रक्त संबंध Type-II (प्रश्न 151-200)

Total Questions: 50

1. अजय कहता है, "वह महिला मेरी माँ की एकमात्र ननद के पुत्र की दादी है।" यदि अजय के पिता का सिर्फ एक भाई है और अजय की माँ का कोई भाई नहीं है तो वह महिला अजय से किस प्रकार संबंधित है ? [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय). 28.04.2016 तृतीय पाली]

(A) दादी
(B) पत्नी
(C) नानी
(D) माँ

Correct Answer: (1) A
Solution:

2. रितु एक व्यक्ति के चित्र की ओर संकेत करते हुए कहती है, 'वह मेरे पुत्र की पत्नी के एकमात्र अविवाहित भाई के एकमात्र भतीजे के दादा है।' वह व्यक्ति रितु से किस प्रकार संबंधित है ? [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 28.04.2016 तृतीय पाली]

(A) पति
(B) पिता
(C) ससुर
(D) दादा

Correct Answer: (1) A
Solution:

3. चंदू एक व्यक्ति की ओर संकेत करते हुए कहता है, 'वह मेरी पुत्री के भाई के दादा की एकमात्र बहू के पिता है।' वह व्यक्ति चंदू से किस प्रकार संबंधित है।' [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 28.04.2016 तृतीय पाली]

(A) पिता
(B) ससुर
(C) दादा
(D) चाचा

Correct Answer: (2) B
Solution:

4. एक व्यक्ति की ओर इशारा करके नीतीश कहता है, "उसका एकमात्र भाई मेरी पुत्री के पिता का पिता है।" उस व्यक्ति का नीतीश से क्या रिश्ता है ? [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 30.04.2016 तृतीय पाली]

(A) पिता
(B) दादा
(C) चाचा
(D) बहनोई

Correct Answer: (4) C
Solution:

5. एक तस्वीर की ओर इशारा करते हुए रितिक कहता है, कि 'तस्वीर में यह औरत मेरे भाँजे की नानी है।' तस्वीर में महिला, रितिक की इकलौती बहन से कैसे संबंधित है ? [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 03.05.2016 प्रथम पाली]

(A) चचेरी
(B) ननद
(C) माँ
(D) सास

Correct Answer: (3) C
Solution:

6. सागर की ओर इशारा करते हुए, नैना कहती है, "मैं उसके दादा के इकलौते बेटे की बेटी हूँ" तो नैना का सागर के साथ क्या रिश्ता है ? [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 03.05.2016 प्रथम पाली]

(A) बेटी
(B) माँ
(C) बहन
(D) चचेरी

Correct Answer: (4) C
Solution:

7. एक आदमी के चित्र को देखते हुए, इरफान ने कहा, 'उसकी माँ मेरे पिता के बेटे की पत्नी है। मेरे कोई भाई या बहन नहीं है', तो इरफान किसके चित्र को देख रहा था ? [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 03.05.2016 प्रथम पाली]

(A) अपने बच्चे के
(B) अपने पिता के
(C) अपने पोते के
(D) अपने भतीजे के

Correct Answer: (4) A
Solution:

8. हार्डी ने कहा, "लॉरल की आंटी, मेरे पिताजी के ससुर की पहली बेटी है। मेरी नानी की केवल दो बेटियाँ थी।" लॉरल का हार्डी की माँ से क्या रिश्ता है ? [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 30.05.2016 तृतीय पाली]

(A) भतीजा
(B) पुत्र
(C) बहन
(D) मौसी

Correct Answer: (2) B
Solution:

9. किसी महिला का परिचय कराते हुए सुशांत कहता है, "वह मेरे पुत्र की एकमात्र पुत्री की माँ है।" वह महिला सुशांत से किस प्रकार संबंधित है ? [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 02.05.2016 प्रथम पाली]

(A) पुत्री
(B) भाभी
(C) पत्नी
(D) बहू

Correct Answer: (4) D
Solution:

10. दीपराज का एक भाई अंशु है, दीपराज चंद्रकांत का बेटा है। बिमल, चंद्रकांत का पिता है। अंशु, बिमल का क्या है ? [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय). 02.05.2016 तृतीय पाली]

(A) बेटा
(B) भाई
(C) पोता
(D) चचेरा/ममेरा भाई

Correct Answer: (3) C
Solution: