रक्षा प्रौद्योगिकी (Part -II)

Total Questions: 40

11. सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस निम्न में से किसका एक संयुक्त उपक्रम है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (a) भारत तथा रूस का
Solution:ब्रह्मोस भारत के डीआरडीओ और रूस के एनपीओ मशीनोस्त्रोयेनिशिया (NPO Mashinostroeyenia) के संयुक्त उपक्रम में विकसित एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। ब्रह्मोस नाम भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मस्कवा नदी के नाम पर रखा गया है। यह मिसाइल 2.8 से 3.0 मैक तक की गति से मार करने में सक्षम है। ब्रह्मोस 290 किमी. तक की रेंज तक वार करने में सक्षम है। 20 मार्च, 2013 को आध प्रदेश के तट पर बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल का पनडुब्बी से छोड़े जाने वाले संस्करण का पहला परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

12. ब्रह्मोस (Brahmos) है- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2003]

Correct Answer: (c) एक प्रक्षेपास्त्र
Solution:ब्रह्मोस भारत के डीआरडीओ और रूस के एनपीओ मशीनोस्त्रोयेनिशिया (NPO Mashinostroeyenia) के संयुक्त उपक्रम में विकसित एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। ब्रह्मोस नाम भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मस्कवा नदी के नाम पर रखा गया है। यह मिसाइल 2.8 से 3.0 मैक तक की गति से मार करने में सक्षम है। ब्रह्मोस 290 किमी. तक की रेंज तक वार करने में सक्षम है। 20 मार्च, 2013 को आध प्रदेश के तट पर बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल का पनडुब्बी से छोड़े जाने वाले संस्करण का पहला परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

13. 18 अक्टूबर, 2020 को भारत ने निम्नलिखित में से किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया था? [U.P. R.OJA.R.O. (Mains) 2016]

Correct Answer: (b) ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, नौसेना प्रारूप
Solution:18 अक्टूबर, 2020 को अरब सागर में भारतीय नौसेना के स्वदेशी स्टील्थ विध्वंसक युद्धपोत आईएनएस चेन्नई से ब्रह्मोस सुपरसोनिक कूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। । दिसंबर, 2020 को पुनः भारतीय नौसेना द्वारा बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस सुपरसोनिक कूज मिसाइल के नौसैन्य संस्करण का सफल परीक्षण किया गया। 30 अक्टूबर, 2020 को ब्रह्मोस मिसाइल के वायु से प्रक्षेपित किए जाने वाले संस्करण का भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान सुखोई-30 MKI से सफल परीक्षण किया गया।

14. ब्रहोस के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है। [U.P.P.C.S. (Spl) (Mains) 2008 U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

Correct Answer: (e) (c) & (d)
Solution:ब्रह्मोस मिसाइल की परास 290 किमी. है। साथ ही ब्रह्मोस मिसाइल का उन्नत संस्करण भी बन कर तैयार है, जिसकी मारक दूरी 500 किमी तक होगी। ब्रह्मोस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा तट के निकट INS रणवीर युद्धपोत से 21 मार्च, 2010 को किया गया था, न कि 22 मार्च, 2010 को। स्पष्ट है कि विकल्प (c) & (d) असत्य हैं।

15. मार्च, 2009 में ब्रह्मोस मिसाइल प्रक्षेपण किया गया- [U.P.P.C.S.(Mains) 2007]

Correct Answer: (a) पोखरन से
Solution:290 किमी. की रेंज वाले ब्रह्मोस ब्लॉक-11 सुपरसोनिक प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण मार्च, 2009 में राजस्थान के पोखरन फायरिंग रेंज से किया गया। ब्रह्मोस मिसाइल के अत्याधुनिक 'उच्च कौशल' वाले संस्करण (Manoeuvrable Version) का सफल परीक्षण 9 जनवरी, 2013 को विशाखापत्तनम तट के निकट संपन्न हुआ। 24 नवंबर, 2020 को भारतीय चल सेना द्वारा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह से ब्रह्मोस मिसाइल के लैंड-अटैक (Land-attack) संस्करण का सफल परीक्षण किया गया।

16. डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डी.आर.डी.ओ.) द्वारा बनाया गया मानवरहित एयरक्राफ्ट का नाम है- [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (c) लक्ष्य
Solution:लक्ष्य भारत द्वारा विकसित किया गया पहला चालक रहित वायुयान है। इसका विकास डीआरडीओ के 'वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान' (ADE) द्वारा किया गया है।

17. तकनीकी युक्ति जिसे "नेत्र" (NETRA) कहते हैं, के बारे में निम्न कथनों में से कौन एक सही है? [U.P.P.C.S.(Mains) 2009]

Correct Answer: (c) यह एक मानवरहित हवाई यान है, जो 300 मीटर ऊंचाई तक उड़ सकता है।
Solution:रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने आतंकवादी एवं विद्रोही गतिविधियों से निपटने के लिए विशेष मानवरहित विमान (UAV) का विकास किया है। करीब डेढ़ किग्रा भार का यह मानवरहित विमान 'नेत्र' आइडियाफोर्ज और डीआरडीओ की पुणे स्थित प्रयोगशाला 'आर एंड डीई' (R & DE) के गठजोड़ का परिणाम है। यह 200-300 मीटर की ऊचाई तक उड़ने में सक्षम है।

18. 20 फरवरी, 2018 को अकेले 'मिग-21 बाइसन' उड़ाने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन बनीं ? [U.P. P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (a) अवनी चतुर्वेदी
Solution:फरवरी, 2018 में फ्लाइंग ऑफिसर अवनी चतुर्वेदी किसी लड़ाकू विमान को अकेले उड़ाने वाली प्रथम भारतीय महिला बन गई। उन्होंने मिग-21 बाइसन नामक लड़ाकू विमान उड़ाकर यह उपलब्धि प्राप्त की।

19. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एफ-18 सुपर हारनेट के बारे में सही नहीं है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (c) इसे संसार के आठ देश वायु सेना में प्रयोग कर रहे हैं।
Solution:प्रश्नगत विकल्प (c) का कथन सही नहीं है। एफ-18 सुपर हारनेट अमेरिकी लड़ाकू विमान है, जिसे अमेरिकी एयरोस्पेस कम्पनी बोइंग बनाती है। भारतीय कम्पनी एचएएल ने भी इसमें लगने हेतु कुछ उपकरण बनाए हैं। अमेरिका के अतिरिक्त ऑस्ट्रेलिया एवं कुवैत इस विमान का प्रयोग कर रहे हैं।

20. कभी-कभी समाचार में उल्लिखित 'टर्मिनल हाई ऑल्टिट्यूड एरिया डिफेंस' (टी.एच.ए.ए.डी) क्या है? [I.A.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (c) अमेरिकी मिसाइल-प्रतिरोधी प्रणाली
Solution:THAAD (Terminal High Altitude Area Defence) अमेरिकी बैलिस्टिक मिसाइल प्रतिरोधी प्रणाली है, जो लघु एवं मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों के विरुद्ध प्रतिरक्षा की क्षमता उपलब्ध कराती है। यह प्रणाली वायुमंडल के भीतर तथा बाहर मिसाइलों के अवरोधन में सक्षम है।