रसायन विज्ञान (रेलवे) भाग-V

Total Questions: 50

1. निम्नलिखित में से कौन सी रासायनिक अभिक्रिया क्लोर-एल्कली (chglor-alkali) प्रक्रिया को निरूपित करती है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 18.08.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (3) NaCl (aq) + 2H₂O (i) → NaOH (aq) + Cl₂ (g) + H₂(g)
Solution:

2Nacl(aq) + 2H₂O → 2NaOH(aq) + Cl₂(g) + H₂ (g)
• क्लोर-क्षार प्रक्रिया में, सोडियम क्लोराइड या ब्राइन (NaCl) के जलीय घोल से विद्युत प्रवाहित की जाती है, जो विघटित होकर सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH) बनाती है।
• ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इस प्रक्रिया में बनने वाले उत्पाद क्लोरीन (CL) और सोडियम हाइड्रोक्साइड हैं।
• यहाँ इस प्रक्रिया में क्लोर शब्द उत्पाद क्लोरीन के लिए है और क्षार सोडियम हाइड्रोक्साइड के लिए है।

2. एक मैग्नीशियम रिबन वायु (ऑक्सीजन) में एक चमकदार लौ के साथ जलता है, और एक सफेद पदार्थ 'X' में परिवर्तित हो जाता है। X क्या है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 18.08.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (4) MgO
Solution:

मैग्नीशियम रिबन वायु (या ऑक्सीजन) में एक चमकदार लौ के साथ जलती है और सफेद पदार्थ मैग्नीशियम ऑक्साइड (MgO) में बदल जाता है।
• 2Mg + O ⟶ 2MgO
• इस अभिक्रिया में Mg का MgO में ऑक्सीकरण हो जाता है।

3. निम्नलिखित में से किसकी परमाणु त्रिज्या सबसे बड़ी है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 18.08.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (3) आयोडीन
Solution:

परमाणु त्रिज्या को परमाणु के केंद्र से उसके सबसे बाहरी कोश तक की दूरी के रूप में परिभाषित किया जाता है।
• एक समूह में ऊपर से नीचे तक तत्वों की परमाणु त्रिज्या धीरे-धीरे बढ़ती है।
• जैसे-जैसे हम एक समूह में नीचे क्रम में जाते हैं, परमाणु क्रमांक बढ़ता है, इस प्रकार कोशों की संख्या बढ़ती है।
• इसके अलावा, जैसे-जैसे हम किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ जाते हैं, परमाणु त्रिज्या धीरे-धीरे कम होती जाती है।
• आयोडीन एक आवश्यक खनिज है जो शरीर के विकास और मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। यह थायरॉइड हार्मोन बनाने में मदद करता है, जो चयापचय, वृद्धि और विकास को नियंत्रित करते हैं।
• क्लोरीन एक रासायनिक तत्व है जिसका प्रतीक (Cl) है और परमाणु संख्या (17) है। इसका उपयोग पानी को शुद्ध करने और बैक्टीरिया को मारने के लिए एक कीटाणुनाशक के रूप में किया जाता है।

4. कार्बन, ....... के कारण स्थाई यौगिक बनाने में सक्षम होता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 18.08.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (3) अपने छोटे परमाणु आकार
Solution:

कार्बन अपने छोटे आकार के कारण स्थिर बहु बंधन (Multiple bond) अर्थात् सिंगल, डबल और ट्रिपल बॉन्ड बनाने में सक्षम है।
• छोटा आकार नाभिक को इलेक्ट्रॉनों के साझा जोड़े को मजबूती से पकड़ने में सक्षम बनाता है।
• बड़े परमाणु वाले तत्वों से बनने वाले बंधन बहुत कमजोर होते हैं।

5. यौगिक C₂H₆ और C₃H₈ में.......... इकाई का अंतर है, और .........श्रेणी से संबंधित हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 18.08.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (4) CH₂, समजातीय
Solution:

सजातीय श्रृंखला कार्बन के यौगिकों की एक श्रृंखला है जिसमें कार्बन परमाणुओं की संख्या भिन्न होती है लेकिन एक ही कार्यात्मक समूह (Functional group) होता है।
• सजातीय श्रृंखला का प्रत्येक अनुवर्ती सदस्य एक CH, इकाई द्वारा पिछले से भिन्न होता है।
• C₂H₆ (ईथेन) और C₃H₈ (प्रोपेन) के बीच का अंतर -CH₂ इकाई है।

6. .......वसा के पायसीकरण में सहायक होता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 18.08.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (1) पित्त लवण
Solution:

