राजनीतिक दल (भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन)

Total Questions: 54

21. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए कूट से सही उत्तर का चुनाव कीजिएः [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

राजनैतिक दलगठन का वर्ष
A. सी.पी.आई.1.  1972
B. सी.पी.एम.2. 1920
C. ए.आई.ए.डी.एम.के.3. 1964
D. तेलगूदेशम4. 1982

 

      (A)

        (B)

          (C)

        (D)

(a)

2

3

1

4

(b)

3

2

4

1

(c)

1

2

3

4

(d) 

4

1

3

2

Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है
राजनैतिक दलगठन वर्ष
सी.पी.आई.1925
सी.पी.एम.1964
ए.आई.ए.डी.एम.के.1972
तेलगूदेशम1982

नोट : एम.एन. राय, अवनी मुखर्जी आदि ने 1920 में ताशकंद में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की स्थापना की थी, जबकि भारत में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (जो कि वर्तमान सी.पी.आई. है) की स्थापना 1925 में कानपुर में हुए साम्यवादी नेताओं के सम्मेलन में सिंगारवेलु चेट्टियार, एस.वी. घाटे, मुजफ्फर अहमद आदि के नेतृत्व में हुई थी। इस प्रकार वर्तमान में भारत में राजनीतिक रूप से सक्रिय सी.पी.आई. का स्थापना वर्ष 1925 है, तथापि प्रश्नगत वर्षों के संदर्भ में विकल्प (a) को इस प्रश्न का उत्तर माना जा सकता है।

22. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चुनाव कीजिए : [U.P.R.O/A.R.O. (Mains) 2017]

 (Political Party) (Year of Formation)
A. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस1. 1951
B. भारतीय जन संघ2. 1972
C. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया3. 1885
D. ए.आई.ए.डी.एम.के.4. 1925

 

      (A)

        (B)

          (C)

          (D)

(a)

3

1

4

2

(b)

2

3

4

1

(c)

4

3

2

1

(d) 

2

1

4

3

Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है :
राजनैतिक दलस्थापना वर्ष
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस1885
भारतीय जन संघ1951
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया1925
ए.आई.ए.डी.एम.के.1972

23. भारतीय साम्यवादी दल का विभाजन दो दलों सी.पी.आई. और सी.पी.आई.एम. में किस वर्ष में हुआ था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (b) 1964
Solution:भारतीय साम्यवादी दल (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया) का विभाजन 'कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया' (CPI) और 'कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्सवादी' (CPI-M) में 1964 में कोलकाता में हुए सातवें पार्टी सम्मेलन में हुआ था।

24. सूची-1 में सूचीबद्ध राजनीतिक दलों को सूची-II में उनकी स्थापना के वर्ष के साथ सुमेलित कीजिए - [69th B.P.S.C. (Pre) 2023]

राजनीतिक दलस्थापना का वर्ष
A.भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)1. 1964
B. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी2. 1998
C. बहुजन समाज पार्टी3. 1925
D. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस4. 1984

 

      (A)

        (B)

          (C)

          (D)

(a)

1

3

4

2

(b)

2

1

4

3

(c)

2

1

3

4

(d) 

3

4

1

2

Correct Answer: (a)
Solution:प्रश्नगत राजनीतिक दलों एवं उनकी स्थापना के वर्ष का सुमेलन निम्नलिखित है-

• भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)        -   1964

• भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी                            -    1925

• बहुजन समाज पार्टी                                    -    1984

• ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (ए.आई.टी.सी.)   - 1998

अतः सही उत्तर विकल्प (a) है।

25. निम्नलिखित राजनैतिक दलों पर विचार कीजिए और उन्हें उनकी स्थापना के कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए। [U.P.P.C.S. (Pre) 2022]

I. बहुजन समाज पार्टी

II. समाजवादी पार्टी

III. तेलुगू देशम पार्टी

IV. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (c) III, I, II, IV
Solution:
राजनीतिक दलस्थापना का वर्ष
बहुजन समाज पार्टी1984
समाजवादी पार्टी1992
तेलुगू देशम पार्टी1982
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस1998

अतः इन दलों की स्थापना का सही कालक्रम III, I, II, IV है, जो कि विकल्प (c) में प्राप्त हो रहा है।

