राजकोषीय नीति एवं राजस्व (भाग – 5) (आर्थिक विकास)

Total Questions: 68

11. निम्न में कौन-सा कर केंद्र सरकार नहीं लगाती है? [U.P. P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (b) मनोरंजन कर
Solution:मनोरंजन कर भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची की सूची-2 (राज्य सूची) के अधीन आता है। सूची-2 में उल्लिखित मदों पर राज्य सरकारें कर आरोपित करती हैं।

12. निम्नलिखित करों में से राज्य सरकारों द्वारा कौन-सा कर नहीं लगाया जाता है? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (d) निगम कर (कॉर्पोरेशन टैक्स)
Solution:निगम कर केंद्र सरकार द्वारा लगाया जाता है, न कि राज्य सरकारों द्वारा।

13. भारत में राज्य सरकारों में निम्नलिखित में से कौन-सा एक मुख्यतः राजस्व कर का भाग नहीं होता है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) सीमा शुल्क
Solution:'सीमा शुल्क' राज्य सरकारों के राजस्व कर का भाग नहीं होता है। यह केंद्र सरकार द्वारा लगाया जाता है। सीमा शुल्क से तात्पर्य ऐसे शुल्क से है जो आयातित एवं निर्यातित वस्तुओं पर लगाया जाता है।

14. शराब पर उत्पादन कर लगाया जाता है- [U.P. P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (b) राज्य सरकारों द्वारा
Solution:शराब पर उत्पादन कर राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाता है। इसका उल्लेख संविधान की सातवीं अनुसूची के सूची-2 (राज्य सूची) के 8वें मद में किया गया है।

15. भारत के बजट में किस वर्ष वस्तु लेन-देन कर (सी.टी.टी.) प्रस्तुत किया गया था? [66th B.P.S.C. Re Exam. 2020]

Correct Answer: (a) 2013-14
Solution:कमोडिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (वस्तु लेन-देन कर) पहली बार बजट 2013-14 में प्रस्तुत किया गया था।

16. निम्नलिखित में से कौन-सा समायोजित सकल आय (ए.जी.आर.) की परिभाषा के अंतर्गत आता/आते है/हैं? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2016]

1. ब्याज आय

2. लाभांश (डिविडेंड)

3. विदेशी मुद्रा लाभ (फोरेक्स गेन)।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए ।

कूट :

Correct Answer: (c) सभी 1, 2 और 3
Solution:दूरसंचार ऑपरेटरों को केंद्र को 'राजस्व हिस्सेदारी' के रूप में लाइसेंस शुल्क और स्पेक्ट्रम शुल्क का भुगतान करना होता है। इस राजस्व हिस्सेदारी की गणना के लिए इस्तेमाल की जाने वाली राजस्व राशि को एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) के रूप में जाना जाता है। DOT के अनुसार, गणना में एक टेलीकॉम कंपनी द्वारा अर्जित सभी राजस्व शामिल होना चाहिए, जिसमें गैर-दूरसंचार स्रोत जैसे जमा ब्याज और परिसंपत्तियों की बिक्री शामिल है। हालांकि, कंपनियों का मानना है कि AGR में केवल दूरसंचार सेवाओं से उत्पन्न राजस्व शामिल होना चाहिए और गैर-दूरसंचार राजस्व को इससे बाहर रखा जाना चाहिए।

17. अक्टूबर 2015 में 'ई-सहयोग' योजना किस विभाग द्वारा प्रारंभ की गई थी? [M.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) आयकर
Solution:तत्कालीन केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 27 अक्टूबर, 2015 को पायलट परियोजना के आधार पर 'पैन कैप' और 'ई-सहयोग' योजना का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया में भागीदारी करते हुए आयकर विभाग ने इस सुविधा को शुरू किया है। 'ई-सहयोग', केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की कागज रहित पहल है। इन दोनों पहलों का उद्देश्य करदाताओं हेतु कर भुगतान प्रणाली को सुगम एवं सरल बनाना है।

18. पेमेंट ऑफ ग्रेच्यूटी एक्ट, 1972 के अनुसार, ग्रेच्यूटी भुगतान की अधिकतम सीमा क्या है? [U. P. R. O./A.R.O. (Pre) 2014]

Correct Answer: (c) रु. 10 लाख
Solution:प्रश्नकाल के दौरान ग्रैच्यूटी भुगतान की अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये थी, परंतु मार्च, 2018 से पेमेंट ऑफ ग्रैच्यूटी (संशोधन) बिल, 2018 के अनुसार, ग्रैच्यूटी की अधिकतम सीमा 20 लाख रुपये है।

19. वित्त मंत्रालय द्वारा 'आय की स्वैच्छिक घोषणा योजना, 1997' लागू की गई थी- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (d) 1 जुलाई, 1997 से
Solution:वित्त मंत्रालय द्वारा स्वैच्छिक आय घोषणा योजना (VDIS) 1 जुलाई, 1997 से प्रारंभ हुई और 31 दिसंबर, 1997 को समाप्त हुई।

20. संघ वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अक्टूबर, 2016 में यह घोषित किया कि आय घोषणा योजना (आई.डी.एस.), 2016 के अंतर्गत 30 सितंबर, 2016 तक घोषित काला धन है, लगभग- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) 65,250 करोड़ रुपये
Solution:तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 1 अक्टूबर, 2016 को यह घोषित किया कि आय घोषणा योजना (आई.डी.एस.), 2016 के अंतर्गत 30 सितंबर, 2016 तक घोषित काला धन लगभग 65,250 करोड़ रुपये था।