राजस्थान : एक परिचय (राजस्थान)

ऐतिहासिक परिदृश्य |

Total Questions: 54

1. निम्नलिखित किस प्राचीन स्थल के उत्खनन में मालव जनपद की लौह सामग्री के विशाल संग्रह की जानकारी प्राप्त हुई है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (d) रैढ़ (टोंक)
Solution:रैढ़ (टोंक) से उत्खनन के उपरांत मालव जनपद की लौह सामग्री के विशाल भंडार मिले हैं। रैढ़ को प्राचीन भारत का टाटा नगर भी कहा जाता है। यहां से वर्ष 2007 में एशिया का सबसे बड़ा सिक्कों का भंडार मिला है।

2. झाड़ोल (उदयपुर), कुराड़ा (नागौर) साबणिया (बीकानेर) में क्या समानता है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (d) ताम्र उपकरणों के भंडार
Solution:झाड़ोल (उदयपुर), कुराड़ा (नागौर) और साबणिया (बीकानेर) तीनों स्थलों से ताम्र उपकरणों के भंडार मिले हैं।

3. राजस्थान के निम्नलिखित मंदिरों में से गुर्जर-प्रतिहार काल में निर्मित मंदिरों को चुनिए- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2016]

(i) आहाड़ का आदिवराह मंदिर

(ii) आभानेरी का हर्षतमाता का मंदिर

(iii) राजोरगढ़ का नीलकंठ मंदिर

(iv) ओसियां का हरिहर मंदिर

कूट :

Correct Answer: (b) (i), (ii), (iii) और (iv)
Solution:ओसियां का हरिहर मंदिर, राजोरगढ़ का नीलकंठ मंदिर और आहाड़ का आदिवराह मंदिर गुर्जर प्रतिहार काल में निर्मित हैं। प्रतिहार शासक मिहिरभोज, जो वैष्णव धर्मावलंबी भी था, ने 'आदिवराह' और 'प्रभास' की उपाधियां धारण की। हर्षतमाता का प्राचीन और कलात्मक मंदिर आभानेरी में है। यह स्थल परवर्ती गुप्तकाल अथवा प्रारंभिक मध्यकाल के दो कलात्मक और दुर्लभ ऐतिहासिक स्मारकों-हर्षतमाता का मंदिर और चांद बावड़ी के कारण प्रसिद्ध है। आभानेरी से प्रायः सभी प्रमुख हिंदू देवी-देवताओं, यक्ष-यक्षणियों, नाग-नागिन तथा प्रेम और श्रृंगार संबंधी सुंदर एवं कलात्मक मूर्तियां बड़ी संख्या में मिली हैं। अनुमानतः 8वीं-9वीं शताब्दी में निर्मित आभानेरी की इन भव्य और सजीव प्रतिमाओं का संबंध इस क्षेत्र के गुर्जर प्रतिहार शासकों से था। जनश्रुति है कि प्राचीनकाल में आभानेरी को अभय नगरी (जहां के निवासी सदैव निर्भय रहते हैं) कहकर संबोधित किया जाता था।

4. बयाना दुर्ग स्थित वरिक विष्णुवर्धन विजय स्तंभ किस काल का माना जाता है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (d) गुप्त काल
Solution:बयाना, भरतपुर जिले की एक तहसील है। यहां भीमलाट है, जिसे विजय स्तंभ भी कहा जाता है। इस स्तंभ पर मालवा संवत् 428 अर्थात 371-72 ई. उत्कीर्ण है। राजा विष्णुवर्धन द्वारा इस प्रस्तर स्तंभ को बनवाया गया। यह स्तंभ लाल बलुआ पत्थर से निर्मित एकाश्मक स्तंभहै, जो 13.6 फुट लंबे तथा 9.2 फुट चौड़े चबूतरे पर है। स्तंभ की लंबाई 26.3 फुट है, जिसमें प्रथम 22.7 फुट का भाग अष्टकोणीय है। यह स्तंभ सर्वप्रथम गुप्तकाल में निर्मित हुआ और बाद के राजाओं ने इसे विकसित किया।

5. गढ़बीठली दुर्ग है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2007]

Correct Answer: (b) तारागढ़ अजमेर
Solution:अजमेर का तारागढ़ दुर्ग ही 'गढ़बीठली' के नाम से जाना जाता है। राजा अजयराज ने आठवीं शती में इस दुर्ग का निर्माण कराया था, इसलिए इसे अजयमेरु दुर्ग भी कहा जाता है। मुगल शासक शाहजहां के सामंत विट्ठलदास गौड़ के नाम पर इसका नाम गढ़बीठली पड़ा था।

6. 'जल दुर्ग' किस स्थान पर स्थित है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2008]

Correct Answer: (d) गागरोन
Solution:गागरोन एक 7वीं-14वीं सदी का प्राचीन किला है, जो आहू और काली सिंध नदी के तट पर स्थित है। झालावाड़ जिला मुख्यालय से 12 किमी. दूर स्थित यह जल दुर्ग खिच्ची चौहान राजपूतों से संबद्ध रहा है।

7. निम्न में से कौन-सा राजस्थान का दुर्ग गिरि दुर्ग नहीं है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (a) गागरोण का दुर्ग
Solution:गागरोण का दुर्ग, जल दुर्ग है। ऐतिहासिक प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि इस दुर्ग में हजारों महिलाओं ने दुश्मनों से अपनी लाज बचाने के लिए जौहर कर लिया था, जब यहां के शासक 'अचलदास खीची' मालवा के शासक होशंग शाह से हार गए थे। आहू और काली सिंध नदियों से घिरे इस दुर्ग के बाहर 'सूफी संत मिट्ठेशाह' के मकबरे पर मोहर्रम के महीने में वार्षिक मेले का आयोजन होता है। गागरोण दुर्ग का निर्माण डोड राजा बीजलदेव ने 12वीं सदी में करवाया था।

8. राजस्थान में जहांगीर के महल कहां स्थित है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (d) पुष्कर
Solution:मुगल शासक जहांगीर ने अपने शासनकाल के दौरान महल बनवा कर लंबे समय तक पुष्कर में प्रवास किया। पुष्कर सरोवर के निकट बड़े परिक्रमा मार्ग पर स्थित पुरामहत्त्व की ऐतिहासिक धरोहर जहांगीर महल की विशेष मरम्मत व संरक्षण कार्य के लिए हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने लगभग 12 लाख रुपये की राशि को स्वीकृति प्रदान की है।

9. प्रसिद्ध चौरासी खंभों की छतरी कहां स्थित है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1997]

Correct Answer: (d) बूंदी
Solution:राजा रावदेव ने बूंदी की स्थापना की थी। यहां तारागढ़ किला, चौरासी-खंभों की छतरी, चित्रमहल आदि प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।

10. जयपुर का प्रसिद्ध स्मारक जिसकी द्वितीय शताब्दी इस वर्ष मनाई जाएगी- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1999]

Correct Answer: (b) हवा महल
Solution:जयपुर में स्थित स्मारक 'हवा महल' का निर्माण 1799 ई. में राजा सवाई प्रताप सिंह द्वारा कराया गया था। इस महल में सैंकड़ों हवादार झरोखे हैं, जो राज परिवार की महिलाओं के लिए बनवाए गए थे। वर्ष 1999 में राजस्थान सरकार द्वारा इसका द्वितीय शताब्दी समारोह मनाया गया।