रसायन विज्ञान (साधारण नाम)

Total Questions: 34

11. निम्नलिखित में से कौन सा अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगठन तत्वों के नामों, प्रतीकों और इकाई को मंजूरी देता है? [RRB JE 24/05/2019 (Morning)]

Correct Answer: (d) इंटरनेशनल यूनियन ऑफ प्योर पेड एप्लाइड केमिस्ट्री
Solution:इंटरनेशनल यूनियन ऑफ प्योर एंड एप्लाइड केमिस्ट्री (IUPAC) रासायनिक नामकरण और शाब्दावली पर विश्व प्राधिकरण है, जिसमें आवर्त सारणी में नए तत्वों का नामकरण भी शामिल है। IUPAC की स्थापना 1919 में एकेडमिक और औद्योगिक रसायनज्ञों द्वारा की गई थी, जिनका एक समान लक्ष्य था सहयोग और वैज्ञानिक जानकारी के मुक्त आदान-प्रदान के माध्यम से रासायनिक विज्ञान की उन्नति के लिए एक खंडित, वैश्चिक रसायन विज्ञान समुदाय को एकजुट करना। यह अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान परिषद (ISC) का सदस्य है। मुख्यालय पेरिस, फ्रांस।

12. यौगिकCH₃ CH₂CH₃ का IUPAC नाम क्या है? [RRB JE 24/05/2019 (Morning)]

Correct Answer: (a) प्रोपेन
Solution:प्रोपेन (C₃H₈) । अल्केन्स (CₙH₂ₙ+₂) ऐसे यौगिक हैं जो पूरी तरह से कार्बन और हाइड्रोजन के परमाणुओं से मिलकर बने होते हैं जो कार्बन कार्बन और कार्बन-हाइड्रोजन एकल बंध द्वारा एक दूसरे से जुड़े होते हैं। उदाहरण- मीथेन (CH₄), इथेन (C₂H₆), ब्यूटेन (C₄H₁₀)। एल्केन्स (CₙH₂ₙ) हाइड्रोकार्बन असंतृप्त यौगिकों का एक वर्ग है जिसमें कम से कम एक कार्बन-से-कार्बन द्विबंध होता है। द्वि -बंध की उपस्थिति के कारण वे एल्केन्स की तुलना में अधिक अभिक्रियाशील होते हैं। एल्काइन्स (CₙH₂ₙ-₂) हाइड्रोकार्बन हैं जिनमें कार्बन-कार्बन त्रिक बॉन्ड होते हैं।

13. CH₃COCH₃ का IUPAC नाम क्या है? [RRB JE 29/05/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) प्रोपेनॉन
Solution:प्रोपेनॉन। इस यौगिक में 3 कार्बन परमाणु होते हैं, इसलिए इसका मूल एल्केन प्रोपेन है। इसमें एक कीटोन समूह (-CO-) भी शामिल है जिसे प्रत्यय या अंत के रूप में 'one' का उपयोग करके दर्शाया जाता है। डाईमेथिल कीटोन (एसीटोन) स) यह य एक कार्बनिक क यौगिक यौगिक है है। जिसका सूत्र (CH₃)₂CO है। यह एक रंगहीन, अत्यधिक अस्थिर और ज्वलनशील तरल है जिसमें एक विशिष्ट तीखी गंध होती है। प्रोपेन यह तीन कार्बन अल्केन गैस (C₃H₈) है, जिसे कभी-कभी तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) के रूप में जाना जाता है।

14. एथेन का अणु सूत्र C₂H₆ है और इसमें_______होते हैं। [RRB JE 30/05/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) 7 सहसंयोजी बंध
Solution:7 सहसंयोजक बंध। एथेन एक गैसीय हाइड्रोकार्बन है। यह संरचनात्मक रूप से सबसे सरल हाइड्रोकार्बन है जिसमें एक कार्बन कार्बन बंध होता है और प्रत्येक कार्बन परमाणु तीन हाइड्रोजन परमाणुओं से जुड़ा होता है। सहसंयोजक बंध - इसमें परमाणुओं के बीच इलेक्ट्रॉनों के एक या अधिक जोड़े की आपसी साझेदारी होती है। उदाहरण- CH₄, H₂O। प्रकार एकल सहसंयोजक बंध (H₂, CI₂), द्वि सहसंयोजक बंध (O₂, CO₂), त्रि सहसंयोजक बंध (N₂) |

15. कास्टिक पोटाश का रासायनिक सूत्र क्या है? [RRB JE 31/05/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) KOH
Solution:KOH: पोटेशियम हाइड्रॉक्साइड। इसका उपयोग पोटेशियम फॉस्फेट, द्रव उर्वरक, पोटेशियम साबुन और डिटर्जेंट के उत्पादन में किया जाता है और इसका उपयोग फूड चिकनर (food thickener) तथा फूड स्थिरक (food) stabilizer) के रूप में किया जाता है। NH₄OH (अमोनिया जल, अमोनिया शराब, या जलीय अमोनिया): अमोनियम हाइड्रॉक्साइड। यह एक श्वेत क्रिस्टलीय लवण है जो जल में अत्यधिक घुलनशील है। इसके विलयन हल्के अम्लीय होते हैं। Ca(OH)₂ (बुझा हुआ चूना): कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड। इसका उपयोग सीवेज उपचार, पेपर उत्पादन और खाद्य प्रसंस्करण में किया जाता है। NaOH (कास्टिक सोडा): सोडियम हाइड्रॉक्साइड। इसका उपयोग जल उपचार, धातु प्रसंस्करण, कपड़ा, कागज और साबुन निर्माण में किया जाता है।

