राजभाषा (भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन)

Total Questions: 22

21. निम्नलिखित में कौन-सी भाषा बलूचिस्तान की है, किंतु भाषाशास्त्रीय दृष्टि से द्रविड़ परिवार की है? [I.A.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) ब्राहुई
Solution:भाषाशास्त्रीय दृष्टि से द्रविड़ परिवार की भाषा ब्राहुई है, जो बलूचिस्तान की भाषा है।

22. निम्नलिखित भाषाओं पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2014]

1. गुजराती 2. कन्नड़ 3. तेलुगू

उपर्युक्त में से किसको/किनको सरकार ने 'श्रेण्य (क्लासिकी) भाषा/ भाषाएं' घोषित किया है?

Correct Answer: (c) केवल 2 और 3
Solution:कतिपय भारतीय भाषाओं की प्राचीन साहित्यिक परंपरा का संरक्षण और संवर्द्धन करने हेतु भारत सरकार द्वारा उन्हें शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्रदान किया जाता है। अब तक भारत सरकार द्वारा कुल 6 भारतीय भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्रदान किया गया है, जिसमें तमिल को वर्ष 2004 में, संस्कृत को 2005 में, तेलुगू और कन्नड़ को 2008 में, मलयालम को 2013 में तथा ओडिया को वर्ष 2014 में यह दर्जा प्रदान किया गया है।