राजनैतिक परिदृश्य (बिहार)

Total Questions: 39

21. रामविलास पासवान ने अपना राजनीतिक सफर किस राजनीतिक दल से प्रारंभ किया था? [66ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2020]

Correct Answer: (c) संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी
Solution:रामविलास पासवान ने अपना राजनीतिक जीवन संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के सदस्य के रूप में शुरु किया और वर्ष 1969 में विधायक बने। इसके बाद वर्ष 1974 में वे लोक दल में शामिल होकर फिर चुने गए। वर्ष 1977 में वे हाजीपुर लोक सभा से रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीते। वर्ष 1983 में उन्होंने दलित सेना का गठन किया। वर्ष 1989 में जनता दल से हाजीपुर लोक सभा से पुनः रिकॉर्ड मतों से जीते। 8 अक्टूबर, 2020 को उनका निधन हो गया।

22. पटना महानगरपालिका में वार्डों की संख्या है- [45ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2001]

Correct Answer: (a) 57
Solution:प्रश्नकाल के संदर्भ में अविभाजित पटना महानगरपालिका में वार्डों की संख्या 57 थी। वर्तमान में पटना नगर निगम (महानगरपालिका) में 75 वार्ड हैं।

23. बिहार में पंचायत निकायों में महिलाओं को 50% आरक्षण किस वर्ष प्रदान किया गया था? [67ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2022]

Correct Answer: (b) 2006
Solution:बिहार में पंचायत निकायों में महिलाओं को 50% आरक्षण बिहार पंचायती राज अधिनियम, 2006 के तहत प्रदान किया गया। यह अधिनियम 8 अप्रैल, 2006 से लागू है। बिहार में त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रणाली में सबसे निचले स्तर पर ग्राम पंचायत, प्रखंड स्तर पर पंचायत समिति और जिला स्तर पर जिला परिषदें हैं।

24. बिहार में लोक सभा में सांसदों की संख्या कितनी है? [40ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 1995, 42ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 1997]

Correct Answer: (c) 54
Solution:अविभाजित बिहार राज्य में लोक सभा में 54 सीटें तथा राज्य सभा में 22 सीटें थी। 15 नवंबर, 2000 को झारखंड राज्य गठन के उपरांत बिहार में लोक सभा की 40 सीटें रह गई हैं। वर्तमान में बिहार में लोक सभा में 40 सीटें तथा राज्य सभा में 16 सीटें हैं।

25. बिहार से लोक सभा के लिए कितने सदस्य चुने जाते हैं? [56ᵗʰ to 59ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2015]

Correct Answer: (d) 40
Solution:अविभाजित बिहार राज्य में लोक सभा में 54 सीटें तथा राज्य सभा में 22 सीटें थी। 15 नवंबर, 2000 को झारखंड राज्य गठन के उपरांत बिहार में लोक सभा की 40 सीटें रह गई हैं। वर्तमान में बिहार में लोक सभा में 40 सीटें तथा राज्य सभा में 16 सीटें हैं।

26. बिहार विधान परिषद की पहली बैठक किस वर्ष बुलाई गई थी? [67ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2022]

Correct Answer: (b) 1913
Solution:बिहार विधान परिषद की प्रथम बैठक 20 जनवरी, 1913 को बांकीपुर में हुई थी। इंडियन कौंसिल एक्ट, 1861 एवं 1909 में संशोधन कर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1912 द्वारा बिहार विधान परिषद का गठन किया गया, जिसमें 3 पदेन सदस्य, 21 निर्वाचित सदस्य एवं 19 मनोनीत सदस्य रखे गए।

27. बिहार का कौन-सा शहर झारखंड राज्य की राजधानी बना है? [45ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2001]

Correct Answer: (c) रांची
Solution:15 नवंबर, 2000 को बिहार से अलग कर नया राज्य (28वां) झारखंड बना। इसकी राजधानी रांची बनाई गई। रांची 2000 में झारखंड के अलग होने तक बिहार की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करती थी।

28. झारखंड बनाने के लिए बिहार को किस वर्ष विभाजित किया गया था? [67ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2022]

Correct Answer: (a) 2000
Solution:15 नवंबर, 2000 को बिहार से अलग कर नया राज्य (28वां) झारखंड बना। इसकी राजधानी रांची बनाई गई। रांची 2000 में झारखंड के अलग होने तक बिहार की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करती थी।

29. हाल में ही बिहार से कौन-सा नया राज्य बना है? [45ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2001]

Correct Answer: (c) झारखंड
Solution:15 नवंबर, 2000 को बिहार से अलग कर नया राज्य (28वां) झारखंड बना। इसकी राजधानी रांची बनाई गई। रांची 2000 में झारखंड के अलग होने तक बिहार की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करती थी।

30. बिहार में अलग प्रांत के लिए आंदोलन जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 1911 में बिहार एवं उड़ीसा के नए प्रांत का निर्माण हुआ, का नेतृत्व किया था- [42ⁿᵈ B.P.S.C. (Pre), 1997]

Correct Answer: (a) सच्चिदानंद सिन्हा ने
Solution:वर्ष 1907 में महेश नारायण का देहांत हो गया। वे 'बिहार टाइम्स' नामक पत्रिका निकालते थे। महेश नारायण ने अपने समाचार-पत्र के माध्यम से बिहार पृथक्करण की मांग रखी। संपूर्ण बिहार में पृथक्करण आंदोलन जोर पकड़ने लगा। महेश नारायण के देहांत के पश्चात डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा इस आंदोलन के अगुआ बने। बिहार को बंगाल से पृथक राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की गई, जिसे 12 दिसंबर, 1911 को दिल्ली में आयोजित क्राउन दरबार में स्वीकार कर लिया गया। ब्रह्मदेव नारायण, अली इमाम, मजहरूल हक और हसन इमाम भी डॉ. सिन्हा के साथ हो गए। 1908-09 में बिहार प्रादेशिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। 1 अप्रैल, 1912 को बिहार और उड़ीसा को सम्मिलित कर नवीन प्रांत बिहार का उदय हुआ, जिसकी राजधानी पटना बनी। 1 अप्रैल, 1936 को उड़ीसा प्रमंडल को बिहार से अलग कर नया राज्य बनाया गया।