रसायन विज्ञान (आविष्कार)

Total Questions: 20

11. डोबेराइनर ने उत्प्रेरक के रूप में________पर पहला अवलोकन किया। [RRB Group D 15/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) Pt
Solution:प्लैटिनम (Pt, 78)। उत्प्रेरक वह पदार्थ जो बिना किसी स्थायी रासायनिक परिवर्तन के रासायनिक अभिक्रिया की दर को बढ़ाता है। डोबेराइनर जब तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमान के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित किया जाता है, तो त्रिक में पहले और तीसरे तत्व के परमाणु द्रव्यमान का अंकगणितीय माध्य उस त्रिक में दूसरे तत्व के परमाणु द्रव्यमान के लगभग बराबर होता है। उदाहरण क्षार धातु समूहः लिथियम (Li, 3) पहला तत्व है, सोडियम (Na, 11) मध्य तत्व है जबकि पोटेशियम (K, 19) तीसरा तत्व है।

12. किस वैज्ञानिक ने पदार्थ की प्रकृति के बारे में बुनियादी सिद्धांत प्रदान किया? [RRB Group D 16/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) जॉन डाल्टन
Solution:जॉन डाल्टन ने 1808 में पदार्थ के परमाणु सिद्धांत का प्रस्ताव रखा था। डाल्टन के परमाणु सिद्धांत के अनुसार, सभी पदार्थ, चाहे वह तत्व हो, यौगिक हो या मिश्रण, छोटे कणों से बने होते हैं जिन्हें परमाणु कहा जाता है। एंटोनी लेवोजियर को द्रव्यमान के संरक्षण के नियम के लिए जाना जाता है।

13. अणु (Mole) शब्द से परिचय_______द्वारा 1896 के आसपास कराया गया था: [RRB Group D 23/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (c) विल्हेम ओस्टवाल्ड
Solution:विल्हेम ओस्टवाल्ड। 'मोल (mol)' पदार्थ की मात्रा की SI इकाई है। एक मोल (mol) में 6.022 × 10²³ प्राथमिक इकाइयों होती हैं। यह संख्या अवोगाद्रो स्थिरांक का निश्चित संख्यात्मक मान है, जब इसे इकाई mol⁻¹ में व्यक्त किया जाता है और इसे अवोगाद्रो संख्या कहा जाता है।

14. परमाणु का नाभिक मॉडल सबसे पहले किसके द्वारा खोजा गया था: [RRB Group D 23/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (a) अर्नेस्ट रदरफोर्ड
Solution:अर्नेस्ट रदरफोर्ड (1911) | रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल निष्कर्ष -अधिकांश स्थान खाली है। नाभिक परमाणु का केंद्र। धनात्मक आवेश (प्रोटॉन) न्यूनतम स्थान घेरता है। ऋणात्मक आवेश (इलेक्ट्रॉन) नाभिक के चारों ओर घूमता है। कमियाँ परमाणु की स्थिरता की व्याख्या करने में विफल रहा। इलेक्ट्रॉनों की व्यवस्था परिभाषित नहीं की गई थी।

15. रसायनशास्त्र में 'कण' (मोल) शब्द का परिचय किसने कराया था? [RRB Group D 27/11/2018 (Evening)]

Correct Answer: (c) विल्हेम ओस्टवाल्ड
Solution:विल्हेम ओस्टवाल्ड। "मोल' शब्द का प्रयोग 1896 के आसपास विल्हेम ओस्टवाल्ड द्वारा किया गया था। जॉन डाल्टनः परमाणु सिद्धांत की अवधारणा का परिचय दिया। एमीदो अवोगाद्रीः प्रस्तावित अवोगाद्रो का नियम और अवोगाद्रो स्थिरांक। लेवोइसियरः द्रव्यमान के संरक्षण के नियम की अवधारणा प्रस्तुत की।

16. निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक का आधुनिक आवर्त सारणी के निर्माण में योगदान नहीं है? [RRB Group D 1/12/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) डेमोक्रिटस
Solution:डेमोक्रिटस। वह एक यूनानी दार्शनिक थे, और उन्होंने 'परमाणु' शब्द की खोज की थी।

17. निम्नलिखित में से किसने रासायनिक संयोजन के दो महत्वपूर्ण नियमों की स्थापना करके रासायन विज्ञान की नींव रखी थी ? [RRB ALP Tier-1 (09/08/2018) Afternoon]

Correct Answer: (c) एंटोयन एल. लेवोज़ियर
Solution:एंटोयन एल. लेवोज़ियर | (आधुनिक रसायन विज्ञान के जनक) उन्होंने संयोजन नियम (द्रव्यमान के संरक्षण का नियम) दिया। अर्नेस्ट रदरफोर्ड ने अल्फा और बीटा-किरणों की खोज की, और रेडियोधर्मी क्षय के नियम प्रस्तावित किए। डेमोक्रिटस के सिद्धांत में कहा गया है कि हर चीज 'परमाणुओं' से बनी है, जो भौतिक रूप से, लेकिन ज्यामितीय रूप से अविभाज्य नहीं हैं। जोसेफ लुई प्राउस्ट - स्थिर रचना का नियम।

18. निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक ने पदार्थ की पाँचवीं अवस्था के लिए कुछ गणना की थी? [RRB ALP Tier-1 (14/08/2018) Morning]

Correct Answer: (d) सत्येंद्र नाथ बोस
Solution:सत्येंद्र नाथ बोस पदार्थ की पांचवीं अवस्था से संबंधित शोध से जुड़े हैं। अल्बर्ट आइंस्टीन के साथ, सत्येंद्रनाथ बोस ने पदार्थ की पांचवीं अवस्था के लिए गणना की और इसे "द बोस-आइंस्टीन कंडेनसेट' नाम दिया। CV रमन -रमन प्रभाव। होमी भाभा भारतीय परमाणु कार्यक्रम के जनक। विक्रम साराभाई भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के जनक।

19. सबसे पहले किसने खोजा कि प्रत्येक आठवें तत्व में पहले तत्व के समान गुण होते हैं? [RRB ALP Tier-1(21/08/2018) Evening]

Correct Answer: (d) न्यूलैंड
Solution:न्यूलैंड्स। न्यूलैंड्स का अष्टक नियम जब तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमान के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित किया जाता है तो प्रत्येक आठवें तत्व के गुण समान होते हैं। शात 56 तत्वों को उनके समान भौतिक गुणों के आधार पर 11 समूहों में वर्गीकृत किया।

20. ब्राउनियन गति की खोज किसने की थी? [RRB ALP Tier-1 (31/08/2018) Afternoon]

Correct Answer: (d) रॉबर्ट ब्राउन
Solution:रॉबर्ट ब्राउन (1827)। ब्राउनियन गति गैसीय अणुओं के टकराने के कारण किसी कण की यादृच्छिक गति। उदाहरण- स्थिर पानी पर पराग कणों की गति, हवा में प्रदूषकों का प्रसार, हड्डियों के माध्यम से कैल्शियम का प्रसार, अर्थचालक में विद्युत आवेश के छेद की गति।