26. ची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए। [U.P.P.C.S. (Pre) 2022]

ट्रेड यूनियनदलीय संबद्धता
A. भारतीय मजदूर संघ1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
B. इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस2. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया
C. यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस3. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी)
D. ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस4. भारतीय जनता पार्टी

      (A)

        (B)

          (C)

          (D)

(a)

3

2

1

4

(b)

4

1

3

2

(c)

2

4

3

1

(d) 

1

3

2

4

Correct Answer: (b)
Solution:भारत की विभिन्न प्रमुख ट्रेड यूनियनें एवं उनकी दलीय संबद्धता (पैतृक संस्था या प्रत्यक्ष संस्था के आधार पर) इस प्रकार है :

भारतीय मजदूर संघ (BMS)             -    भारतीय जनता पार्टी

इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन              -    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

कांग्रेस (INTUC)

यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस            -   रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी

(UTUC)

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस         -   कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया

(AITUC)

सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड                      -   कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ

यूनियंस (CITU)                                    इंडिया (मार्क्सवादी)

27. निम्नलिखित में से कौन-से दल संयुक्त मोर्चा का, जो 1996-97 के दौरान सत्ता में था, भाग नहीं थे? [I.A.S. (Pre) 1998]

(1) बहुजन समाज पार्टी

(2) समता पार्टी

(3) हरियाणा विकास पार्टी

(4) असम गण परिषद

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (b) 1, 2 और 3
Solution:बहुजन समाज पार्टी, समता पार्टी एवं हरियाणा विकास पार्टी 1996- 97 के दौरान संयुक्त मोर्चा सरकार के अंग नहीं थे।

28. नीचे किसी राजनीतिक दल द्वारा लोक सभा के लगातार तीन निर्वाचन में प्राप्त मतों की प्रतिशतता दी गई है - [I.A.S. (Pre) 1994]

वर्ष

1984

1989

1989

मतों की प्रतिशतता

7.4

11.4

22.4

Correct Answer: (c) भारतीय जनता पार्टी
Solution:प्रश्नगत आरोही क्रम का यह मत प्रतिशत दिए गए निर्वाचनों में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त मत प्रतिशतता के लगभग समकक्ष है।

29. नीचे कुछ राजनैतिक दल तथा 13वीं लोक सभा के निर्वाचन में उनके द्वारा जीते गए स्थानों की सूची दी गई है। उनमें से कौन सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) टी.डी.पी. - 30
Solution:तेरहवीं लोक सभा में T.D.P. के पास 29 सीटें थीं। अतः विकल्प (b) सुमेलित नहीं है।

(1) С.Р.М.     -   13वीं    -     32, 17वीं        -    3

(2) T.D.P.    -   13वीं     -      29, 17वीं       -    3

(3) B.S.P.    -   13वीं     -        14, 17वीं      -    10

(4) B.J.D.    -   13वीं     -       10, 17वीं       -    12

30. निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए - [Raj.P.C.S. (Pre) 2023]

(i) राजनीति शास्त्रियों द्वारा कही गई 'कांग्रेस प्रणाली' का 1989 के लोक सभा चुनावों के साथ अंत हो गया। (ii) 1989 के लोक सभा चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सबसे बड़ी अकेली पार्टी के रूप में उभरी।

Correct Answer: (b) (i) व (ii) दोनों सही हैं।
Solution:1989 के लोक सभा चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को सर्वाधिक (197) सीटें प्राप्त हुईं, परंतु इन सीटों की संख्या इतनी नहीं थी कि वह स्वयं अपने बल पर सरकार बना सके। इसके स्थान पर विपक्षी दलों ने गठबंधन कर वी.पी. सिंह के नेतृत्व में सरकार का गठन किया। अतः राजनीति शास्त्रियों द्वारा कही गई 'कांग्रेस प्रणाली' का 1989 के लोक सभा चुनावों के साथ अंत हो गया तथा एक पार्टी के पूर्ण बहुमत वाली सरकार के स्थान पर गठबंधन सरकारों का उदय हुआ। इस प्रकार प्रश्नगत दोनों ही कथन सही हैं।