रसायन विज्ञान (रेलवे) भाग-VI

Total Questions: 50

1. ब्लीचिंग पाउडर बनाने में किस गैस का प्रयोग किया जाता है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.08.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) क्लोरीन
Solution:सूखे बुझे चूने Ca(OH) को क्लोरीन गैस के साथ प्रतिक्रिया कराने पर, कैल्शियम ऑक्सीक्लोराइड (CaOCl) जिसे ब्लीचिंग पाउडर के रूप में भी जाना जाता है, उत्पन्न होता है।
  • प्रतिक्रिया 2C1 + 2Ca(OH) → Ca(OCl)2 + CaCl + 2H₂O के रूप में व्यक्त की जाती है।

2. प्रोपेन अणु में तीन कार्बन परमाणुओं द्वारा सभी हाइड्रोजन परमाणुओं के साथ कुल कितने इलेक्ट्रॉनों की साझेदारी की जाती है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.08.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) 8
Solution:प्रोपेन CH अणु तीन कार्बन परमाणुओं और 8 हाइड्रोजन परमाणुओं से मिलकर बना होता है।
  • प्रत्येक कार्बन परमाणु अपने चार इलेक्ट्रॉनों को हाइड्रोजन परमाणुओं के साथ साझा करता है और अन्य कार्बन परमाणुओं के साथ ऑक्टेट कॉन्फिगरेशन को पूरा करता है।
  • प्रोपेन अणु में 8 कार्बन-हाइड्रोजन सहसंयोजक बंधन और 2 कार्बन-कार्बन सहसंयोजक बंधन होते हैं।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा एल्यूमिनियम का अयस्क है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.08.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) बॉक्साइट
Solution:बॉक्साइट एल्युमिनियम का प्रमुख अयस्क है।
  • यह मुख्य रूप से अशुद्ध एल्यूमिनियम हाइड्रॉक्साइड्स के साथ-साथ सिलिका, लोहा और अन्य अशुद्धियों से बना होता है।
  • यह आमतौर पर एल्युमिनियम सिलिकेट्स से समद्ध चट्टानों के अपक्षय उत्पाद के रूप. में बनता है।

4. निम्नलिखित में से कौन-सी उदासीनीकरण अभिक्रियाएँ हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.08.2022 (प्रथम पाली)]

(i) NaOH (aq) + HCl (aq) → NaCl (aq) + HO (1)

(ii) HNO (aq) + KOH (aq) → KNO(aq) + HO (1)

(iii) HCl (aq) + NaOH (aq) → NaCl (aq) + HO (1)

 

Correct Answer: (1) (i), (ii) और (iii)
Solution:उदासीनीकरण प्रतिक्रिया को एक रासायनिक प्रतिक्रिया के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जिसमें एक अम्ल और क्षार मात्रात्मक रूप से एक साथ प्रतिक्रिया करते हैं और उत्पादों के रूप में नमक और पानी बनाते हैं।
  • उदाहरण के लिए, NaOH(aq) + HCl(aq) → NaCl(aq) + H₂O(I) में, सोडियम हाइड्रोक्साइड के साथ हाइड्रोक्लोरिक एसिड के बीच की प्रतिक्रिया एक न्यूट्रलाइजेशन प्रतिक्रिया है क्योंकि यह उत्पादों के रूप में सोडियम क्लोराइड और जल बनाता है।
  • इसी प्रकार की प्रतिक्रिया HNO (aq) + KOH (aq) → KNO (aq) + H₂O(1) और HCl (aq) + NaOH (aq) → NaCl aq) + H₂O (1) में देखी जाती है।

5. A जिसकी आधुनिक आवर्त सारणी में स्थिति इसके गुणों के आधार पर असंगत है। इसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास क्षार धातुओं के समान है, लेकिन यह द्विपरमाणुक अणुओं के रूप में मौजूद है। B वह तत्व है, जो तीसरे आवर्त में सोडियम के ठीक बाद आता है, और आधुनिक आवर्त सारणी में समूह C के अंतर्गत आता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.08.2022 (प्रथम पाली)]

A, B और C की पहचान कीजिए।

 

