योजना/परियोजना (उत्तर प्रदेश)

Total Questions: 35

21. उत्तर प्रदेश में 'मिड-डे-मील' कार्यक्रम आरंभ किया गया- [U.P.P.C.S. (Mains), 2012]

Correct Answer: (c) वर्ष 1995 में
Solution:मध्याह्न भोजन योजना (Mid Day Meal) भारत सरकार तथा राज्य सरकार के समवेत प्रयासों से संचालित योजना है, जो उ.प्र. में 15 अगस्त, 1995 से लागू की गई थी।

22. उत्तर प्रदेश राज्य का कौन-सा शहर 'उत्कृष्ट शहर' योजना के अंतर्गत शामिल नहीं किया गया है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2010]

Correct Answer: (b) मुरादाबाद
Solution:उत्तर प्रदेश के 8 जिले निर्यात में उत्कृष्ट शहर घोषित थे। इनमें फिरोजाबाद (कांच उत्पाद), आगरा (चर्म उत्पाद), खेखड़ा (अलीगढ़) (हैंडलूम), सहारनपुर (हैंडीक्राफ्ट), मलिहाबाद (लखनऊ) (फल उत्पाद), कानपुर (चर्म उत्पाद), आगरा (चर्म उत्पाद), भदोही (कालीन व दरी), नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) (परिधान उत्पाद) हैं। अप्रैल, 2023 में उ.प्र. के तीन और जिलों वाराणसी, मिर्जापुर तथा मुरादाबाद को भी शामिल कर लिया गया, जिससे उत्तर प्रदेश के ।। जिले उत्कृष्ट शहर योजना के अंतर्गत आ गए।

23. कन्या विद्या-धन योजना के अंतर्गत कन्या छात्रा को निम्न कक्षाओं में से किस एक को पास करने के उपरांत आगे के अध्ययन हेतु रु. 20,000 देना प्रस्तावित है? [U.P.P.C.S. (Pre), 2009]

Correct Answer: (d) बारहवीं
Solution:बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु उ.प्र. सरकार द्वारा वर्ष 2004-05 में कन्या विद्या-धन योजना का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवार की कन्या द्वारा इण्टरमीडिएट (बारहवीं) की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत उच्च शिक्षा के लिए 20,000 रु. की धनराशि प्रदान की जाती थी। अब यह राशि बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दी गई है।

24. उत्तर प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा के लिए 'स्कूल चलो अभियान' कब शुरू हुआ? [U.P.P.C.S. (Mains), 2012]

Correct Answer: (b) वर्ष 2000 में
Solution:6-11 वर्ष एवं 11-14 वर्ष के उम्र के सभी बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा के लिए 'स्कूल चलो अभियान' उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जुलाई, 2000 में प्रारंभ किया गया था।

25. उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जिस आयु वर्ग तक के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराने में उच्च प्राथमिकता दी जा रही है, वह है- [U.P.P.C.S. (Pre), 2007]

Correct Answer: (d) 14 वर्ष तक
Solution:उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 6-14 वर्ग आयु के सभी बच्चों को प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराने में उच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए कार्यक्रमों का निर्धारण कर अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया गया है।

26. उत्तर प्रदेश में रेनुकूट में हिंडाल्को की स्थिति का मुख्य कारण है. इसकी निकटता- [U.P.P.C.S. (Mains) (Spl.), 2008 U.P.P.C.S. (Mains), 2011]

Correct Answer: (d) शक्ति के स्रोत से
Solution:उत्तर प्रदेश के रेनुकूट में स्थित आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को की स्थिति का मुख्य कारण इसकी शक्ति के स्रोत से निकटता है। सोनभद्र जिले के पिपरी नामक स्थान पर रिहंद नदी पर एक बांध बनाया गया है, जिसमें 50-50 मेगावॉट विद्युत क्षमता वाली 6 इकाइयां लगाई गई हैं। इस केंद्र से पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग 20 जिलों को विद्युत उपलब्ध कराई जाती हैं। गोविंद बल्लभ पंत सागर परियोजना को रिहंद बांध परियोजना भी कहते हैं। इससे उत्पादित बिजली रेनुकूट के एल्युमीनियम संयंत्र (हिंडाल्को) को आपूर्ति की जाती है।

27. गोविंद बल्लभ पंत सागर अवस्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2005]

Correct Answer: (d) सोनभद्र जनपद में
Solution:उत्तर प्रदेश के रेनुकूट में स्थित आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को की स्थिति का मुख्य कारण इसकी शक्ति के स्रोत से निकटता है। सोनभद्र जिले के पिपरी नामक स्थान पर रिहंद नदी पर एक बांध बनाया गया है, जिसमें 50-50 मेगावॉट विद्युत क्षमता वाली 6 इकाइयां लगाई गई हैं। इस केंद्र से पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग 20 जिलों को विद्युत उपलब्ध कराई जाती हैं। गोविंद बल्लभ पंत सागर परियोजना को रिहंद बांध परियोजना भी कहते हैं। इससे उत्पादित बिजली रेनुकूट के एल्युमीनियम संयंत्र (हिंडाल्को) को आपूर्ति की जाती है।

28. हिंडाल्को स्थापित है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2013 U.P.P.C.S. (Pre), 2007]

Correct Answer: (c) रेनुकूट में
Solution:उत्तर प्रदेश के रेनुकूट में स्थित आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को की स्थिति का मुख्य कारण इसकी शक्ति के स्रोत से निकटता है। सोनभद्र जिले के पिपरी नामक स्थान पर रिहंद नदी पर एक बांध बनाया गया है, जिसमें 50-50 मेगावॉट विद्युत क्षमता वाली 6 इकाइयां लगाई गई हैं। इस केंद्र से पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग 20 जिलों को विद्युत उपलब्ध कराई जाती हैं। गोविंद बल्लभ पंत सागर परियोजना को रिहंद बांध परियोजना भी कहते हैं। इससे उत्पादित बिजली रेनुकूट के एल्युमीनियम संयंत्र (हिंडाल्को) को आपूर्ति की जाती है।

29. सिंगरौली लघु जलविद्युत परियोजना अवस्थित है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2017]

Correct Answer: (d) उत्तर प्रदेश
Solution:सिंगरौली लघु जलविद्युत परियोजना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित है।

30. द ऑपरेशन ग्रीन परियोजना का उत्तर प्रदेश में शुभारंभ हुआ था- [U.P.P.C.S. (Mains), 2009]

Correct Answer: (c) 2001 में
Solution:

उत्तर प्रदेश में द ऑपरेशन ग्रीन परियोजना का शुभारंभ । जुलाई, 2001 से किया गया है।