रक्षा प्रौद्योगिकी (Part -II)

Total Questions: 40

21. निम्नलिखित कथनों में कौन-सा एक, जनसंचार माध्यमों में बहुचर्चित "प्रभाजी कक्षीय बमबारी प्रणाली" के आधारभूत विचार को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है? [I.A.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (c) कोई मिसाइल पृथ्वी के परितः किसी स्थिर कक्षा में स्थापित किया जाता है और वह पृथ्वी पर किसी लक्ष्य के ऊपर कक्षा को त्यागता है।
Solution:प्रभाजी कक्षीय बमबारी प्रणाली' (FOBS: Fractional Orbital Bombardment System) में नाभिकीय युद्धशीर्ष से लैस एक मिसाइल / रकिट को पृथ्वी की निम्न कक्षा (LEO) में भेजा जाता है, जिससे उसे आकस्मिक रूप से किसी लक्ष्य पर निर्देशित किया जा सके। FOBS के अंतर्गत एक मिसाइल / रॉकेट एक पूरी कक्षा (One full orbit) को पूर्ण करने से पूर्व कक्षा से उतरकर नीचे पथ की ओर प्रक्षेप (Downward trajectory) को प्राप्त करता है।

22. स्टार्ट-I एवं स्टार्ट-II संधियां हस्ताक्षरित की गई - [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (b) अमेरिका व चीन के मध्य
Solution:स्टार्ट-I (START-I: The Strategic Arms Reduction Treaty) संधि 31 जुलाई, 1991 को संयुक्त राज्य अमेरिका एवं तत्कालीन सोवियत संघ के मध्य हस्ताक्षरित हुई थी। इस संधि के माध्यम से दोनों देशों के अधिकार में अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों (ICBMs) तथा नाभिकीय युद्धशीर्ष की संख्या को सीमित करने का प्रावधान किया गया था। इसी संदर्भ में START-II संधि जनवरी, 1993 में हस्ताक्षरित हुई थी।

23. "न्यू स्टार्ट संधि" (New START treaty) समाचारों में रही थी । यह संधि क्या है? [I.A.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (b) यह पूर्वी एशिया शीर्ष सम्मेलन के सदस्यों के बीच बहुपक्षीय ऊर्जा सुरक्षा सहयोग संधि है।
Solution:"न्यू स्टार्ट संधि" (New START-Strategic Arms Reduction Treaty) संयुक्त राज्य अमेरिका और रूसी संघ के मध्य नाभिकीय शस्त्रों पर कटौती करने की द्विपक्षीय सामरिक महत्व की संधि है। इस संधि पर तत्कालीन रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा 8 अप्रैल, 2010 को हस्ताक्षर किए गए थे। इस नई संधि के प्रावधानों के तहत कार्यशील एवं तैनात परमाणु युद्धास्त्रों की संख्या 1550 तक सीमित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि दिसंबर, 2010 में अमेरिकी सीनेट द्वारा तथा जनवरी, 2011 में रूसी ज्यूमा द्वारा अनुमोदन के पश्चात यह संधि 5 फरवरी, 2011 से लागू हो गई। इस संधि की मूल अवधि 10 वर्ष (5 फरवरी, 2021 तक) निर्धारित थी। अमेरिका एवं रूस इस संधि को अगले पांच वर्ष तक विस्तारित करने हेतु सहमत हो गए है, जिसके फलस्वरूप यह संधि अब 4 फरवरी, 2026 तक प्रभावी रहेगी।

24. बैलिस्टिक मिसाइल के बढ़ावा को रोकने के वैश्विक प्रयास, हेग कोड ऑफ कण्डक्ट (HCoC) को हाल ही में निम्न में से किस देश ने जॉइन किया है? [60 to 62 B.P.S.C. (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) भारत
Solution:

'हेग कोड ऑफ कण्डक्ट' (HCoC: The Hague Code of Con- duct against Ballistic Missile Proliferation) सामूहिक विनाश के हथियारों को ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइलों के क्षेत्र को विनियमित करने के अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रयासों का परिणाम है। HCoC 25 नवंबर, 2002 से प्रभावी है। वर्तमान में इसके सदस्य राष्ट्रों की संख्या 143 है। भारत वर्ष 2016 में HCOC में शामिल हुआ था।

25. हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका ने 'ऑस्ट्रेलिया समूह' तथा 'वैसेनार व्यवस्था' के नाम से ज्ञात बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाओं में भारत के सदस्य बनाए जाने को समर्थन देने का निर्णय लिया है। इन दोनों व्यवस्थाओं के बीच क्या अंतर है? [I.A.S. (Pre) 2011]

1. 'ऑस्ट्रेलिया समूह' एक अनौपचारिक व्यवस्था है जिसका लक्ष्य निर्यातक देशों द्वारा रासायनिक तथा जैविक हथियारों के प्रगुणन में सहायक होने के जोखिम को न्यूनीकृत करना है. जबकि वैसेनार व्यवस्था OECD के अंतर्गत गङ्गित औपचारिक समूह है जिसके समान लक्ष्य है।

2. 'ऑस्ट्रेलिया समूह' के सहभागी मुख्यतः एशियाई, अफ्रीकी और उत्तरी अमेरिका के देश है, जबकि 'वैसेनार व्यवस्था' के सहभागी मुख्यतः यूरोपीय संघ और अमेरिकी महाद्वीपों के देश है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/है?