पित्त लवण वसा के पायसीकरण में सहायता करता है, अर्थात वसा की बड़ी बूंदों (Droplats) को बहुत छोटे कणों में तोड़ देता है।
• पित्त लाइपेस एंजाइम को भी सक्रिय करता है, जो वसा को पचाता है।
• पित्त यकृत द्वारा निर्मित होता है, लेकिन पित्ताशय में संग्रहीत और केंद्रित होता है।

7. सोडियम धातु के जल के साथ अभिक्रिया करने पर क्या होता है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 18.08.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (4) हाइड्रोजन गैस और सोडियम हाइड्रॉक्साइड विलयन बनते हैं।
Solution:

सोडियम पानी के साथ बहुत आसानी से प्रतिक्रिया करता है।
• यह पानी के साथ अभिक्रिया कर सोडियम हाइड्रॉक्साइड और हाइड्रोजन गैस का विलयन बड़ी मात्रा में ऊष्मा के साथ देता है।
• 2Na + 2H₂O ⟶ 2NaOH+H₂
• अधिक अभिक्रियाशील होने के कारण सोडियम (लैटिन नाम Natrium, प्रतीक Na) को किरोसीन तेल में रखा जाता है।

8. एल्कोहॉल, सोडियम के साथ अभिक्रिया करके निम्नलिखित में से किस गैस का निर्माण होता है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.08.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) हाइड्रोजन
Solution:

एल्कोहल सोडियम के साथ अभिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करता है, साथ ही सोडियम एल्कोक्साइड भी बनाता है।
एल्कोहल + Na→ सोडियम एल्कोक्साइड + H₂

उदाहरण:
2Na + 2CHCHOH → 2CHCHO - Na (सोडियम एथोक्सा-इड)+H₂ (g)

9. दी गई रासायनिक अभिक्रिया में, निम्न में से कौन-सी रासायनिक जातियां, क्रमशः ऑक्सीकारक और अपचायक के रुप में कार्य करती है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.08.2022 (प्रथम पाली)]

2Al + FeO → AlO + 2Fe

Correct Answer: (3) Fe₂O₃ और Al
Solution:

एक रासायनिक प्रतिक्रिया में, एक पदार्थ जो ऑक्सीजन खो (loss) देता है या हाइड्रोजन प्राप्त (gain) करता है उसे ऑक्सीकरण एजेंट के रूप में जाना जाता है। वह पदार्थ जो ऑक्सीजन प्राप्त करता है या हाइड्रोजन खोता है, अपचायक के रूप में जाना जाता है।
• इस प्रतिक्रियाँ में Fe₂O₃(s) +2Al(s) ⟶ Al₂O₃(s) + 2Fe फेरिक ऑक्साइड (Fe₂O₃) ऑक्सीजन खो देता है; इसलिए यह ऑक्सीकारक के रूप में कार्य करता है। इसके विपरीत, Al ऑक्सीजन प्राप्त करता है; इसलिए यह एक कम करने वाला एजेंट है।

10. निम्न में से किस समूह के तत्वों में अम्लीय ऑक्साइड बनाने की प्रवृत्ति होती है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.08.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) 16
Solution:

अधातुएँ अम्लीय ऑक्साइड बनाती हैं तथा आधुनिक आवर्त सारणी के सभी आवर्तों के समूह 16 में रखी जाती है। उदाहरणः सल्फर के ऑक्साइड।
• आधुनिक आवर्त सारणी के समूह 16 तत्वों में 5 तत्व ऑक्सीजन, सल्फर, सेलेनियम, टेल्यूरियम और पोलोनियम शामिल है।
• आवर्त सारणी का समूह 1 उन तत्वों का है जिन्हें क्षार धातुएँ कहते हैं, जो कि हाइड्रोजन (H), लिथियम (Li), सोडियम (Na), पोटैशियम (K), रूबिडियम (Rb), सीजियम (Cs) और फ्रान्सियम (Fr) हैं।
• आवर्त सारणी का समूह 2 क्षारीय मृदा धातुएँ कहलाता है। इसमें बेरिलियम (Be), मैग्नीशियम (Mg), कैल्शियम (Ca), स्ट्रोंटियम (Sr), बेरियम (Ba), और रेडियम (Ra) शामिल हैं।
• बोरॉन परिवार, जिसे आवर्त सारणी में समूह 13 के नाम से भी जाना जाता है , p-ब्लॉक में स्थित है और इसमें बोरॉन (B), एल्युमिनियम (Al), गैलियम (Ga), इंडियम (In), और थैलियम (Tl) तत्व शामिल हैं।