Solution:क्रोमिक ऐसिड शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर एक डाईक्रोमेट में केंद्रित सल्फ्यूरिक एसिड को मिलाकर किए गए मिश्रण के लिए किया जाता है, जिसमें ठोस क्रोमियन ट्रायोक्साइड सहित विभिन्न प्रकार के यौगिक शामिल हो सकते हैं। इस तरह के क्रोमिक एसिड का उपयोग कांच के लिए सफाई मिश्रण के रूप में किया जा सकता है।
• बेन्ज़ोइक एसिड (Benzoic acid) एक कार्बनिक यौगिक है जिसका सूत्र (C₆H₅COOH) है। यह बैक्टीरिया, फफूंद और खमीर की वृद्धि को रोकने में मदद करता है, और अक्सर इसे खाद्य संरक्षण के लिए इसके सोडियम नमक, सोडियम बेंजोएट के रूप में उपयोग किया जाता है।
• सल्फ्यूरिक एसिड एक शक्तिशाली खनिज एसिड है जो उद्योग में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले रसायनों में से एक है। इसका रासायनिक सूत्र (H₂SO₄) है। यह कई उत्पादों के निर्माण में महत्वपूर्ण है, जैसे कि उर्वरक, विस्फोटक, रंग, और बैटरी।