राजकोषीय नीति एवं राजस्व (भाग – 4)(आर्थिक विकास)

Total Questions: 50

1. किसी देश में आय का पुनर्वितरण (Redistribution) करने का सर्वोत्तम मार्ग है? [I.A.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (a) प्रगामी व्यय से संयुक्त प्रगामी कराधान
Solution:प्रगामी कर (Progressive Tax) आय के पुनर्वितरण का सर्वोत्तम तरीका समझा जाता है। प्रगामी करारोपण में आय वृद्धि के साथ-साथ कर की दर भी बढ़ती जाती है। फलतः इस करारोपण के अधीन धनी व्यक्ति अधिक कर, जबकि गरीब या अल्प आय वाला व्यक्ति कम कर अदा करता है। साथ ही प्रगामी व्यय (Progressive Expenditure) से निचले स्तर के व्यक्तियों की आय में वृद्धि होती है। इस प्रकार अभीष्ट उत्तर विकल्प (a) है।

2. भारत में किस प्रकार की कर प्रणाली पाई जाती है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) अधोगामी
Solution:यह कर प्रणाली प्रगतिशील तथा आनुपातिक कर प्रणाली का मिश्रण है। इसमें एक निश्चित सीमा तक कर प्रगतिशील होते हैं, किंतु इस सीमा के बाद यह कर आनुपातिक हो जाते हैं। भारत में इसी प्रकार की कर प्रणाली पाई जाती है।

3. अप्रत्यक्ष करों को प्रतिगामी कर व्यवस्था क्यों कहा जाता है? [U.P.B.E.O. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) ये प्रत्यक्ष करों की तुलना में अधिक दर पर लगाए जाते हैं।
Solution:अप्रत्यक्ष करों को प्रतिगामी कर व्यवस्था इसलिए कहा जाता है, क्योंकि ये सभी आय समूहों पर समान दरों पर लगाए जाते हैं। अप्रत्यक्ष कर वस्तुओं एवं सेवाओं पर लगाए जाते हैं, अतः सभी उपभोक्ताओं के लिए कर की दर समान होती है।

4. अप्रत्यक्ष करों को प्रतिगामी कर व्यवस्था इसलिए कहा जाता है, क्योंकि ये सभी आय समूहों पर समान दरों पर लगाए जाते हैं। अप्रत्यक्ष कर वस्तुओं एवं सेवाओं पर लगाए जाते हैं, अतः सभी उपभोक्ताओं के लिए कर की दर समान होती है। [U.P.P.C.S. (Mains) 2004 U.P.P.S.C. (GIC) 2010]

I. यह एक प्रगतिशील कर है।

II. यह एक प्रत्यक्ष कर है।

III. यह राज्य सरकारों द्वारा एकत्रित किया जाता है।

IV. यह एक आनुपातिक कर है।

कूट :

Correct Answer: (b) केवल 1 तथा II सही हैं।
Solution:भारत में राष्ट्रीय स्तर पर आयकर की दरों का निर्धारण एवं आरोपण संघ सरकार द्वारा किया जाता है। आयकर प्रत्यक्ष कर है, क्योंकि यह व्यक्तियों, अविभाजित हिंदू परिवारों एवं संस्थाओं की आय पर आरोपित किया जाता है। आयकर एक प्रगतिशील कर है, क्योंकि इसकी दरें आयकर की सीमा में रहने वाले लोगों पर समान रूप से लागू नहीं होती है। कम आय पर कर की दर कम, तो अधिक आय पर कर की दरें अधिक होती हैं। यह केंद्र सरकार द्वारा आरोपित एवं एकत्रित किया जाता है। अतः कथन III गलत है। आयकर आनुपातिक कर नहीं है। अतः कथन IV भी गलत है। इस प्रकार विकल्प (b) अभीष्ट उत्तर है।

5. केंद्रीय बजट 2016-17 के अनुसार, कितनी आय होने पर 15% का अधिकर देय होगा? [U.P. P.C.S (Mains) 2016]

Correct Answer: (b) रु. 1 करोड़ से ऊपर
Solution:केंद्रीय बजट 2016-17 के अनुसार, 1 करोड़ रुपये वार्षिक से अधिक आय होने पर 15 प्रतिशत का अधिभार देय होगा। अंतरिम बजट 2024-25 में भी 1 करोड़ रुपये से ऊपर किंतु 2 करोड़ रुपये से कम की आय पर 15% का अधिकर (Surcharge) देना होगा।

