राजकोषीय नीति एवं राजस्व (भाग – 4)(आर्थिक विकास)

Total Questions: 50

31. भारत सरकार के किस वर्ष के बजट में न्यूनतम वैकल्पिक कर (MAT) का समावेश किया गया था? [I.A.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (d) 1996-97
Solution:वर्ष 1996-97 के बजट में 'न्यूनतम वैकल्पिक कर' (MAT) का प्रावधान किया गया। ऐसी कंपनियां जिनका निवल लाभ तो धनात्मक हो, किंतु अनुमन्य छूटों या रियायतों का लाभ उठाने के बाद उनकी निवल कर अदायगी शून्य हो जाने की स्थिति थी, उन कंपनियों पर न्यूनतम वैकल्पिक कर आरोपित किया जाता है।

32. मोडवेट' संबंधित है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (a) उत्पाद कर से
Solution:उत्पाद शुल्क के इतिहास में वर्ष 1986 एक ऐतिहासिक वर्ष रहा, जब दीर्घकालीन राजकोषीय नीति (1985) के क्रियान्वयन में वी.पी. सिंह (तत्कालीन वित्त मंत्री) द्वारा 1 मार्च, 1986 से मोडवेट लागू किया। मोडवेट (संशोधित मूल्यवर्धित कर) भी एक प्रकार का केंद्रीय उत्पाद शुल्क ही है।

33. संशोधित मूल्यवर्धित कर का संबंध है- [48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) उत्पाद कर
Solution:उत्पाद शुल्क के इतिहास में वर्ष 1986 एक ऐतिहासिक वर्ष रहा, जब दीर्घकालीन राजकोषीय नीति (1985) के क्रियान्वयन में वी.पी. सिंह (तत्कालीन वित्त मंत्री) द्वारा 1 मार्च, 1986 से मोडवेट लागू किया। मोडवेट (संशोधित मूल्यवर्धित कर) भी एक प्रकार का केंद्रीय उत्पाद शुल्क ही है।

34. सेनवैट (CENVAT) का संबंध है- [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004 U.P.P.C.S. (Mains) 2008]

Correct Answer: (c) केंद्रीय उत्पाद शुल्क से
Solution:सेनवैट (CENVAT-Central Value Added Tax) का संबंध केंद्रीय उत्पाद शुल्क से है।

35. निम्नलिखित में से कौन-सी 'मूल्य आधारित कर' (वैल्यू ऐडेड टैक्स) की विशेषता नहीं है? [I.A.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (d) यह मूलभूत रूप से केंद्र सरकार का विषय है; और राज्य सरकारों का दायित्व इसे सफलता के साथ लागू करने तक सीमित है।
Solution:'मूल्य आधारित कर' (VAT- Value Added Tax) बहु-बिंदु लक्ष्य आधारित कर प्रणाली है, जिसमें उत्पादन / वितरण श्रृंखला में लेन-देन के प्रत्येक चरण में हुए मूल्य-संवर्धन पर कर लगाया जाता है। साथ ही यह वस्तुओं तथा सेवाओं के अंतिम उपभोग पर लगाया गया कर है, जिसका वहन अंततः उपभोक्ता को करना पड़ता है। इस प्रकार विकल्प (a), (b) एवं (c) के कथन सही हैं। विकल्प (d) सही नहीं है, क्योंकि यह केंद्र एवं राज्य दोनों द्वारा लगाया जाता है।

36. मूल्यवर्धित टैक्स (वैट) लगाया जाता है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2006, 2012]

Correct Answer: (d) उत्पादन के अंतिम बिक्री तक प्रत्येक स्तर पर।
Solution:'मूल्य आधारित कर' (VAT- Value Added Tax) बहु-बिंदु लक्ष्य आधारित कर प्रणाली है, जिसमें उत्पादन / वितरण श्रृंखला में लेन-देन के प्रत्येक चरण में हुए मूल्य-संवर्धन पर कर लगाया जाता है। साथ ही यह वस्तुओं तथा सेवाओं के अंतिम उपभोग पर लगाया गया कर है, जिसका वहन अंततः उपभोक्ता को करना पड़ता है। इस प्रकार विकल्प (a), (b) एवं (c) के कथन सही हैं। विकल्प (d) सही नहीं है, क्योंकि यह केंद्र एवं राज्य दोनों द्वारा लगाया जाता है।

37. निम्नलिखित राज्यों में से किसने वैट प्रणाली लागू नहीं की है? नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P. P.C.S. (Pre) 2005]

1. आंध्र प्रदेश              2. छत्तीसगढ़

3. महाराष्ट्र                  4. उत्तर प्रदेश

कूट

Correct Answer: (d) 2 तथा 4
Solution:1 अप्रैल, 2005 से लागू वैट प्रणाली को तत्कालीन भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश (स.पा. शासित राज्य) तथा तमिलनाडु (AIADMK शासित राज्य) ने अपनी सहमति नहीं दी थी। अतः कांग्रेस शासित प्रदेशों-आंध्र प्रदेश तथा महाराष्ट्र में तो इसे लागू किया गया, किंतु छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में इसे लागू नहीं किया गया। अतः प्रश्नकाल के संदर्भ में अभीष्ट उत्तर विकल्प (d) था। हालांकि बाद में उ.प्र. सहित सभी राज्यों में वैट लागू हो गया था।

38. दिसंबर, 2005 तक भारत में जिन राज्यों ने 'मूल्यवर्धक कर' लागू नहीं किया उनकी संख्या है- [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004]

Correct Answer: (a) 7
Solution:भाजपा शासित पांच राज्यों (गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं झारखंड) तथा दो अन्य राज्यों (उत्तर प्रदेश एवं तमिलनाडु) की सरकारों द्वारा मूल्य वर्धित कर (वैट) को लागू नहीं करने की घोषणा के बावजूद केंद्र सरकार ने देश के शेष राज्यों में वैट को 1 अप्रैल, 2005 से लागू कर दिया।

39. भारत में पहली बार मूल्य संवर्धित कर लागू हुआ था - [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (c) 2005 में
Solution:भाजपा शासित पांच राज्यों (गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं झारखंड) तथा दो अन्य राज्यों (उत्तर प्रदेश एवं तमिलनाडु) की सरकारों द्वारा मूल्य वर्धित कर (वैट) को लागू नहीं करने की घोषणा के बावजूद केंद्र सरकार ने देश के शेष राज्यों में वैट को 1 अप्रैल, 2005 से लागू कर दिया।

40. भारत में सबसे पहले किस राज्य में मूल्य वर्धित कर लागू हुआ? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (c) हरियाणा
Solution:भारत में सर्वप्रथम मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाने वाला राज्य हरियाणा था।