रसायन विज्ञान (विविध-भाग-2)

Total Questions: 50

41. निम्नलिखित में से किसका गलनांक और कथानांक सबसे अधिक है? [RRB Group D 20/09/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) कार्ब
Solution:कार्बन (C) - यह सामान्यतः एन्थ्रेसाइट, ग्रेफाइट, डायमंड के रूप में होता है। अन्य तत्त्वः लिथियम (Li) - आवर्त सारणी में सबसे हल्की धातु, जिसका उपयोग बैटरी में किया जाता है। फॉस्फोरस (P) - इसका उपयोग अधिकतर पौधों के निषेचन, रासायनिक कीटनाशकों में किया जाता है। आर्गन (Ar) - यह रंगहीन, गंधहीन गैस है और आमतौर पर निष्क्रिय परिरक्षण गैस में उपयोग की जाती है।

42. निम्नलिखित में से कौन सा उर्ध्वपातन योग्य पदार्थ नहीं है? [RRB Group D 22/09/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) सोडियम सल्फेट
Solution:सोडियम सल्फेट (Na₂SO₄) | ऊर्ध्वपातन योग्य पदार्थः ऐसे ठोस पदार्थ जो ठोस अवस्था से बिना तरल अवस्था में परिवर्तित हुए सीधे गैसीय अवस्था में परिवर्तित हो जाते है। उदाहरण - आयोडीन, कपूर, शुष्क बर्फ, अमोनियम क्लोराइड, ऐंथ्रासीन और नेफ्थलीन।

43. _______एक शुद्ध पदार्थ है। [RRB Group D 24/09/2018 (Morning)]

Correct Answer: (b) मीथेन
Solution:मीथेन | एक शुद्ध पदार्थ है क्योंकि इसकी संरचना हमेशा एक जैसी होती है। हालाँकि, यह एक तत्व नहीं है क्योंकि इसे सरल पदार्थों कार्बन और हाइड्रोजन में तोड़ा जा सकता है। तांबा, चांदी, सोना, पानी, ग्लूकोज शुद्ध पदार्थों के कुछ उदाहरण हैं।

44. पदार्थ के कणों के बीच आकर्षण बल_______में अधिकतम होता है। [RRB Group D 24/09/2018 (Morning)]

Correct Answer: (c) ताँबे की छड़
Solution:ताँबे की छड़ । ठोसों में अंतरआण्विक/अंतरपरमाणु आकर्षण बल अधिकतम होता है। इसके कारण ठोसों के अणु आपस में सघन रूप से संकुलित होते हैं।

45. क्यूप्रस ऑक्साइड में कॉपर की संयोजकता कितनी होती है? [RRB Group D 28/09/2018 (Morning)]

Correct Answer: (d) 1
Solution:1. कॉपर (Cu) दो सामान्य ऑक्सीकरण अवस्थाएँ प्रदर्शित कर सकता है: + 1 और + 2 । अतः इसकी संयोजकता परिवर्तनशील है। अपनी + 1 ऑक्सीकरण अवस्था में, स्थिर विन्यास प्राप्त करने के लिए तांबा एक इलेक्ट्रॉन खो देता है, और इसकी संयोजकता + 1 होती है। यह क्यूप्रस ऑक्साइड (Cu₂O) जैसे यौगिकों में देखा जाता है। अपनी + 2 ऑक्सीकरण अवस्था में, तांबा स्थिरता प्राप्त करने के लिए दो इलेक्ट्रॉन खो देता है, और इसकी संयोजकता + 2 होती है। यह कॉपर ऑक्साइड (CuO) और कॉपर सल्फेट (CuSO₄) जैसे यौगिकों में देखा जाता है। 'क्यूप्रस' शब्द का उपयोग + 1 ऑक्सीकरण अवस्था में तांबे को संदर्भित करने के लिए किया जाता है।

46. सही मिलान ज्ञात कीजिए [RRB Group D 01/10/2018 (Morning)]

