राजनीतिक दल (भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन)

Total Questions: 54

11. निम्नलिखित में से 1999 में किसके विघटन से राष्ट्रीयतावादी कांग्रेस पार्टी का गठन हुआ? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) कांग्रेस पार्टी
Solution:वर्ष 1999 में कांग्रेस पार्टी से शरद पवार, पी.ए. संगमा तथा तारिक अनवर ने सोनिया गांधी के विदेशी मूल के होने के कारण अलग होकर, राष्ट्रीयतावादी (राष्ट्रवादी) कांग्रेस पार्टी (NCP) का गठन किया था।

12. निम्नलिखित में कौन-सा/से राजनीतिक दल राष्ट्रीय राजनीतिक दल है/हैं? [I.A.S. (Pre) 1995]

1. मुस्लिम लीग

2. रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी

3. अखिल भारतीय फारवर्ड ब्लाक

4. पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया

नीचे दिए हुए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (d) कोई भी नहीं
Solution:वर्तमान में 6 राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में मान्यता प्राप्त है, ये हैं-भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी), नेशनल पीपुल्स पार्टी तथा आम आदमी पार्टी। दिसंबर, 2022 में घोषित गुजरात विधानसभा चुनाव परिणामों के आधार पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने चार राज्यों में राज्य-स्तरीय दल की अर्हता प्राप्त कर लेने के आधार पर राष्ट्रीय दल की मान्यता हेतु दावा किया था, तथा इस संदर्भ में निर्वाचन आयोग द्वारा अप्रैल, 2023 में जारी सूचना के तहत इसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त हो गया है। साथ ही सीपीआई, एनसीपी और तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया गया है।

13. वर्ष 2016 में निम्न में से किसको राष्ट्रीय दल की मान्यता दी गई? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) टी.एम.सी.
Solution:वर्ष 2016 में भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा तृणमूल कांग्रेस (T.M.C.; पूरा नाम-ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस) पार्टी को राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता दी गई थी। इसके पश्चात वर्ष 2019 में नेशनल पीपुल्स पार्टी को तथा अप्रैल, 2023 में आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता दी गई। अप्रैल, 2023 में निर्वाचन आयोग द्वारा टीएमसी का राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया गया है।

14. भारतीय जनता पार्टी के गठन के पश्चात इसके प्रथम अध्यक्ष कौन थे? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (b) ए.बी. वाजपेयी
Solution:भारतीय जनता पार्टी के गठन के पश्चात इसका प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी को चुना गया था। इस पार्टी का गठन 6 अप्रैल, 1980 को हुआ था। इसके वर्तमान अध्यक्ष जे.पी. नड्डा हैं।

15. भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा निम्नलिखित राजनैतिक दलों में से किसे राष्ट्रीय दल के रूप में मान्य नहीं किया गया है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) समाजवादी पार्टी
Solution:समाजवादी पार्टी को राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं है। यह राज्य-स्तरीय पार्टी है। इस दल की स्थापना मुलायम सिंह यादव ने की है। वर्तमान में अखिलेश सिंह यादव इस दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इसके अतिरिक्त अप्रैल, 2023 में निर्वाचन आयोग द्वारा प्रश्नगत दलों में से नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया का भी राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया गया है।

16. निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्रीय राजनीतिक दल है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (e) (a) & (b)
Solution:वर्तमान में कांग्रेस एवं भाजपा राष्ट्रीय दल हैं, जबकि अकाली दल (शिरोमणि अकाली दल) को पंजाब राज्य में राज्य-स्तरीय (क्षेत्रीय) राजनीतिक दल के रूप में मान्यता प्राप्त है। इस दल की स्थापना 14 दिसंबर, 1920 को हुई। इसके वर्तमान अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल हैं। इसके अतिरिक्त अप्रैल, 2023 में निर्वाचन आयोग द्वारा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) का भी राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया गया है।

17. निम्नलिखित में से कौन एक दल, राष्ट्रीय राजनीतिक दल नहीं है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2009]

Correct Answer: (c) तेलगूदेशम
Solution:तेलगूदेशम (तेलुगू देशम पार्टी-टीडीपी) को आंध्र प्रदेश में राज्य-स्तरीय राजनीतिक दल के रूप में मान्यता प्राप्त है तथा यह राष्ट्रीय राजनीतिक दल नहीं है। इसकी स्थापना मार्च, 1982 में एन.टी. रामाराव ने की थी। इसके वर्तमान अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू हैं। इसके अतिरिक्त अप्रैल, 2023 में निर्वाचन आयोग द्वारा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया

(CPI) का भी राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया गया है।

18. आम आदमी पार्टी- [65th B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (b) राष्ट्रीय पार्टी है
Solution:आम आदमी पार्टी अब एक राष्ट्रीय पार्टी है। दिसंबर, 2022 में घोषित गुजरात विधानसभा चुनाव परिणामों के आधार पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने चार राज्यों में राज्य स्तरीय दल की अर्हता प्राप्त कर लेने के आधार पर राष्ट्रीय दल की मान्यता हेतु दावा किया था, तथा इस संदर्भ में निर्वाचन आयोग द्वारा अप्रैल, 2023 में जारी सूचना के तहत इसे अब राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त हो गया है।

19. 'इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी' का संस्थापक कौन था? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2009]

Correct Answer: (b) बी.आर. अम्बेडकर
Solution:इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी की स्थापना डॉ. बी. आर. अम्बेडकर द्वारा 1936 में की गई थी।

20. निम्नलिखित में से किन दलों की स्थापना डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने की थी ? [I.A.S. (Pre) 2012]

1. पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया

2. ऑल इंडिया शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन

3. इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (b) केवल 2 और 3
Solution:डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समता सैनिक दल, इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी एवं शिड्यूल्ड कॉस्ट फेडरेशन की स्थापना की थी। पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया (भारतीय शेतकरी कामगार पक्ष) की स्थापना महाराष्ट्र में 1947 में की गई थी। यह एक मार्क्सवादी राजनीतिक पार्टी थी। जबकि वर्कर्स एंड पीजेंट्स पार्टी की स्थापना बंगाल में 1 नवंबर, 1925 को की गई। काजी नजरूल इस्लाम, हेमंत सरकार, कुतुबुद्दीन अहमद और शमशुद्दीन हुसैन इसके संस्थापक सदस्य थे। इस पार्टी ने 1925 से 1929 के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अंतर्गत कार्य किया।