16. एथेनोइक एसिड को सामान्यतः क्या कहा जाता है? [RRB JE 01/06/2019 (Morning)]

Correct Answer: (b) एसिटिक एसिड
Solution:एसिटिक एसिड (CH₃COOH) कार्बोक्जिलिक अम्ल के समूह से संबंधित है। यह एक महत्वपूर्ण रासायनिक अभिकर्मक और औद्योगिक रसायन है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से फोटोग्राफिक फिल्म के लिए सेलूलोज़ एसीटेट, लकड़ी के गोंद के लिए पॉलीविनाइल एसीटेट और सिंथेटिक फाइबर और कपड़ों के उत्पादन में किया जाता है। हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (म्यूरिएटिक अम्ल, HCI) संक्षारक रंगहीन अम्ल जो गैसीय हाइड्रोजन क्लोराइड को जल में घोलकर तैयार किया जाता है। सल्फ्यूरिक एसिड (H₂SO₄) हाईड्रोस्कोपिक और ऑक्सीकरण गुणों वाला एक प्रबल एसिड (अम्ल) है। सल्फ्यूरिक एसिड को मैटलिंग एसिड या ऑयल ऑफ विट्रियल के नाम से भी जाना जाता है।

17. मिल्क ऑफ़ मैग्नीशिया का रासायनिक नाम क्या है? [RRB JE 01/06/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) मैगनीशियम हाइड्रॉक्साइड
Solution:मैगनीशियम हाइड्रॉक्साइड [Mg(OH)₂] एक अकार्बनिक यौगिक है। यह जल में कम घुलनशील वाला एक श्वेत ठोस पदार्थ है। अमोनियम हाइड्रॉक्साइड जल में अमोनिया का एक घोल है। सूत्रः NH₄OH । फैल्शियम हाइड्रॉक्साइड एक अकार्बनिक यौगिक है जिसका रासायनिक सूत्र Ca(OH)₂ है। इसके कई नाम है जिनमें हाइड्रेटेड चूना कास्टिक चूना, बिल्डर्स चूना, बूझा चूना, कैल और पिकलिंग चूना शामिल हैं। सोडियम हाइड्रॉक्साइड (लाई (Iye). या कास्टिक सोडा) NaOH सूत्र वाला एक अकार्बनिक यौगिक है। यह एक श्वेत ठोस आयनिक यौनिक है जिसमें सोडियम धनायन Na⁺ और हाइड्रॉक्साइड ऋणायन OH⁻ शामिल हैं।

18. नैट्रियम______का लैटिन नाम है। [RRB JE 01/06/2019 (Evening)]

Correct Answer: (d) सोडियम
Solution:सोडियम (Na): परमाणु संख्या-11। यह एक सॉफ्ट, सिल्वरी वाइट और अत्यधिक अभिक्रियाशील धातु है। यह शरीर में तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है। कुछ नाभिक रिएक्टरों में हीट एक्सचेंजर के रूप में और रसायन उद्योग में एक अभिकर्मक के रूप में भी उपयोग किया जाता है। कुछ तत्व के लैटिन नाम : सल्फर सल्फ्यूरियम। पोटेशियम कैलियम । नाइट्रोजन - नाइट्रम ।

19. Al₂(SO)₃ द्वारा दर्शाए गए यौगिक का नाम बताइए। [RRB Group D 20/09/2018 (Evening)]

Correct Answer: (d) एल्यूमिनियम सल्फेट
Solution:एल्युमीनियम सल्फेट जल में घुलनशील है और व्यापक रूप से पीने के जल और अपशिष्ट जल उपचार संयंत्रों के शुद्धिकरण और कागज निर्माण में एक स्कंदन कारक के रूप में उपयोग किया जाता है। एल्यूमीनियम सल्फाइड (Al₂S₃) का उपयोग हाइड्रोजन सल्फाइड को तैयार करने में किया जाता है।

20. _______जंग का रासायनिक सूत्र है। [RRB Group D 24/09/2018 (Morning)]

Correct Answer: (b) Fe₂O₃ .xH₂O
Solution:Fe₂O₃ .xH₂O | किसी भी धातु का क्षरण एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसके परिणामस्वरूप धातु अपने रासायनिक रूप से स्थिर रूप में परिवर्तित हो जाती है जो ऑक्साइड या हाइड्रॉक्साइड या सल्फाइड हो सकती है। जंग लगने की रासायनिक प्रतिक्रिया इस प्रकार है: आयरन + ऑक्सीजन (पर्यावरण से) + पानी (आर्द्रता)→ आयरन ऑक्साइड (जंग)।