Solution:समूह 18 को कभी-कभी शून्य समूह कहा जाता है क्योंकि इसके तत्वों की संयोजकता (Valency) शून्य होती है या उनकी प्रतिक्रिया करने की प्रवृत्ति शून्य होती है।
• इस समूह के सदस्यों की सबसे बाहरी कक्षा में आठ इलेक्ट्रॉन होते हैं (हीलियम को छोड़कर जिसमें दो इलेक्ट्रॉन होते हैं)।
• समूह 18 के सदस्य हीलियम (He), नियॉन (Ne), आर्गन (Ar), क्रिप्टन (Kr), क्सीनन (Xe) और रेडॉन (Rn) हैं।
• वर्ग (Group) 18 के तत्वों को अक्रिय गैस (Inert gas) कहा जाता है। अक्रिय गैस किसी भी रासायनिक एवं भौतिक अभिक्रिया में भाग नही लेता है।
• समूह 16 के तत्वों को चाल्कोजन या ऑक्सीजन परिवार के सदस्य कहा जाता है। इनमें ऑक्सीजन (O), सल्फर (S), सेलेनियम (Se), टेल्यूरियम (Te), पोलोनियम (Po), और लिवरमोरियम (Lv) शामिल हैं।
• समूह 14 के तत्व कार्बन (C), सिलिकॉन (Si), जर्मेनियम (Ge), टिन (Sn), लेड (Pb), और फ्लेरोवियम (Fl) हैं। इस समूह को कार्बन समूह भी कहा जाता है।