Correct Answer: (c) नेपाली, कोंकणी, मणिपुरी
Solution:भारतीय संविधान में किसी भी भाषा को आठवीं अनुसूची के अंतर्गत शामिल किया जाता है। संविधान के प्रारंभ में केवल 14 भाषाओं को राजकीय भाषा का दर्जा प्राप्त था। 92वें संविधान संशोधन, 2003 (7 जनवरी, 2004 से प्रभावी) द्वारा बोडो, डोगरी, मैथिली और संथाली को राजकीय भाषा के रूप मान्यता दी गई। इससे पहले 1992 में 71वें संविधान संशोधन द्वारा नेपाली, कोंकणी तथा मणिपुरी को तथा 1967 में 21वें संविधान संशोधन द्वारा सिंधी को राजकीय भाषा का दर्जा दिया गया था। इस प्रकार अभी तक 22 भाषाओं को संविधान के तहत मान्यता प्राप्त है, यथा-असमिया, बंगला, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मणिपुरी, मलयालम, मराठी, नेपाली, ओडिया, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगू, उर्दू बोडो, डोगरी, संथाली एवं मैथिली।