रक्त संबंध Type-II (प्रश्न 51-100)

Total Questions: 50

11. यदि राम सरोज के चाचा की पुत्री का भाई है, तो राम सरोज के/का ....... है। [RRC राँची रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 01.12.2013]

Correct Answer: (2) चचेरा भाई
Solution:

∵ सरोज के चाचा की पुत्री सरोज की चचेरी बहन हुई
∵ राम, सरोज के चाचा की पुत्री का भाई है।
∴ राम, सरोज का चचेरा भाई होगा।

12. एक व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए एक आदमी ने एक स्त्री से कहा कि "उसकी माता तुम्हारे पिता की इकलौती पुत्री है"। वह स्त्री उस पुरुष से किस प्रकार संबंधित है? [RRC राँची रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 01.12.2013]

Correct Answer: (2) माता
Solution:

आदमी के कथनानुसार,

उसकी (व्यक्ति की) माँ तुम्हारे (स्त्री के) पिताजी की इकलौती पुत्री है। यानी व्यक्ति की माँ स्त्री के पिताजी की इकलौती पुत्री है।

⇒ चूंकि कोई भी स्त्री अपने पिता की इकलौती पुत्री स्वयं होती है। अर्थात् वह स्त्री व्यक्ति की माँ है।

∵ स्त्री के पिता की इकलौती पुत्री = स्वंय स्त्री
∴ स्त्री = व्यक्ति की माँ

13. एक आदमी का परिचय देते हुए एक महिला ने कहा, "उसकी पत्नी मेरे पिता की इकलौती बेटी है।" बताएं कि आदमी का महिला से क्या रिश्ता है ? [RRC पटना रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 08.12.2013]

Correct Answer: (3) पति
Solution:

महिला के कथनानुसार, आदमी की पत्नी, महिला के पिताजी की इकलौती बेटी हैं

∵ महिला के पिताजी की इकलौती पुत्री स्वंय महिला ही है जोकि उस आदमी की पत्नी है।

∴ वह आदमी उस महिला का 'पति' होगा

14. जब राहुल ने विजय को देखा, तो उसने कहा "विजय मेरी पुत्री की माता के पिता का पुत्र है।" विजय का राहुल से क्या संबंध है? [RRC कोलकाता रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 08.12.2013]

Correct Answer: (3) साला
Solution:

प्रश्नानुसार, जब राहुल ने विजय को देखा, तो उसने कहा, विजय मेरी पुत्री की माता के पिता का पुत्र है यानी विजय, राहुल की पत्नी के पिता का पुत्र है विजय, राहुल का साला हुआ

15. एक छायाचित्र में एक लड़की की ओर इशारा करते हुए, अमर ने कहा "उसकी माता का भाई मेरी माता के पिता का इकलौता पुत्र है।" उस लड़की का अमर से क्या संबंध है? [RRC कोलकाता रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 08.12.2013]

Correct Answer: (2) बहन
Solution:

अमर के कथनानुसार, तस्वीर वाली लड़की की माँ का भाई मेरी माँ के पिता का इकलौता पुत्र है। अर्थात् लड़की के माँ का भाई अमर का मामा है, यानी वह लड़की अमर की बहन या मौसेरी बहन है।

16. एक लड़की का परिचय कराते हुए विपिन कहता है, 'उसकी माँ मेरी सास की इकलौती पुत्री है।' विपिन उस लड़की से किस प्रकार संबंधित है ? [RRC साउथ ईस्टर्न रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 02.11.2014, प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) पिता
Solution:

17. एक महिला को इंगित करते हुए अमल कहता है, 'वह मेरे दादाजी के इकलौते पुत्र की पुत्री है'। अमल उस महिला से किस प्रकार संबंधित है? [RRC साउथ ईस्टर्न रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 02.11.2014, प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) भाई
Solution:

18. अमित ने कहा- 'यह लड़की मेरी माँ के पोते की पत्नी है'। अमित का लड़की से क्या सम्बन्ध है ? [RRC दिल्ली ग्रुप 'डी' परीक्षा, 09.11.2014, प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) ससुर
Solution:

19. एक पुरुष की ओर इशारा करते हुए एक महिला ने कहा, 'उसकी माँ मेरी माँ की एकमात्र पुत्री है।' महिला का पुरुष से क्या सम्बन्ध है। [RRC दिल्ली ग्रुप 'डी' परीक्षा, 09.11.2014, प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) माँ
Solution:

20. एक तस्वीर की तरफ इशारा करती हुई लता कहती है, "वह मेरे दादा के एक मात्र पुत्र का पुत्र है।" तस्वीर वाले व्यक्ति का लता से क्या संबंध है? [RRC दिल्ली रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 16.11.2014, प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) भाई
Solution: