेकिंग रिएक्जामिंड (1983)
भट्टाचार्य, मोहित, 'न्यू होराइजन्स ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन' (2016)

83. 'क्रान्तिकारी हिंसा न केवल भेदक होती है बल्कि उपनिवेशी प्रजा को स्वयं के पुनर्निर्माण का अवसर भी प्रदान करता है' यह किसका कथन है?

Correct Answer: (a) फैंट्ज फैनन
Solution:

फ्रांज फैनन का जन्म कैरेबियन खाड़ी के द्वीप मार्टीनेका में हुआ। फैनन मनोरोग विशेषज्ञ होने के साथ-साथ अश्वेत जाति के कवि, क्रांतिकारी दार्शनिक मानवतावादी मार्क्सवादी तथा आलोचनात्मक सिद्धांत के समर्थक थे। फैनन का कथन है।

"क्रान्तिकारी हिंसा न केवल भेदक होती है बल्कि उपनिवेशी प्रजा को स्वयं के पुर्ननिर्माण का अवसर भी प्रदान करता है।" जहाँ परम्परागत मार्क्सवादी सर्वहारा को क्रान्ति का अग्रदुत मानता है वहीं फैनन किसानों को क्रांति का नेतृत्व प्रदान करता है।

84. पेरियार इ.वी. रामास्वामी ने किसके पक्ष में तर्क दिया?

Correct Answer: (a) जाति-आधारित सामाजिक व्यवस्था
Solution:

ई.वी. रामास्वामी का जन्म मद्रास प्रांत (तमिलनाडु) के कोयम्बटूर जिले में सामाजिक दृष्टि से पिछड़ी जाति में हुआ। 'पेरियार' एक सम्मान सूचक शब्द है जिसका तात्पर्य है- 'मान्यवर' (महामान्य) या पूज्य व सम्मानित व्यक्ति। परियार प्रत्येक मनुष्य की गरिमा पर बल देते हैं। पेरियार मानवीय विवेक, तर्क व सामाजिक समता के समर्थक थे। इसीलिए जन्म आधारित जाति व्यवस्था व छूआछूत के प्रबल विरोधी थे।

85. नीचे दो कथन दिये गये हैं:

कथन-I: शांति और सुरक्षा संबंधी मामलों पर संयुक्त राष्ट्र के पाँच स्थायी सदस्यों सहित दो-तिहाई सदस्यों के बहुमत से निर्णय लिया जाता है।
कथन-II: यू.एन. सुरक्षा परिषद पर्याप्त रूप में विश्व के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करता है।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिये गये विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) कथन I सत्य है, किन्तु कथन II असत्य है
Solution:

संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य कार्य अंतर्राष्ट्रीय शान्ति एवं सुरक्षा बनाए रखना और इसके लिए प्रभावपूर्ण सामूहिक प्रयत्नों द्वारा शान्ति के संकटों को रोकना और समाप्त करना आक्रमण की एवं शान्ति भंग की अन्य चेष्टाओं को दबाना तथा न्याय एवं अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार शान्तिपूर्ण साधनों द्वारा उन अंतर्राष्ट्रीय विवादों अथवा स्थितियों को सुलझाना अथवा निपटारा करना, जिनसे शांति भंग होने की आशंका हो।

इन सभी मामलों में निर्णय संयुक्त राष्ट्र संघ के पाँच स्थायी सदस्यों सहित दो-तिहाई सदस्यों के बहुमत से निर्णय लिया जाता है। सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र का सबसे शक्तिशाली निकाय है जिसकी प्राथमिक जिम्मेदारी अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा कायम रखना है।

यह सदस्य देशों पर बाध्यकारी प्रस्ताव जारी करने का अधिकार रखने वाला संयुक्त राष्ट्र का एक मात्र निकाय है। यह विश्व के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व नहीं करता। गौरतलब है कि अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका का कोई भी देश सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं है।

86. चुनाव आयोग (भारत के संविधान के अनुच्छेद 324) द्वारा प्राप्त चुनावों के अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण की शक्ति कब से लागू हुई?

