योजना/परियोजना (उत्तर प्रदेश)

Total Questions: 35

31. उत्तर प्रदेश में 'ऑपरेशन ग्रीन' कब लागू किया गया था? [U.P.P.C.S. (Mains), 2007]

Correct Answer: (a) जुलाई 1, 2001
Solution:उत्तर प्रदेश में द ऑपरेशन ग्रीन परियोजना का शुभारंभ । जुलाई, 2001 से किया गया है।

32. उत्तर प्रदेश में 'कंप्यूटर एडेड डिजाइनिंग' परियोजना का केंद्र स्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2009]

Correct Answer: (d) लखनऊ में
Solution:

कंप्यूटर एडेड डिजाइनिंग परियोजना लखनऊ में स्थित है, जिसे संक्षिप्त रूप में 'कैड' (CAD) नाम से जाना जाता है। यह भारतवर्ष का एक तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान है। इस संस्थान में औद्योगिक उत्पादनों की डिजाइन तैयार की जाती है।

33. गैसोहॉल की पायलट परियोजना उत्तर प्रदेश में आरंभ की गई है- [U.P. Lower Sub. (Pre), 2003]

Correct Answer: (a) आंवला में
Solution:गैसोहॉल पायलट परियोजना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में आंवला में वर्ष 2001 में प्रारंभ की गई, जिसके अंतर्गत पेट्रोल में 5 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने का प्रावधान किया गया।

34. विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित सोडिक लैंड रिक्लेमेशन प्रोजेक्ट द्वितीय हेतु उस जनपद को चिह्नित कीजिए, जो परियोजना के लिए चयनित नहीं है- [U.P.P.C.S. (Pre), 2009]

Correct Answer: (c) सीतापुर
Solution:विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित 'सोडिक लैंड रिक्लेमेशन प्रोजेक्ट-द्वितीय' हेतु उत्तर प्रदेश के कुल 17 जिलों का चयन किया गया है, ये हैं-अलीगढ़, औरैया, आजमगढ़, इलाहाबाद (प्रयागराज), बुलंदशहर, एटा, इटावा, फतेहपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, कानपुर, मैनपुरी, प्रतापगढ़, रायबरेली, सुल्तानपुर और उन्नाव। इसमें सीतापुर सम्मिलित नहीं है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर होगा।

35. उत्तर प्रदेश में विकास केंद्र परियोजना का शुभारंभ किया गया था- [U.P.P.C.S. (Mains), 2009]

Correct Answer: (c) दिसंबर, 2005
Solution:उत्तर प्रदेश में विकास केंद्र परियोजना का शुभारंभ दिसंबर, 2005 में किया गया था।