राजनैतिक परिदृश्य (बिहार)

Total Questions: 39

11. बिहार के राजनीतिज्ञ स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह पहली बार किस लोक सभा के लिए निर्वाचित हुए थे? [66ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2020]

Correct Answer: (b) ग्यारहवीं लोक सभा
Solution:स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह 1996 ई. में पहली बार वैशाली से 11वीं लोक सभा के सदस्य चुने गए और केंद्रीय पशुपालन तथा डेयरी उद्योग राज्यमंत्री बनाए गए। उन्होंने लगातार 2009 तक वैशाली सीट से ही लोक सभा चुनावों में जीत दर्ज की। 2004-2009 तक वह केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के पद पर भी रहे।

12. 1995 की समाप्ति पर बिहार में जिलों की कुल संख्या थी? [41ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 1996]

Correct Answer: (a) 55
Solution:वर्ष 1995 की समाप्ति पर बिहार में जिलों की कुल संख्या 55 थी। 15 नवंबर, 2000 को 18 जिलों के साथ झारखंड राज्य के निर्माण के साथ ही बिहार में 37 जिले शेष बचे। वर्तमान में बिहार में जिलों की कुल संख्या 38 है। सितंबर, 2001 में जहानाबाद से अलग करके 'अरवल' को नया जिला बनाया गया।

13. झारखंड बनने के पश्चात बिहार में लगभग कितने जिले रह गए हैं? [B.P.S.C. (Pre), 2001]

Correct Answer: (a) 37
Solution:वर्ष 1995 की समाप्ति पर बिहार में जिलों की कुल संख्या 55 थी। 15 नवंबर, 2000 को 18 जिलों के साथ झारखंड राज्य के निर्माण के साथ ही बिहार में 37 जिले शेष बचे। वर्तमान में बिहार में जिलों की कुल संख्या 38 है। सितंबर, 2001 में जहानाबाद से अलग करके 'अरवल' को नया जिला बनाया गया।

14. जातिवाद पर आधारित आतंकवादी सेना (Caste Based Terrorist) की राजनीति निम्नलिखित राज्य में है- [43ʳᵈ B.P.S.C. (Pre), 1999]

Correct Answer: (a) बिहार
Solution:जातिवाद पर आधारित आतंकवादी सेना बिहार की सामाजिक-राजनीतिक-आर्थिक स्थिति की देन है। राजपूतों ने बिहार के भोजपुर जिले में 1979 में प्रथम जातिवादी सेना 'कुंअर सेना' (Kuer Sena) का गठन किया। तत्पश्चात बिहार में इस प्रकार की कई जाति विशिष्ट आधारित सेनाओं का गठन किया गया।

15. बिहार से भारतीय संविधान सभा के सदस्य कौन थे? [63ʳᵈ B.P.S.C. (Pre), 2017]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:9 दिसंबर, 1946 को संविधान सभा का गठन हुआ। बिहार के सच्चिदानंद सिन्हा अस्थायी अध्यक्ष चुने गए। 11 दिसंबर, 1946 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के पहले स्थायी अध्यक्ष चुने गए। बिहार से संविधान सभा के लिए 36 सदस्य चुने गए थे, जिनमें सच्चिदानंद सिन्हा, अनुग्रह नारायण सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद, जगजीवन राम, श्यामानंदन सहाय इत्यादि प्रमुख थे।

16. इनमें से बिहार के प्रथम राज्यपाल कौन थे? [68ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2022]

Correct Answer: (b) सर जेम्स डेविड सिफ्टन
Solution:सर जेम्स डेविड सिफ्टन 7 अप्रैल, 1932 से 31 मार्च, 1936 तक बिहार और उड़ीसा के राज्यपाल थे। तत्पश्चात 1 अप्रैल, 1936 से 10 मार्च, 1937 तक बिहार के राज्यपाल थे। अतः बिहार राज्य का उड़ीसा से विभाजन के बाद वे बिहार के प्रथम राज्यपाल थे।

17. स्वतंत्रता पश्चात बिहार का प्रथम राज्यपाल कौन था? [66ᵗʰ B.P.S.C. (Re-Exam), 2020]

Correct Answer: (c) जयरामदास दौलतराम
Solution:स्वतंत्रता पश्चात बिहार के प्रथम राज्यपाल जयरामदास दौलतराम थे, जिनका कार्यकाल 15 अगस्त, 1947-11 जनवरी, 1948 तक था। तत्पश्चात माधव श्रीहरि अणे 12 जनवरी, 1948-14 जून, 1952 तक बिहार के द्वितीय राज्यपाल थे।

18. निम्नलिखित में से कौन बिहार और झारखंड के सह-राज्यपाल थे? [45ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2001]

Correct Answer: (a) विनोद चंद्र पांडेय
Solution:विनोद चंद्र पांडेय बिहार और झारखंड के सह-राज्यपाल थे। वे बिहार के राज्यपाल 23 नवंबर, 1999-12 जून, 2003 तक तथा झारखंड के कार्यवाहक राज्यपाल 4 फरवरी, 2002-14 जुलाई, 2002 तक थे।

19. अटल बिहारी वाजपेयी सरकार द्वारा किसे बिहार का गवर्नर नियुक्त किया गया है? [42ⁿᵈ B.P.S.C. (Pre), 1997]

Correct Answer: (a) सुंदर सिंह भंडारी
Solution:अटल बिहारी वाजपेयी सरकार द्वारा सुंदर सिंह भंडारी को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। सुंदर सिंह भंडारी 27 अप्रैल, 1998 से 15 मार्च, 1999 तक बिहार के राज्यपाल रहे। वर्तमान में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (14 फरवरी, 2023 से) हैं।

20. केंद्रीय मंत्रिपरिषद में वर्तमान में बिहार के कितने सांसद सम्मिलित हैं? [41ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 1996]

Correct Answer: (b) 5
Solution:प्रश्नकाल में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बिहार से 5 सांसद (राज्य सभा + लोक सभा) सम्मिलित थे। वर्तमान में भी केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बिहार से 4 सांसद अश्विनी कुमार चौबे, गिरिराज सिंह, राजकुमार सिंह, नित्यानंद राय (सभी लोकसभा से) शामिल हैं।