रचनाएँ (Part-2)

Total Questions: 42

11. कवि और उसकी रचना का कौन-सा जोड़ा सही नहीं है? [UP- TET Exam Ist Paper (I-V), 2018]

Correct Answer: (d) उद्धव शतक-भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
Solution:'उद्धव शतक' जगन्नाथ दास रत्नाकर की रचना है। शेष कवि और उनकी रचना का युग्म सही है

12. निम्नलिखित कवियों में से गाँधी जी ने किस कवि को राष्ट्रकवि का सम्मान दिया ? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 19 जून, 2018 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) मैथिलीशरण गुप्त
Solution:गाँधी जी ने मैथिलीशरण गुप्त को राष्ट्रकवि कहा था। मैथिलीशरण गुप्त भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के प्रतिनिधि कवि थे। वर्ष 1912 (विक्रम संवत् 1969) में इन्होंने 'भारत-भारती' की रचना की, जो उस समय आजादी के योद्धाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हुई, जिसकी वजह से ब्रिटिश शासन ने इस पर प्रतिबन्ध लगा दिया।

13. आदिकाल की रचना है- [UP- TET Exam Ist Paper (I-V), 2016]

Correct Answer: (d) खुमान रासो
Solution:खुमान रासो आदिकाल की रचना है। इसके रचनाकार दलपति विजय थे। 'अखरावट' भक्तिकाल, 'छत्रशाल दशक' रीतिकाल तथा 'दीपशिखा' आधुनिक काल की रचना है।

14. 'देवदास' उपन्यास पर तीन बार फिल्म बन चुकी है। उपन्यासकार का क्या नाम है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 19 जून, 2018 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) शरत्चन्द्र चट्टोपाध्याय
Solution:'देवदास' के उपन्यासकार शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय हैं। प्रेमचन्द जी की प्रमुख रचनाएँ है- गोदान, सेवा-सदन, प्रेमाश्रम, निर्मला, रंगभूमि, कर्मभूमि, कायाकल्प, गबन, मंगलसूत्र आदि। धर्मवीर भारती की प्रमुख रचनाएँ हैं- गुनाहों का देवता, कनुप्रिया, आदि। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल की प्रमुख रचनाएँ हैं- हिन्दी साहित्य का इतिहास, जायसी ग्रन्थावली, तुलसीदास, सूरदास, चिन्तामणि, रस मीमांसा, त्रिवेणी आदि।

15. भारतेन्दु जी ने किस पत्रिका का सम्पादन किया? [P.G.T. परीक्षा, 2011, T.G.T. परीक्षा, 2005]

Correct Answer: (c) कविवचनसुधा
Solution:भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने कविवचन सुधा, हरिश्चन्द्र मैगजीन तथा बालाबोधिनी पत्रिका का सम्पादन किये।

16. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का निबन्ध संग्रह है- [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2016]

Correct Answer: (b) चिन्तामणि
Solution:आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का निबन्ध संग्रह 'चिन्तामणि' है।

17. कौन-सी रचना तुलसीदास जी की नहीं है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 19 जून, 2018 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) यामा
Solution:यामा एक कविता संग्रह है, जिसकी रचयिता महादेवी वर्मा है। इसमें उनके चार कविता संग्रह नीहार, नीरजा, रश्मि और सान्ध्यगीत संकलित किए गए हैं। दोहावली, गीतावली, श्रीरामचरितमानस तुलसीदास की रचनाएँ हैं। तुलसीदास जी की अन्य प्रमुख रचनाएँ हैं - कवितावली, विनय-पत्रिका, वैराग्य-सन्दीपनी, रामलला नहछू, जानकी मंगल, रामाज्ञा प्रश्नावली, आदि ।

18. आदिकाल में पहेलियाँ लिखने वाले कवि थे - [UP- TET Exam Ist Paper (I-V), 2015]

Correct Answer: (b) खुसरो
Solution:आदिकाल में पहेलियाँ लिखने वाले कवि अमीर खुसरो थे। उन्होंने पहेलियाँ, मुकरियाँ, खलिकबारी, दो सुखने इत्यादि रचनाएँ की।

19. 'उर्वशी' के रचनाकार हैं- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 18 जून, 2018 (II-पाली)]

Correct Answer: (e) (*)
Solution:'उर्वशी' रामधारी सिंह 'दिनकर' तथा जयशंकर प्रसाद दोनों की अलग-अलग काव्य रचनाएँ हैं। प्रसाद कृत उर्वशी चम्पू काव्य है।

20. "बुन्देले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी। खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।" प्रस्तुत पंक्तियों के रचयिता कौन हैं? [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2014]

Correct Answer: (b) सुभद्राकुमारी चौहान
Solution:प्रस्तुत पंक्तियों की रचयिता सुभद्राकुमारी चौहान हैं। वे इन पंक्तियों के माध्यम से झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की वीरता का वर्णन करती हैं।