Correct Answer: (1) A = हाइड्रोजन, B = Mg C = 2
Solution:हाइड्रोजन की संरचना क्षार धातुओं (ns¹) के समान होती है, जिसमें उनके सबसे बाहरी भाग में एक इलेक्ट्रॉन होता है। यह हैलोजन के समान एक डायटोमिक अणु के रूप में भी मौजूद होता है।
  • मैग्नीशियम (mg) आवर्त सारणी के समूह 2 (lla) की धातुओं में से एक है।
  • सोडियम और मैग्नीशियम दोनों का तीसरा इलेक्ट्रॉन कक्षा (shell) 3 उनके सबसे बाहरी वैलेंस इलेक्ट्रॉन के रूप में होता है, इसलिए वे एक ही आवर्त में होते हैं।

6. तत्वों के रासायनिक गुणों का अध्ययन करने के लिए, मेंडलीफ ने किन दो तत्वों से बनने वाले यौगिकों पर ध्यान केंन्द्रित किया था? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.08.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) H और O
Solution:मेंडेलीफ ने हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के साथ तत्वों द्वारा गठित यौगिकों पर ध्यान केंद्रित किया क्योंकि वे अत्यधिक प्रतिक्रियाशील होते हैं और इसलिए लगभग सभी तत्वों के साथ यौगिक बनाते हैं।
  • मेंडेलीफ ने विभिन्न तत्वों के ऑक्साइड और हाइड्राइड पर उनके रासायनिक गुणों का अध्ययन करने के लिए ध्यान केंद्रित किया।

7. निम्न में से कौन-सी अभिक्रिया संभव होगी? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.08.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) CuSO₄ + Ca→ CaSO₄ + Cu
Solution:कॉपर सल्फेट के साथ कैल्शियम की प्रतिक्रिया से कैल्शियम सल्फेट और कॉपर बनता है:

CuSO₄ + Ca → CaSO₄ + Cu

यह प्रतिक्रिया एकल विस्थापन प्रतिक्रिया का एक उदाहरण है जिसमें एक तत्व दूसरे का स्थान लेता है।

8. जब कोयले और पेट्रोलियम को अपर्याप्त वायु (ऑक्सीजन) की उपस्थिति में जलाया जाता है, तो कौन-सी प्रदूषणकारी हानिकारक गैस उत्पन्न होती है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.08.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) कार्बन मोनोऑक्साइड
Solution:वायु में ऑक्सीजन के साथ प्रतिक्रिया करने पर ईंधन जलता है। पर्याप्त ऑक्सीजन की स्थिति में पूर्ण दहन होता है।
  • कोयला और पेट्रोलियम दोनों में कार्बन होता है। पूर्ण दहन के दौरान, कार्बन कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) में ऑक्सीकृत हो जाता है।
  • अगर पूर्ण दहन के लिए अपर्याप्त हवा होती है, तो यह प्रक्रिया अपूर्ण रह जाता है। कार्बन डाइऑक्साइड के स्थान पर कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) बनती है।

9. निम्नलिखित में से कौन सा बेंजीन अणु की सही संरचना है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.08.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4)
Solution:एक चक्रीय असंतृप्त कार्बन यौगिक में कार्बन परमाणुओं के बीच कम से कम एक डबल या ट्रिपल बॉन्ड (द्वि-बन्ध या त्रि-बन्ध) के साथ रिंग संरचना होती है।
  • बेंजीन (CH) में, छह कार्बन परमाणु एक वलय (Ring) संरचना बनाते हैं तथा कार्बन परमाणुओं के बीच तीन एकल और तीन दोहरे बंधन होते हैं।
  • इसलिए, बेंजीन को चक्रीय असंतृप्त कार्बन यौगिक के उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जाता है लिया जा सकता है।

10. निम्न में से कौन सी धातु एल्यूमिनियम सल्फेट विलयन से एल्यूमिनियम को विस्थापित कर सकती है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.08.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) Mg
Solution:जब मैग्नीशियम एल्युमिनियम सल्फेट विलयन के साथ अभिक्रिया करता है, तो मैग्नीशियम सल्फेट और ठोस एल्युमिनियम धातु बनती है।
  • 3Mg + Al(SO) → 3MgSO + 2A1
  • मैग्नीशियम एल्यूमिनियम सल्फेट से एल्यूमिनियम को विस्थापित करता है, क्योंकि मैग्नीशियम एल्युमिनियम की तुलना में अधिक प्रतिक्रियाशील होता है।