रक्त संबंध Type-II (प्रश्न 151-200)

Total Questions: 50

21. विजय शार्मिला से कैसे संबंधित है, यदि वह उन्हें अपनी माँ के माँ की एकलौती पोती की बेटी के रूप में परिचय कराता है ? [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 02.04.2016 (प्रथम पाली)]

(A) पिता
(B) चचेरा भाई (Cousin)
(C) दादा
(D) मामा (Maternal Uncle)

Correct Answer: (1) D
Solution:

22. यदि समीर ने अकबर को अपनी नानी के इकलौते बेटे के बेटे के रूप में बताया है, तो अकबर, समीर से कैसे संबंधित है ? [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 02.04.2016 (द्वितीय पाली)]

(A) भाई
(B) बेटा
(C) मामा
(D) मामा का बेटा

Correct Answer: (3) D
Solution:

23. राम ने कहा, "सीता मेरे परदादा के इकलौते बेटे की इकलौती बहू है।" सीता राम से कैसे संबंधित है ? [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 02.04.2016 (द्वितीय पाली)]

(A) मामी
(B) चाची
(C) माँ
(D) बहन

Correct Answer: (3) C
Solution:

24. मालिनी ने कहा, "रोहित मेरी मौसी की माँ का इकलौता बेटा है" मालिनी रोहित से कैसे संबंधित है ? [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 02.04.2016 (द्वितीय पाली)]

(A) मौसेरा भाई (Cousin)
(B) माँ (Mother)
(C) भांजी (Niece)
(D) बेटी (Daughter)

Correct Answer: (1) C
Solution:

25. एक वृद्ध व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए सूरदास ने कहा, "उसका पुत्र मेरे पुत्र का अंकल है।" वह वृद्ध व्यक्ति किस प्रकार सूरदास से संबंधित है ? [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 06.04.2016 (तृतीय पाली)]

(A) भाई
(B) अंकल
(C) पिता
(D) ग्रैंडफादर

Correct Answer: (2) C
Solution:

वृद्ध व्यक्ति का पुत्र सूरदास के पुत्र का अंकल है। अतः, वृद्ध व्यक्ति सूरदास के पिता हैं।

26. फोटोग्राफ में एक लड़के की ओर इशारा करते हुए रानी ने कहा, "उसकी माता की एकलौती पुत्री मेरी माता है"। रानी किस प्रकार उस लड़के से संबंधित है ? [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 11.04.2016 (प्रथम पाली)]

(A) पत्नी
(B) बहन
(C) भतीजी/भांजी
(D) भतीजा/भांजा

Correct Answer: (4) C
Solution:

लड़के की माता की एकलौती पुत्री का अर्थ हुआ लड़के की बहन। लड़के की बहन रानी की माता है। अतः, रानी उस लड़के की भांजी है।

27. राम ने कहा, "यह लड़की मेरी माता के ग्रैंडसन की पत्नी है।" राम लड़की से किस प्रकार संबंधित है ? [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 11.04.2016 (प्रथम पाली)]

(A) पति
(B) पिता
(C) ससुर
(D) ग्रैंडफादर

Correct Answer: (1) C
Solution:

राम की माता का ग्रैंडसन राम का पुत्र या भांजा/भतीजा हो सकता है।

अतः, राम उस लड़की का ससुर है।

28. तस्वीर की तरफ इशारा करते, रोमी ने कहा, "मेरा कोई भाई या बहन नहीं है लेकिन इस आदमी का पिता मेरे पिता का बेटा है"। वह तस्वीर किसकी थी ? [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 12.04.2016 (प्रथम पाली)]

(A) उसकी खुद की
(B) उसके बेटे की
(C) उसके पिता की
(D) उसके भतीजे की

Correct Answer: (2) B
Solution:

29. अम्बिका की तरफ इशारा करते हुए, ऋतुराज ने कहा, "इसके इकलौते भाई का बेटा मेरी पत्नी का भाई है"। अम्बिका और ऋतुराज में क्या संबंध है ? [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 12.04.2016 (प्रथम पाली)]

(A) माँ की बहन (Mother's sister)
(B) दादी (Grandmother)
(C) सास (Mother-in-law)
(D) ससुर की बहन (Sister of Fat-her-in-law)

Correct Answer: (1) D
Solution:

30. निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और इसके नीचे दिये गए प्रश्न का उत्तर दें। [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 16.04.2016 (प्रथम पाली)]

एक परिवार में छः सदस्य हैं। चित्रा राकेश की बहन है। बद्री एनिया के पति का भाई है। दिलीप अरूण का पिता और राकेश का दादा है। परिवार में दो पिता, तीन भाई और एक माँ हैं।

राकेश एनिया से किस प्रकार संबंधित है ?

(A) बेटा
(B) भाई
(C) चाचा
(D) चचेरा/ममेरा भाई

Correct Answer: (3) A
Solution:

राकेश, एनिया का बेटा है।