रसायन विज्ञान (साधारण नाम)

Total Questions: 34

1. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए: [RRC Group D 06/09/2022 (Evening)]

    सोडा

रासायनिक सूत्र

i. कॉस्टिक सोडा

a. NaHCO₃

ii. बेकिंग सोडा

b. Na₂CO₃

iii. धावन सोडा

c. NaOH

Correct Answer: (a) i-c, ii-a, iii-b
Solution:i-c, ii-a, iii-b | कास्टिक सोडा (सोडियम हाइड्रॉक्साइड) (NaOH): उपयोग -सफाई एजेंट, वाशिंग सोडा के निर्माण में, प्रयोगशालाओं में अभिकर्मक, सोडा लाइम के निर्माण में बॉक्साइट को शुद्ध करके एल्यूमीनियम के निष्कर्षण में उपयोग किया जाता है। बेकिंग सोडा (सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट) (NaHCO₂): उपयोग पेट की अम्लता को दूर करने के लिए एंटासिड दवा के रूप में, बेकिंग पाउडर बनाने में (केक, ब्रेड आदि बनाने में प्रयुक्त), अग्निशामक यंत्रों आदि में उपयोग किया जाता है। धावन सोडा (सोडियम कार्बनिट) (Na₂CO₃): उपयोग प्रयोगशाला अभिकर्मक, जिसका उपयोग दाग हटाने में किया जाता है, पानी की स्थायी कठोरता को दूर करने में उपयोग किया जाता है, साबुन, कागज के साथ-साथ कांच के निर्माण में उपयोग किया जाता है और वस्त्र और पेट्रोलियम शोधन में उपयोग किया जाता है।.

2. संगमरमर (मार्बल) का रासायनिक सूत्र क्या है? [RRC Group D 15/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) CaCO₃
Solution:कैल्शियम कार्बोनेट (CaCO₃) | बुझे चूने और कार्बन डाइऑक्साइड द्वारा कैल्शियम कार्बोनट का निर्माण: Ca(OH)₂ + CO₂ → CaCO₃ + H₂O. कैल्शियम बाइकार्बोनेट Ca(HCO₃)₂ एक रंग स्टेबलाइजर के रूप में, एक एंटी-केकिंग एजेंट के रूप में, एक खाद्य योज्य के रूप में उपयोग किया जाता है। कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड {Ca(OH)₂), बुझा हुआ चूना या हाइड्रेटेड चूना) एक नरम सफेद पाउडर है जो व्यापक रूप से रासायनिक उद्योग में कच्चे माल के रूप में उपयोग किया जाता है। कैल्शियम सल्फेट (CaSO₄) का उपयोग प्लास्टर ऑफ पेरिस और जिप्सम बनाने में किया जाता है।

3. सेंधा नमक का खनिज नाम क्या है। [RRB NTPC CBT-1(23/01/2021) Morning]

Correct Answer: (c) हेलाइट
Solution:हैलाइट - मुख्य रूप से सोडियम क्लोराइड (NaCl) से बना है, और इसमें कैल्शियम, मैग्नेसियम, पोटेशियम, लोहा, जस्ता, मेगनीज, तांबा, सल्फर, हाइडोजन और कोचा जैसे खनिज मौजूत होते हैं। सिमोनाइट (Fe₂O₃ 3H₂O): यह लोहे का एक अपरक है और जिसके कारण मिट्टी को रंग प्राप्त होता है। हेमेटाइट (Fe₂O₃): लौह निष्कासन और इस्पात उत्पादन के लिए एक महत्वपूर्ण अपसक (वजन के अनुसार लगभग 70% लोहा होता है)।

4. नीला थोथा का रासायनिक नाम क्या है? [RRB NTPC CBT-1(25/01/2021) Morning]

Correct Answer: (c) कॉपर सल्फेट
Solution:कॉपर सल्फेट (CuSO₄) - पह एक अकार्बनिक यौगिक है जो सल्फर की तांबे के साथ मिलाता है। इसका उपयोग कुछ पौधों की बीमारियों जैसे आलू की ग्रे फफूंदी, आलू की पपड़ी के खिलाफ कवकनाशी के रूप में किया जाता है। थोथा (vitriol) और रासायनिक नामः हरा धोथा फेरस सल्फेट या आयरन (II) सल्फेट, स्पिरिट ऑफ विट्रियल सल्फ्यूरिक अम्ल, लाल धोधा कोबाल्ट सल्फेट, मार्स ऑफ विट्रियल फेरिक सल्फेट, सफेद थोधा जिंक सल्फेट।

5. माणिक रत्न की रासायनिक संरचना क्या है? [RRB NTPC CBT-1 (27/01/2021) Morning]