Correct Answer: (d) 26 नवम्बर 1949
Solution:

भारतीय संविधान के अन्तर्गत कुछ प्रावधान संविधान के लागू होते ही, स्वतः ही लागू हो गये थे। भारत के लोगों ने 26 नवम्बर 1949 को संविधान अपनाया। चुनाव आयोग (भारत के संविधान के अनुच्छेद 324) द्वारा प्राप्त चुनावों के अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण की शक्ति भी 26 नेवम्बर 1949 को स्वतः लागू हो गयी।

87. निम्न में से तुलनात्मक पद्धति के लिए पूर्व शर्ते हैं:

(A) इकाई के चयन में एक कारक के रूप में तुलनात्मक खाका
(B) खोज के केंद्र के रूप में तुलनीय अवधारणात्मक मसला
(C) खोज के केंद्र की परिभाषा
(D) सिद्धांत निर्माण

नीचे दिये गये विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल A, B और C
Solution:

जब हम किन्हीं दो या दो से अधिक वस्तुओं या प्रक्रियाओं को तर्कसंगत आधार पर एक ही श्रेणी में रखते हैं, फिर उनके विभिन्न अंशों की समानताओं और भिन्नताओं के आधार पर किसी निश्चित नियम के बारे में प्राक्कल्पना प्रस्तुत करते हैं, तब हमारी कार्य विधि को तुलनात्मक पद्धति की संज्ञा दी जाती है। तुलनात्मक पद्धति के लिए पूर्व शर्तें निम्न हैं-
• इकाई के चयन के रूप में तुलनात्मक खाका खींचना।
• खोज के केन्द्र के रूप में 'तुलनीय अवधारणात्मक मसला'
• खोज के केन्द्र की परिभाषा

88. "हम एक प्रकार से इतिहास के अंत के साक्षी रहे हैं। यानी मानव जाति के वैचारिक विकास का अन्तिमबिंदु और मानव शासन के अंतिम रूप में पश्चिमी उदार लोकतंत्र का सार्वभौमीकरण है" यह किसका विचार है?

Correct Answer: (c) फ्रांसिस फूकूयामा
Solution:

द एंड ऑफ हिस्ट्री एंड द लास्ट मैन (1992) अमेरिका के राजनीतिक वैज्ञानिक फ्रांसिस फूकूयामा द्वारा रचित पुस्तक है। इस पुस्तक में फूकूयामा ने कहा है कि पश्चिमी उदारवादी लोकतंत्र के उदय के साथ जो शीत युद्ध (1945-1991) और सोवियत संघ के विघटन के बाद हुआ था।

मानवता न केवल युद्ध के बाद के इतिहास की एक विशेष अवधि के पारित होने तक पहुँच गयी है, बल्कि इतिहास का अंत इस प्रकार है अर्थात् मानव जाति के वैचारिक विकास का अन्तिम बिंदु और मानव शासन के अंतिम रूप में पश्चिमी उदार लोकतंत्र का सार्वभौमीकरण।

89. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I सूची-II 
(A) डिसीजन मेकिंग(I) फ्रेड रिग्स
(B) इकोलॉजिकल अप्रोच(II) एडवार्ड वेडनर
(C) न्यू पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन(III) हर्बर्ट सिमोन
(D) डेवेलपमेंट एडमिनिस्ट्रेशन(IV) मिन्नोब्रूक कॉन्फरेंस 1968
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIIVII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (c)
Solution:सूची-I से सूची-II का सही सुमेलन-
सूची-I सूची-II 
(A) डिसीजन मेकिंग(III) हर्बर्ट सिमोन
(B) इकोलॉजिकल अप्रोच(I) फ्रेड रिग्स
(C) न्यू पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन(IV) मिन्नोब्रूक कॉन्फरेंस 1968
(D) डेवेलपमेंट एडमिनिस्ट्रेशन(II) एडवार्ड वेडनर

90. शिकागो विचारधारा के अर्थशास्त्रियों में से सर्वाधिक प्रमुख कौन है?

Correct Answer: (d) मिल्टन फ्राइडमेन
Solution:

शिकागो स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स नवशास्त्रीय आर्थिक विचारों का संकाय है, जो शिकागो विश्वविद्यालय से संबंधित है। मिल्टन फ्रीडमैन और जार्ज स्टिगलर को शिकागो स्कूल का प्रमुख विद्वान माना जाता है। शिकागो मैक्रोइकॉनामिक सिद्धांत ने 1970 के दशक के मध्य तक मुद्रावाद के पक्ष में केन्सियनवाद को खारिज कर दिया।