राजकोषीय नीति एवं राजस्व (भाग – 4)(आर्थिक विकास)

Total Questions: 50

11. वर्ष 1995-96 में केंद्र सरकार की आगम आय में तट कर तथा उत्पाद कर का योगदान था- [U.P.P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (a) 42%
Solution:वर्ष 1995-96 में केंद्र सरकार की आगम या राजस्व आय में तट कर का योगदान 28.4 प्रतिशत, जबकि उत्पाद कर का योगदान 41.2 प्रतिशत था। बजट अनुमान 2024-25 में राजस्व प्राप्तियों (3001275 करोड़ रुपये) में सीमा शुल्क तथा केंद्रीय उत्पाद शुल्क का योगदान क्रमशः 231310 करोड़ रुपये तथा 318780 करोड़ रुपये अनुमानित है, जो राजस्व प्राप्तियों का क्रमशः 7.71 प्रतिशत तथा 10.62 प्रतिशत है।

12. भारत की केंद्र सरकार के कर-राजस्व के निम्न महत्वपूर्ण स्रोतों पर ध्यान दीजिए- [Chhattisgarh P.C.S (Pre) 2015 R.A.S./R.T.S. P.C.S (Pre) 2016]

I. संघीय उत्पादन शुल्क

II. निगम कर

III. आय कर

IV. सेवा कर

सकल कर राजस्व के संदर्भ में घटते हुए क्रम में निम्न में से कौन-सा एक सही है?

Correct Answer: (c) II, III, I, IV
Solution:प्रश्नकाल के संदर्भ में विकल्प (c) सही उत्तर है। बजट अनुमान 2024-25 में कर राजस्व से संबंधित तथ्य निम्न हैं-
बजट अनुमान 2023-24संशोधित अनुमान 2023-24बजट अनुमान 2024-25
सकल कर राजस्व336085834372113830796
निगम कर9226759226751042830
आय पर कर90057510223251156000
सीमा शुल्क233100218680231310
केंद्रीय उत्पाद शुल्क339000303600318780
सेवा कर500500100
जीएसटी9566009566001067650

13. निम्नलिखित केंद्रीय बजट 2020-21 के अनुमानित आय के स्रोत हैं। सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P.R.O./A.R.O. (Re-Exam) (Pre) 2016]

सूची-I (स्रोत)सूची-II (प्रतिशत आय)
A. निगम कर1. 17 प्रतिशत
B. आयकर2. 18 प्रतिशत
C. सीमा शुल्क3. 7 प्रतिशत
D. केंद्रीय उत्पाद शुल्क4. 4 प्रतिशत

 

    (A)

      (B)

      (C)

(D)

(a)

1

2

3

4

(b)

4

3

2

1

(c)

3

4

1

2

(d)

2

1

4

3

Correct Answer: (d)
Solution:सुमेलित हैं-
सूची-I (स्रोत)सूची-II (वर्ष 2020-21 में प्रतिशत आय)
निगम कर18 प्रतिशत
आयकर17 प्रतिशत
सीमा शुल्क4 प्रतिशत
केंद्रीय उत्पाद शुल्क7 प्रतिशत

बजट अनुमान 2024-25 में कर आय के स्रोतों का क्रम (19%) > जीएसटी (18%) > निगमकर (17%) निम्न हैं- आयकर > केंद्रीय उत्पाद शुल्क (5%) > सीमा शुल्क (4%)।

14. केंद्रीय सरकार के निम्नलिखित महत्वपूर्ण कर राजस्व के स्रोतों पर विचार कीजिए - [56th to 59th B. P. S.C. (Pre) 2015]

I. निगम कर

II. निगम कर के अलावा अन्य आय पर कर

III. कस्टम्स

IV. संघ उत्पादन शुल्क

सकल कर राजस्व के मामले में इनका सही अवरोही क्रम निम्नलिखित में से कौन-सा है?