Correct Answer: (b) एल्यूमीनियम ऑक्साइड
Solution:एल्युमिनियम ऑक्साइड (Al₂O₃)। माणिक (ruby) एक गुलाबी से रक्त-लाल रंग का रत्न है। कुछ पत्थर और उनकी संयोजन : पुखराज - AI₂SiO₄, (F,OH)₂, कार्ट्ज - SiO₂, हीरा - C (कार्बन), पन्ना - [Be₃ Al₂ (SiO₃)₆] और ओपल -SiO₂.nH₂O |

6. जिंक सल्फेट हेप्टाहाइड्रेट (ZnSO₄.7H₂O) को सामान्यतः________ के रूप में जाना जाता है [RRB NTPC CBT-1 (30/01/2021) Morning]

Correct Answer: (a) सफेद थोथा
Solution:सफेद थोथा। जिप्सम (CaSO₄.2H₂O) - कैल्शियम सल्फेट डाइहाइड्रेट। एप्सम साल्ट (MgSO₄.7H₂O) मैग्नीशियम सल्फेट। नीला थोथा (CuSO₄. 5H₂O) - हाइड्रेटेड कॉपर सल्फेट।

7. पारा का सामान्य नाम क्या है? [RRB NTPC CBT-1 (02/02/2021) Morning]

Correct Answer: (b) किक सिल्वर
Solution:किकसिल्वर। पारा (Hg) भारी, सफेद-चांदी तरल धातु है। यह परमाणु क्रमांक 80 वाला एक रासायनिक तत्व है। इसे पहले हाइड्रार्जाइरम नाम दिया गया था। इसका उपयोग धर्मामीटर, बैरोमीटर, मैनोमीटर, स्फिग्मोमैनोमीटर, फ्लोट वाल्व, पारा स्विचमें किया जाता है। सामान्य रासायनिक नामों की सूची-ब्लीचिंग पाउडर (कैल्शियम हाइ‌पोक्लोराइट), पर्ल ऐश (पोटेशियम कार्बोनेट), व्हाइट लेड (लेड कार्बनिट), जिंक व्हाइट (जिंक ऑक्साइड), व्हाइट विडियल (जिंक सल्फेट), वॉटर ग्लास (सोडियम सिलिकेट), सोडा ऐश (सोडियम कार्बनिट)।

8. किस गैस को लाफिंग गैस के नाम से भी जाना जाता है? [RRB NTPC CBT-1(05/02/2021) Morning]

Correct Answer: (a) नाइट्रस ऑक्साइड
Solution:नाइट्रस ऑक्साइड (N₂O) | हीलियम (He, परमाणु संख्या 2) एक अक्रिय गैस है जिसका उपयोग फाइबर ऑप्टिक्स और अर्धचालक बनाने और आर्क वेल्डिंग के लिए एक निष्क्रिय सुरक्षात्मक वातावरण प्रदान करने के लिए किया जाता है। मीथेन (CH₄) एक हाइड्रोकार्बन है जो प्राकृतिक गैस का प्राथमिक घटक है। इसका उपयोग मुख्य रूप से ऊष्मा और विद्युत बनाने के लिए ईंधन के रूप में किया जाता है। कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) एक ग्रीनहाउस गैस है।

9. बेकिंग पाउडर में पाए जाने वाले तत्वों के नाम बताइए। [RRB NTPC CBT-1(12/03/2021) Morning]

Correct Answer: (d) सोडियम, हाइड्रोजन, कार्बन और ऑक्सीजन
Solution:सोडियम, हाइड्रोजन, कार्बन और ऑक्सीजन। बेकिंग पाउडर (सोडियम हाइड्रोजनकार्बनिट या NaHCO₃): निर्माण इस प्रक्रिया में पानी, अमोनिया, कार्बन डाइऑक्साइड और नमकीन घोल को उनके सांद्रित रूप में कच्चे माल के रूप में उपयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया में परिणाम सोडियम बाइकार्बोनेट और अमोनियम क्लोराइड हैं। रासायनिक प्रतिक्रियाः CO₂+ H₂O + NH₃ + NaCl→ NaHCO₃ + NH₄CI.

10. चींटी के काटने से निकलने वाले फॉर्मिक अम्ल के प्रभाव को उदासीन करने के लिए निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया जा सकता है? [RRB NTPC CBT-1 (01/04/2021) Morning]

Correct Answer: (c) सोडियम बाइकार्बोनेट
Solution:सोडियम बाइकार्बोनेट या बेकिंग सोडा (NaHCO₃) एक अम्लनाशक जिसका उपयोग सीने में जलन और अम्ल अपच से राहत देने के लिए किया जाता है। पोटेशियम कार्बोनेट (K₂CO₃) का उपयोग दवा प्रयोगशालाओं में ड्राइंग एजेंट या पोटेशियम स्रोत के रूप में किया जाता है। कैल्शियम कार्बोनेट (CaCO₃) निम्न कैल्शियम की स्थिति और विभिन्न संकेतित स्थितियों का प्रबंधन और उपचार। सोडियम कार्बोनेट (Na₂CO₃) रंजक डाई और एजेंट, उर्वरक, संश्लेषित डिटर्जेंट और मृदु जल उपचार।