Correct Answer: (d) न तो 1 और न ही 2
Solution:'ऑस्ट्रेलिया समूह' 1985 में स्थापित एक अनौपचारिक समूह है, जिसका लक्ष्य निर्यातक देशों द्वारा रासायनिक तथा जैविक हथियारों के प्रगुणन में सहायक होने के जोखिम को न्यूनीकृत करना है। वर्तमान में इसके 43 सदस्य हैं, जिसमें यूरोपीय संघ के सभी 27 सदस्य शामिल हैं। एशिया से भारत एवं जापान इस समूह के सदस्य है तथा अफ्रीका का कोई भी देश इसका सदस्य नहीं है। 'वैसेनार व्यवस्था' बहुस्तरीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्था (MECR) है, जिसका उद्देश्य पारंपरिक हथियारों एवं दोहरे-उपयोग की वस्तुओं एवं तकनीकियों के निर्यात पर नियंत्रण करना है। इसके 42 सदस्य देश है, जिनमें मुख्यतः यूरोपीय संघ और अमेरिकी महाद्वीपों के देश (एशिया से भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और अफ्रीका से द. अफ्रीका) शामिल हैं।

स्पष्ट है कि कथन (1) का दूसरा भाग और कथन (2) का पहला भाग गलत है। इस प्रकार उचित विकल्प (d) होगा।

26. 'ऑपरेशन पवन' का सम्बन्ध है- [U.P. P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (d) श्रीलंका के जाफना में आई.पी. के.एफ. ऑपरेशन से
Solution:अक्टूबर, 1987 में भारतीय शांति रक्षक सेना (IPKF - Indian Peace Keeping Force) द्वारा भारत-श्रीलंका समझौते के तहत लिट्टे के नियंत्रण वाले जाफना में चलाए गए अभियान को 'ऑपरेशन पवन' का कोड नाम दिया गया था। तीन हफ्तों तक चले इस अभियान में IPKF ने जाफना को तो लिट्टे से मुक्त करा लिया परंतु इसकी कीमत 214 भारतीय सैनिकों की जान से चुकानी पड़ी।

27. हिंद महासागर नौसैनिक परिसंवाद (सिम्पोजियम) (IONS) के संबंध में निम्नलिखित पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre), 2017]

1. प्रारंभी (इनॉगुरल) IONS भारत में 2015 में भारतीय नौसेना की अध्यक्षता में हुआ था।

2. IONS एक स्वैच्छिक पहल है. जो हिंद महासागर क्षेत्र के समुद्र तटवर्ती देशों (स्टेट्स) की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाना चाहता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:हिंद महासागर नौसैनिक परिसंवाद (IONS) एक स्वैच्छिक पहल है. जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय दृष्टि से प्रासंगिक समुद्री मुद्दों पर विचार-विमर्श का एक समावेशी एवं खुला मंच उपलब्ध कराने के माध्यम से हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय देशों की नौसेनाओं के मध्य समुद्री सहयोग को बढ़ाना है। 14-16 फरवरी, 2008 के मध्य पहला हिंद महासागर नौसैनिक परिसंवाद नई दिल्ली में भारत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। हिंद महासागर नौसैनिक परिसंवाद में 25 राष्ट्र शामिल है, जबकि इसके पर्यवेक्षकों (Observers) की संख्या 8 है।

28. फ्रेंडशिप - 2016 क्या है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) Exam. 2016]

Correct Answer: (a) रूस और पाकिस्तान के सैनिकों द्वारा किया गया संयुक्त युद्धाभ्यास।
Solution:फ्रेंडशिप-2016 रूस और पाकिस्तान के सैनिकों द्वारा किया गया संयुक्त युद्धाभ्यास था। यह संयुक्त युद्धाभ्यास 24 सितंबर से 10 अक्टूबर, 2016 के मध्य पाकिस्तान के शेरात इकाई के रत्तू बेस पर किया गया। इसमे करीब 70 रूसी व 130 पाकिस्तानी सैनिकों ने भाग लिया। युद्धाभ्यास को दिया गया नाम शीत युद्ध के दौर में दोनों देशों के बीच रहे तनाव के खत्म होने का संकेत है। उल्लेखनीय है कि रूस और पाकिस्तान की सेनाओं का यह पहला संयुक्त युद्धाभ्यास था।

29. निम्नलिखित देशों में किसने भारत और यू.एस.ए. के साथ जुलाई 2017 में मालाबार नौसैनिक अभ्यास में भाग लिया था? [U.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) जापान
Solution:बालाबार श्रृंखला के अभ्यास का शुभारंभ वर्ष 1992 में भारत और अमेरिका की नौसेनाओं के मध्य हुआ था। मालाबार अभ्यास का 21वां संस्करण बंगाल की खाड़ी में 10-17 जुलाई, 2017 के मध्य आयोजित हुआ जिसमें भारत और अमेरिका के साथ जापान की नौसेना ने भी भाग लिया। मालाबार अभ्यास का 26वां संस्करण 9-15 नवंबर, 2022 के मध्य जापान में आयोजित किया गया, जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं ने भाग लिया।

30. वर्ष 2016 का संयुक्त सेना अभ्यास "मैत्री" भारत तथा किस अन्य देश के मध्य हुआ? [60 to 62 B.P.S.C. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) थाईलैण्ड
Solution:मैत्री एक वार्षिक सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास है. जो भारत और थाईलैण्ड की सेनाओं के मध्य वर्ष 2006 से आयोजित किया जा रहा है। 15-29 जुलाई, 2016 के मध्य मैत्री अभ्यास का आयोजन क्राबी, थाईलैण्ड में संपन्न हुआ था।