(उत्तर प्रदेश) राजनैतिक परिदृश्य

Total Questions: 34

21. सूची-1 एवं सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P.P.C.S. (Pre), 2009]

सूची-I (नगरीय/ग्रामीण)

सूची-II (स्थानीय शासन संस्था)

A. झांसी

1. नगरपालिका परिषद

B. मछली शहर2. क्षेत्र समिति
C. टूंडला3. नगर पंचायत
D. सैफई4. नगर निगम

कूट :

ABCD
(a)1234
(b)4312
(c)2314
(d)3421
Correct Answer: (b)
Solution:झांसी की स्थानीय शासन संस्था नगर निगम, मछली शहर की नगर पंचायत, टूंडला की नगर पालिका परिषद तथा सैफई की क्षेत्र समिति है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

22. वर्तमान में लखनऊ में निम्न में से कौन-कौन से हैं? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains), 2010]

1. जल संस्थान

2. नगर निगम

3. विकास प्राधिकरण

4. जिला नगरीय विकास अभिकरण

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

कूट :

Correct Answer: (b) 1,2 एवं 3 केवल
Solution:वर्तमान में लखनऊ में जल संस्थान, नगर निगम, विकास प्राधिकरण और जिला नगरीय विकास अभिकरण चारों हैं।

23. कथन (A): उ.प्र. में जिला पंचायत द्वारा मुख्य कर परिस्थिति तथा संपत्ति पर लगाया गया होता है। [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains), 2004]

कारण (R): यह कर जिला पंचायत के क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों पर लगाया जाता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

कूट:

Correct Answer: (c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
Solution:प्रदेश में पंचायतों की त्रिस्तरीय व्यवस्था लागू है। त्रिस्तरीय व्यवस्था में सबसे शीर्ष पर जिला पंचायत होती है, जिसके अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव जिला पंचायत के सदस्यों द्वारा किया जाता है, जबकि जिला पंचायत के सदस्यों का चुनाव क्षेत्र की तयस्क जनता द्वारा किया जाता है जिला पंचायत का सचिव मुख्य विकास अधिकारी/पंचायतीराज अधिकारी होता है। जिला पंचायत में संपूर्ण जिले के पंचायतों के लिए योजनाएं बनाने, समन्वय करने संबंधी कार्य किए जाते हैं। उ.प्र. में जिला पंचायत द्वारा मुख्य कर परिस्थिति तथा संपत्ति कर सभी व्यक्तियों पर नहीं बल्कि कर निर्धारण में दायी (Liable) व्यक्तियों पर ही लगाया जाता है। कथन सही है. किंतु कारण गलत है।

24. उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधान का निर्वाचन होता है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2004]

1. पंचायत की सीमा क्षेत्र में निवास करने वाले समी वयस्कों द्वारा।

2. पंचायत की सीमा क्षेत्र की निर्वाचन सूची में सम्मिलित सभी निर्वाचकों द्वारा।

3. ग्राम पंचायत के सदस्यों द्वारा।

4. पंचायत की सीमा क्षेत्र के निर्वाचकों में से।

निम्न कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

कूट :

Correct Answer: (c) केवल 2 तथा 4
Solution:उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधान का निर्वाचन पंचायत की सीमा क्षेत्र के निर्वाचन सूची में सम्मिलित सभी निर्वाचकों द्वारा इसी क्षेत्र के निर्वाचकों में से किया जाता है।

25. निम्नलिखित पंचायतों में से किसे / किन्हें उत्तर प्रदेश में जिला योजना में सम्मिलित किया जाता है? [U.P. P.C.S (Pre), 2016]

I. नगर पंचायत

II. ग्राम पंचायत

III. क्षेत्र पंचायत

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

कूट :

Correct Answer: (d) केवल I, II और III सभी
Solution:उत्तर प्रदेश जिला योजना समिति अधिनियम, 1999 के अनुसार, जिला योजना के अंतर्गत ऐसे विषय समाविष्ट होंगे जो यथास्थिति, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संयुक्त प्रांत पंचायतीराज अधिनियम, 1947 और उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत अधिनियम, 1961 और नगरीय क्षेत्र के लिए उत्तर प्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1916 या उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959 में प्रमाणित किए गए हों। इस प्रकार स्पष्ट है कि विकल्प (d) सही उत्तर है।

26. निम्नांकित में उत्तर प्रदेश का 71वां जनपद कौन-सा है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2008]

Correct Answer: (b) कांशीराम नगर
Solution:उत्तर प्रदेश का 71 वां जनपद कांशीराम नगर (वर्तमान नाम-कासगंज) था। 15 अप्रैल, 2008 को एटा जिले की कासगंज तहसील को कांशीराम नगर के नाम से नया जिला बनाने की घोषणा की गई थी। जुलाई, 2010 में छत्रपति शाहूजी महाराज नगर (वर्तमान नाम-अमेठी) उत्तर प्रदेश का 72वां जिला बना तथा सितंबर, 2011 में तीन नए जिलों पंचशील नगर (वर्तमान नाम हापुड़), प्रबुद्धनगर (वर्तमान नाम- शामली) तथा भीम नगर (वर्तमान नाम-संभल) के सृजन की घोषणा की गई थी, जिससे उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है।

27. सूची-I एवं सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए : [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains), 2008]

सूची-I (जनपद)

सूची-II (मुख्यालय)

A. अम्बेडकर नगर

1. अकबरपुर माटी

B. कानपुर देहात2. नौगढ़
C. जालौन3. अकबरपुर
D. सिद्धार्थ नगर4. उरई

कूट :

ABCD
(a)3421
(b)1243
(c)4232
(d)3142
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-

सूची-I (जनपद)

सूची-II (मुख्यालय)

A. अम्बेडकर नगर

अकबरपुर  

B. कानपुर देहातअकबरपुर
C. जालौनउरई
D. सिद्धार्थ नगरनौगढ़

28. वर्तमान में उत्तर प्रदेश में मंडलों और जनपदों की संख्या है- [U.P.P.C.S. (Spl.) (Pre), 2008]

Correct Answer: (b) 18:71
Solution:वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 18 मंडल एवं 75 जिले हैं। प्रश्नकाल में नवीनतम जिला कांशीराम नगर (वर्तमान नाम-कासगंज) था, जो 71वां जिला तथा अलीगढ़ नवीनतम 18वां मंडल था।

29. 'नोएडा' उत्तर प्रदेश के किस जिले में अवस्थित है? [U.P.P.C.S. (Pre), 2017]

Correct Answer: (a) गौतम बुद्ध नगर
Solution:नोएडा उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में अवस्थित है। नोएडा, न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवेलपमेंट अथॉरिटी (New Okhla Industrial Development Authority: NOIDA) का संक्षिप्त रूप है।

30. उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संपूर्ण सदस्य संख्या है- [U.P.P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (d) 108
Solution:उत्तराखंड राज्य के गठन से पूर्व उत्तर प्रदेश विधान परिषद की कुल सदस्य संख्या 108 थी। वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की कुल सदस्य संख्या 100 है, जिसमे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए सदस्य 38, स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए सदस्य 36, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए सदस्य 8, स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए सदस्य 8 तथा राज्यपाल द्वारा मनोनीत सदस्य 10 होते हैं।