रसायन विज्ञान (विविध-भाग-3)

Total Questions: 27

1. आयनिक यौगिक के गलनांक और कथांनक_________होते हैं। [RRB Group D 11/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (a) उच्च
Solution:उच्च। आपनिक यौनिक धनात्मक और ऋणात्मक रूप से आवेशित आयनो  से बने होते हैं जो प्रबल इलेक्ट्रोस्टैटिक आकर्षण बलों द्वारा एक साथ बंधे होते हैं, जिन्हें आयनिक बंध के रूप में जाना जाता है। ये बंध बहुत प्रबल होते हैं, जिन्हें उदासीन करने के लिए बहुत अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है, ताकि में यौगिक की स्थिति को बदल सके, चाहे वह ठोस से तरत (पिघलना) हो या तरल से गैस (उबलना)।

2. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है? [RRB Group D 12/10/2018 (Morning)]

A. आकारः पदार्थ के प्रकार के अनुसार, आकार, कणों के स्थान के आधार पर भिन्न होता है। उदाहरण के लिए, ठोस पदार्थों का निश्चित आकार होता है जबकि तरल पदार्थ अपने कंटेनर का आकर प्राप्त करते है तथा गैसों का कोई आकर नहीं होता।

B. संपीड्यता: यह एक पदार्थ का गुण है, जो आसानी से बहता है और बाहरी बलों के तहत अपने आकार में बदलाब की अनुमति देता है और यह गुण तरल पदार्थ और गैसों दोनों द्वारा प्रदर्शित होता है।

Correct Answer: (b) केवल A सत्य है।
Solution:केवल A सत्य है। संपीड्यता, पदार्थ का एक मौलिक गुण है जो बताता है कि प्रयुक्त दाब के तहत इसका आयतन कितना बदल सकता है। यह मूलतः मापता है कि किसी पदार्थ के अंदर के कणों को कितनी आसानी से एक साथ दबाया जा सकता है।

3. CaO में, द्रव्यमान के अनुसार Ca और O का अनुपात_______होता है। [RRB Group D 15/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (a) 5:2
Solution:5: 2. कैल्शियम का परमाणु द्रव्यमान = 40u। ऑक्सीजन का परमाणु द्रव्यमान = 16 u | CaO में कैल्शियम (Ca) और ऑक्सीजन (O) के द्रव्यमान का अनुपात = 40:16 = 5:2

4. डाल्टन का परमाणु सिद्धांत निम्न में से किसके लिए एक स्पष्टीकरण प्रदान करता है? [RRB Group D 23/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) द्रव्यमान संरक्षण और निश्चित अनुपात का नियम
Solution:निश्चित अनुपात का नियमः पह नियम बताता है कि किसी दिए गए यौगिक में हमेशा द्रव्यमान के अनुसार समान निश्चित अनुपात में समान तत्व होते हैं। द्रव्यमान संरक्षण का नियमः यह नियम बताता है कि किसी रासायनिक अभिक्रिया में अभिकारकों का कुल द्रव्यमान उत्पादों के कुल द्रव्यमान के बराबर होना चाहिए।

5. _______पॉलिमर का उपयोग फर्श की टाइल बनाने में किया जाता है। [RRB Group D 26/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) पॉलीविनाइल क्लोराइड
Solution:पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC): मोनोमर विनाइल क्लोराइड। उपयोग-रेनकोट, हैंड बैग, विनाइल फ्लोरिंग, पानी के पाइप का निर्माण। पॉलिमर शब्द को उच्च आणविक द्रव्यमान (10³ -10⁷u) वाले बहुत बड़े अणुओं के रूप में परिभाषित किया गया है। कुछ अन्य व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण पॉलिमरः पॉलीप्रोपीन रस्सियों, खिलौने, पाइप, फाइबर आदि के निर्माण में उपयोग किया जाता है। पॉलीस्टाइरिन - इन्सुलेटर, रैपिंग सामग्री, खिलौने, रेडियो और टेलीविजन कैबिनेट के निर्माण में उपयोग किया जाता है।

