Solution:अधातुएँ अम्लीय ऑक्साइड बनाती हैं तथा आधुनिक आवर्त सारणी के सभी आवर्तों के समूह 16 में रखी जाती है। उदाहरणः सल्फर के ऑक्साइड।
• आधुनिक आवर्त सारणी के समूह 16 तत्वों में 5 तत्व ऑक्सीजन, सल्फर, सेलेनियम, टेल्यूरियम और पोलोनियम शामिल है।
• आवर्त सारणी का समूह 1 उन तत्वों का है जिन्हें क्षार धातुएँ कहते हैं, जो कि हाइड्रोजन (H), लिथियम (Li), सोडियम (Na), पोटैशियम (K), रूबिडियम (Rb), सीजियम (Cs) और फ्रान्सियम (Fr) हैं।
• आवर्त सारणी का समूह 2 क्षारीय मृदा धातुएँ कहलाता है। इसमें बेरिलियम (Be), मैग्नीशियम (Mg), कैल्शियम (Ca), स्ट्रोंटियम (Sr), बेरियम (Ba), और रेडियम (Ra) शामिल हैं।
• बोरॉन परिवार, जिसे आवर्त सारणी में समूह 13 के नाम से भी जाना जाता है , p-ब्लॉक में स्थित है और इसमें बोरॉन (B), एल्युमिनियम (Al), गैलियम (Ga), इंडियम (In), और थैलियम (Tl) तत्व शामिल हैं।