Correct Answer: (c) कृष्ण चंद्र पंत
Solution:भारत सरकार अधिनियम, 1935 के अनुसार, संयुक्त प्रांत आगरा व अवध का आधिकारिक नाम संक्षिप्त करके 'संयुक्त प्रांत' कर दिया गया। इस संयुक्त प्रांत के पहले मुख्यमंत्री सर नवाब मुहम्मद अहमद सईद खां (नवाब छतारी) (प्रीमियर) 3 अप्रैल, 1937-16 जुलाई, 1937 तक थे, तत्पश्चात गोविंद बल्लभ पंत 17 जुलाई, 1937-2 नवंबर, 1939, 1 अप्रैल, 1946-25 जनवरी, 1950 तक प्रीमियर मुख्यमंत्री तथा 26 जनवरी, 1950-27 दिसंबर, 1954 तक लगातार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। चूंकि 24 जनवरी, 1950 को 'संयुक्त प्रांत' नाम परिवर्तित करके 'उत्तर प्रदेश' कर दिया गया, इसलिए उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत थे। हेमवती नंदन बहुगुणा 8 नवंबर, 1973-4 मार्च, 1974 तथा 5 मार्च, 1974-29 नवंबर, 1975 तक लगातार दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। नारायण दत्त तिवारी 21 जनवरी, 1976-30 अप्रैल, 1977; 3 अगस्त, 1984-10 मार्च, 1985; 11 मार्च, 1985-24 सितंबर, 1985 तथा पुनः 25 जून, 1988-5 दिसंबर, 1989 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। कृष्ण चंद्र पंत, गोविंद बल्लभ पंत के पुत्र थे। उन्होंने कैबिनेट मंत्री पद के साथ योजना आयोग के उपाध्यक्ष (1999-2004 तक) पद को भी सुशोभित किया था, परंतु वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कभी नहीं बने थे।