6. 16 ग्राम ऑक्सीजन में ऑक्सीजन के________परमाणु होते हैं। [RRB Group D 29/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (c) 6.022 x 10²³
Solution:6.022 x 10²³. ऑक्सीजन एक रासायनिक तत्व है जिसका प्रतीक O और परमाणु क्रमांक 8, परमाणु भार 15.9994, घनत्व 1.429g/L है। ऑक्सीजन तीन स्थिर समस्थानिकों - O-16, O-17, और O-18 से बनी होती है। O-18 ऑक्सीजन का सबसे प्रमुख आइसोटोप है। ऑक्सीजन पृथ्वी की भूपर्पटी में सबसे प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है।

7. रासायनिक उर्वरक उपज में सुधार करते हैं, लेकिन कुछ मौसमों के बाद मिट्टी की निम्न गुणवत्ता के कारण उपज कम हो सकती है। मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार के लिए निम्नलिखित में से क्या उपयोग किया जा सकता है ? [RRB Group D 3/12/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) कास्टिक चूना
Solution:बुझा हुआ चूना (सूत्रः Ca(OH)₂)। मिट्टी की अम्लता को चूना मिलाकर ठीक किया जा सकता है। चूना भूमि की जुताई के समय डाला जाता है। मिट्टी का pH, 1 इकाई तक बढ़ाने के लिए प्रति हेक्टेयर लगभग 1,500 किलोग्राम चूने की आवश्यकता होती है। मिट्टी की अम्लता को ठीक करने के लिए चूना पत्थर, जला हुआ चूना या बुझा हुआ चूना का उपयोग किया जा सकता है। चूना मिट्टी में फास्फोरस, नाइट्रोजन, पोटेशियम और मोलिब्डेनम की मात्रा बढ़ाता है।

8. लौह सामग्री का विद्युत लेपन करने के लिए निम्रलिखित में से कौन सी धातुओं का उपयोग किया जाता है? [RRB Group D 07/12/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) सिल्वर
Solution:सिल्वर । इलेक्ट्रोड पदार्थ से तात्पर्य ऐसे पदार्थ से है जिसका उपयोग इलेक्ट्रोड के रूप में किया जा सकता है। इलेक्ट्रोड, धात्विक या अधात्विक, को धनात्मक इलेक्ट्रोड और ऋणात्मक इलेक्ट्रोड में विभाजित किया जा सकता है। इलेक्ट्रोड पदार्थ के रूप में उपयोग की जाने वाली कुछ सबसे प्रमुख मिश्र धातुऐ एवं पदार्थ तांबा, ग्रेफाइट, टाइटेनियम, पीतल, चांदी और प्लैटिनम है।

9. कार्बन डाइऑक्साइड के सभी नमूनों में 3:8 के द्रव्यमान अनुपात में कार्बन और ऑक्सीजन होती है। यह________नियम के साथ सहमति में है। [RRB Group D 10/12/2018 (Morning)]

Correct Answer: (c) स्थिर अनुपात
Solution:स्थिर अनुपात। इसे निश्चित अनुपात का नियम भी कहा जाता है। इस नियम को प्राउस्ट ने इस प्रकार कहा था, किसी रासायनिक पदार्थ में तत्व हमेशा द्रव्यमान द्वारा निश्चित अनुपात में मौजूद होते हैं। पानी जैसे यौगिक में, हाइड्रोजन के द्रव्यमान और ऑक्सीजन के द्रव्यमान का अनुपात हमेशा 1:8 होता है, चाहे पानी का स्रोत कोई भी हो। इसी प्रकार अमोनिया में नाइट्रोजन और हाइड्रोजन हमेशा द्रव्यमान के अनुसार 14:3 के अनुपात में मौजूद होते हैं।

10. आयनीकरण ऊर्जा की इकाई क्या है? [RRB Group D 12/12/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) KJ mol⁻¹
Solution:KJ mol⁻¹. आयनीकरण ऊर्जा वह ऊर्जा है जो गैसीय परमाणुओं के एक मोल से एक इलेक्ट्रॉन को निकालने के लिए आवश्यक ऊर्जा है। = ऊर्जा/मोल = KJ/Mol = KJ mol⁻¹