(A) जिंक धातु

(i) पीला

(B) SO₂ गैस की गंध

(ii) ग्रे

(C) Pbl₂ का रंग

(iii) पुनगेंट

Correct Answer: (a) A-ii, B-iii, C-i

47. परमाणुओं से प्राप्त ऊर्जा को_______के रूप में जाना जाता है। [RRB Group D 03/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (c) परमाणु ऊर्जा
Solution:परमाणु ऊर्जा - नाभिक से निकलने वाली ऊर्जा का एक रूप, जो प्रोटॉन और न्यूट्रॉन से बना होता है। इसकी उत्पति युरेनियम परमाणुओं के विभाजन (विखंडन नामक प्रक्रिया से होती है। यह भाप उत्पत्र करने के लिए ऊष्मा उत्पत करता है जिसका उपयोग टरबाइन जनरेटर द्वारा विद्युत उत्पन्न करने के लिए किया जाता है। ऊर्जा के प्रकार: तापीय ऊर्जा, पांत्रिक ऊर्जा, विदयुत ऊर्जा,गतिज ऊर्जा, यांत्रिक ऊर्जा, समायनिक ऊर्जा, गुरुत्वाकर्षण ऊर्जा, विकिरण ऊर्जा।

48. निम्नलिखित में से कौन सा/कौन से कथन सही है ? [RRB Group D 03/10/2018 (Evening)]

A. ठोस CO₂ को शुष्क बर्फ के रूप में जाना जाता है।

B. ठोस CO₂ सीधे तरल रूप में बदल जाती है।

C. ठोस CO₂ सीधे तौर पर गैस के रूप में बदल जाता है।

Correct Answer: (a) A और C सही है, B गलत है
Solution:A और C सही है, B गलत है। | ठोस CO₂ का उपयोग बड़े पैमाने पर वैक्सीन कुलिंग, फूड चीलिंग और फ्रीजिंग, रक्त और ऊतक के प्रतिदर्श (शैम्पल) को संरक्षित करने धातुओं के हीट ट्रीटमेंट और यहाँ तक कि आयोजन या स्टेज प्रस्तुतियों के लिए फॉग जैसे विशेष प्रभाव उत्पन्न करने के लिए किया जाता है।

49. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है? [RRB Group D 11/10/2018 (Afternoon)]

A. दृढ़ताः पदार्थ के प्रकार के अनुसार किसी पदार्थ का आकार उनके कणों की स्थिति के आधार पर निर्भर होता है। उदाहरण के लिए, ठोस पदार्थों का आकार निश्चित होता है जबकि तरल पदार्थ अपने पात्र का आकार प्राप्त करते हैं तथा गैसों का कोई आकार नहीं होता।

B. आकार: यह किसी पदार्थ का वह गुण है जिसमें उच्च दाब पर उनका आयतन कम हो जाता है। गैसों में यह गुण पाया जाता है।

Correct Answer: (d) A और B दोनों असत्य हैं
Solution:A और B दोनों असत्य हैं। ठोसों में प्रबल बल होते हैं, जो उनके कणों को बांधकर रखती हैं, इसलिए वे अपना आकार बनाए रखते हैं। तरल पदार्थ और गैसों में दुर्बल बल होते हैं, जिससे उनके कण अधिक स्वतंत्र रूप से चलते हैं, इसलिए वे अपने किसी पात्र (कंटेनर) का आकार ते लेते हैं। किसी पदार्थ का वह गुण जिसमें उच्च दाब पर उसका आयतन कम हो जाता है, उसे आकार नहीं, बल्कि संपीडनशीलता कहते हैं।

50. यदि मौसम बहुत आर्द्र हो तो आपको उत्सर्जित गैस को_______वाली शुष्क नली के माध्यम से निकालना होगा। [RRB Group D 11/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) CaCl₂
Solution:CaCl₂. कैल्शियम क्लोराइड (CaCl₂) एक हाइग्रोस्कोपिक लवण है, जिसका अर्थ है कि यह अपने आसपास से नमी को आसानी से अवशोषित कर लेता है। यह इसे आर्द्र परिस्थितियों में गैसों को शुष्क करने के लिए आदर्श बनाता है। कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड Ca(OH)₂, कैल्शियम ऑक्साइड पर पानी की क्रिया से प्राप्त होता है। सोडियम क्लोराइड (NaCl) एक आवश्यक भौतिक है जिसका उपयोग पोषक तत्वों को अवशोषित और परिवहन करने के लिए किया जाता है। सोडियम हाइड्रोभाइस (NaOH) का उपयोग साबुन, रेधान, कागज, विस्फोट करने वाले उत्पादों, रंगों और पेट्रोलियम उत्पादों के उत्पादन के लिए किया जाता है।