6. 2011-12 वित्तीय वर्ष के केंद्र सरकार के बजट में 'अति वरिष्ठ नागरिकों' की एक नई श्रेणी आयकर के उद्देश्य से बनाई गई है। इस श्रेणी में वे व्यक्ति आच्छादित होंगे, जिनकी उम्र होगी- [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (c) 80 वर्ष या इससे अधिक
Solution:वित्त वर्ष 2011-12 के केंद्रीय बजट में 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के 'अति वरिष्ठ नागरिकों' की एक नई श्रेणी आयकर के संदर्भ में बनाई गई थी। इस श्रेणी के व्यक्तियों की 5 लाख रु. तक की वार्षिक आय, आयकर से मुक्त रखी गई थी। 60 वर्ष से अधिक तथा 80 वर्ष से कम आयु तक के कर दाताओं को 3 लाख रुपये तक की वार्षिक आय की कर छूट के दायरे में रखा गया था।

7. संघीय बजट 2005-06 के अनुसार, वरिष्ठ नागरिकों को आयकर देने की छूट है- [U.P. P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (b) 1.50 लाख रुपये तक
Solution:केंद्रीय बजट 2005-06 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1.50 लाख रुपये तक की वार्षिक आय, कर मुक्त रखी गई थी। वर्ष 2011-12 के केंद्रीय बजट में 60 वर्ष से अधिक तथा 80 वर्ष से कम आयु के करदाताओं के लिए कर मुक्त आय सीमा 3 लाख रु., तथा 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के करदाताओं के लिए कर मुक्त आय सीमा 5 लाख रु. कर दी गई।

8. संघ विक्रय कर के बारे में निम्नलिखित में से क्या सत्य है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

(i) यह अंतर्राज्य व्यापार पर लगाया जाता है।

(ii) यह केंद्रशासित प्रदेशों पर लगाया जाता है।

(iii) यह विशेष आर्थिक क्षेत्र पर लगाया जाता है।

नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर चुनिए :

कूट :

Correct Answer: (a) केवल (i) और (ii)
Solution:केंद्रीय बिक्री कर का उद्देश्य राज्यों के बीच विक्रय कर के अंतराल को कम करना था। इसका निर्धारण संघ सरकार द्वारा तथा संग्रहण एवं उपयोग राज्य सरकारों द्वारा होता था। यह कर अंतर्राज्यीय व्यापार पर लगाया जाता था तथा यह केंद्रशासित प्रदेशों पर भी लगाया जाता था, जबकि विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) के लिए छूट का प्रावधान था। 1 जुलाई, 2017 से इसे जीएसटी (GST) द्वारा प्रति स्थापित कर दिया गया।

9. केंद्र सरकार की सकल कर आय में वृद्धि सर्वाधिक थी- [U.P. P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (d) वर्ष 2016-17 में
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही उत्तर था। दिसंबर, 2023 में जारी वित्तीय वर्ष 2023-24 की प्रथम छमाही रिपोर्ट के अनुसार, विगत पांच वर्षों (2019-20 से 2023-24) की अवधि में केंद्र सरकार के सकल कर राजस्व में सर्वाधिक वृद्धि वर्ष 2021-22 में दर्ज की गई।

10. भारत में केंद्र सरकार की कर आय के दो सबसे बड़े स्रोत हैं- [U.P. P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (c) केंद्रीय उत्पाद कर व तट कर
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था, क्योंकि उस समय केंद्र सरकार की कर आय के दो सबसे बड़े स्रोत केंद्रीय उत्पाद कर एवं तट कर (सीमा शुल्क) थे। यही दो कर, कर आगम के संयुक्त रूप से दो सबसे बड़े स्रोत भी थे। बजट अनुमान 2024-25 एवं 2023-24 सं. अनु. के अनुसार, केंद्र सरकार के कर आय के स्रोतों का क्रम निम्न है - आयकर > वस्तु एवं सेवा कर > निगम कर > केंद्रीय उत्पाद शुल्क > सीमा शुल्क।