Correct Answer: (a) I-II-IV-III
Solution:प्रश्नकाल के संदर्भ में विकल्प (a) सही उत्तर है। बजट 2023-24 में कर राजस्व से संबंधित तथ्य निम्न हैं-
बजट अनुमान 2023-24संशोधित अनुमान 2023-24बजट अनुमान 2024-25
सकल कर राजस्व336085834372113830796
निगम कर9226759226751042830
आय पर कर90057510223251156000
सीमा शुल्क233100218680231310
केंद्रीय उत्पाद शुल्क339000303600318780
सेवा कर500500100
जीएसटी9566009566001067650

15. वर्ष 2009-10 में निम्नलिखित में से संघ सरकार के कर आय का सर्वप्रमुख साधन रहा- [U.P.P.C.S. (Mains) 2009* U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (c) निगम कर (कॉर्पोरेशन टैक्स)
Solution:प्रश्नकाल के संदर्भ में विकल्प (b) सही उत्तर है। बजट अनुमान, 2024- 25 में, कर स्रोतों का क्रम निम्न है आयकर वस्तु एवं सेवाकर > निगमकर > केंद्रीय उत्पाद शुल्क सीमा शुल्क। अतः बजट अनुमान 2024-25 के संदर्भ में विकल्प (d) सही उत्तर है।

16. वर्ष 2013-14 में संघीय सरकार के कर आगम साधनों में सबसे बड़ा स्रोत था- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) निगम कर
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था। बजट अनुमान 2024-25 में करों का प्रारूप निम्न है आयकर (1156000 करोड़ रुपये), वस्तु एवं सेवाकर (1067650 करोड़ रुपये), निगमकर (1042830 करोड़ रुपये), केंद्रीय उत्पाद शुल्क (318780 करोड़ रुपये) तथा सीमा शुल्क (231310 करोड़ रुपये)।

17. भारत में निम्न में से कौन-सा एक कर आगम का सबसे बड़ा स्रोत है? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004* 47th B.P.S.C. (Pre) 2005]

Correct Answer: (c) केंद्रीय उत्पाद शुल्क
Solution:प्रश्नकाल हेतु विकल्प (c) सही उत्तर था। बजट अनुमान 2024-25 के अनुसार इस संदर्भ में आयकर, वस्तु एवं सेवा कर (GST) तथा निगम कर आगम के तीन सबसे बड़े स्रोत हैं।

18. निम्नांकित में से कौन-से कर से केंद्र को वर्ष 2007-08 में सर्वाधिक आय प्राप्त हुई? [U.P.P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (a) निगम कर
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (a) सही उत्तर था। बजट अनुमान 2024- 25 में सर्वाधिक आय, आयकर (1156000 करोड़ रुपये) से अनुमानित है। उसके बाद वस्तु एवं सेवा कर (1067650 करोड़ रुपये) तथा निगम कर (1042830 करोड़ रुपये) से अनुमानित है।

19. संघीय बजट 2005-06 में प्राप्तियों का सबसे बड़ा स्रोत था- [U.P.P.C.S. (Mains) 2005, 2006]

Correct Answer: (a) निगम कर
Solution:प्रश्नकाल के संदर्भ में विकल्प (a) सही उत्तर था। वर्तमान संदर्भ हेतु उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

20. भारत में सकल कर राजस्व के प्रतिशत के रूप में निम्नलिखित में से किस एक कर की प्राप्तियों में विगत पांच वर्षों में उल्लेखनीय कमी आई है? [I.A.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) उत्पाद शुल्क
Solution:आर्थिक सर्वेक्षण, 2009-10 के अनुसार, विकल्पगत करों में से विगत 5 वर्षों में सकल कर राजस्व के अंश के रूप में उत्पाद कर के हिस्से में कमी आई, जो इस प्रकार है-
वर्षसकल कर में हिस्सा (%)
2005-0630.4
2006-0724.8
2007-0820.8
2008-0917.9
2009-1016.5

अतः प्रश्नकाल के संदर्भ में अभीष्ट उत्तर विकल्प (c) है। बजट अनुमान 2024-25 के अनुसार, वर्ष 2022-23 में केंद्रीय उत्पाद शुल्क 319000 करोड़ रुपये रहा। वर्ष 2023-24 बजट अनुमान तथा संशोधित अनुमान में यह क्रमशः 339000 करोड़ रुपये तथा 303600 करोड़ रुपये रहा, जबकि बजट अनुमान, 2024-25 हेतु यह 318780 करोड़ रुपये अनुमानित है। अगर इन आंकड़ों को उसी वर्ष के सकल कर राजस्व से अनुपात निकालें तो उपर्युक्त अवधि में यह क्रमशः 10.44 प्रतिशत, 10.09 प्रतिशत, 8.83 प्रतिशत तथा 8.32 प्रतिशत है। अतः स्पष्ट है कि वर्तमान में भी इसमें लगातार कमी ही आ रही है।