राजस्थान : एक परिचय (राजस्थान)

ऐतिहासिक परिदृश्य |

Total Questions: 54

21. सूफी संत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती किसके शासनकाल में राजस्थान आए थे? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2003]

Correct Answer: (d) पृथ्वीराज चौहान
Solution:सूफी संत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती पृथ्वीराज चौहान तृतीय के कार्यकाल में 1192 ई. में अजमेर आए और मृत्युपर्यंत यहीं पर रहे।

22. बखना जी, संतदास जी, जगन्नाथ दास और माधोदास नामक संतों का संबंध निम्नलिखित में से किस संप्रदाय के साथ था? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (a) दादू पंथ
Solution:दादू पंथ की स्थापना दादू दयाल ने 16वीं शताब्दी में की थी। इस पंथ के प्रमुख संतों में बखना जी, रज्जब जी, सुंदरदास, संतदास जी, जगन्नाथ दास और माधोदास शामिल हैं।

23. राजस्थान का प्रथम चौहान राज्य था- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1993]

Correct Answer: (a) अजमेर
Solution:राजस्थान का प्रथम चौहान राज्य अजयमेरु था, जो वर्तमान में अजमेर है।

24. श्री अजयपाल संस्थापक थे- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1993]

Correct Answer: (c) अजमेर के
Solution:राजा अजयपाल चौहान ने 7वीं शताब्दी ई. में अजमेर (अजयमेरु) की स्थापना की थी और धीरे-धीरे चौहान शक्ति के रूप में यह स्थान प्रसिद्ध हो गया।

25. राजपूतों के किस वंश ने जयपुर रियासत पर शासन किया था? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2003]

Correct Answer: (b) कछवाहा
Solution:कछवाहा राजपूत महाराज सवाई जयसिंह द्वितीय (1688-1743 ई.) ने 1727 ई. में जयपुर की स्थापना की थी। इनकी राजधानी आंबेर, जयपुर से 11 किमी. दूर स्थित थी।

26. 'मुण्डीयार री ख्यात' का विषय है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (d) मारवाड़ के राठौड़
Solution:'मुण्डीयार री ख्यात' का विषय मारवाड़ के राठौड़ हैं।

27. गुर्जरों को किस शासक ने पराजित किया? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1996]

Correct Answer: (a) प्रभाकर वर्धन
Solution:हर्षवर्धन के पिता प्रभाकर वर्धन ने गुर्जरों को पराजित किया और इसके बाद हर्षवर्धन राजस्थान के अधिकांश भाग पर शासन करने वाले वर्धन वंश के एकमात्र शासक बने।

28. क्रांतिकारी, जिसे महंत प्यारेलाल हत्याकांड में सजा मिली थी- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (c) केसरी सिंह बारहट
Solution:कवि और क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहट का जन्म कृष्ण बिहारी बारहट के घर देवपुरा रियासत के शाहपुरा में हुआ था। राजनीति में वे मैजिनी को अपना गुरु मानते थे। केसरी सिंह पर ब्रिटिश सरकार ने प्यारेलाल नामक महंत की हत्या, तख्ता पलट व षड्यंत्र का आरोप लगाकर मुकदमा चलाया। मुकदमे में केसरी सिंह बारहट को 20 वर्ष की सजा सुनाई गई और राजस्थान से दूर हजारीबाग केंद्रीय जेल भेज दिया गया।

29. 'वीर भारत समाज' की स्थापना किसके द्वारा हुई? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1994, 1996]

Correct Answer: (d) विजय सिंह पथिक
Solution:'वीर भारत समाज' की स्थापना वर्ष 1910 में विजय सिंह पथिक के उपनाम से प्रसिद्ध भूप सिंह ने शस्त्र संग्रह के लिए की थी।

30. कोटा में वीर भारत समाज की स्थापना की- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (a) केसरी सिंह
Solution:कोटा में वीर भारत समाज की स्थापना केसरी सिंह ने की थी।