राज्यव्यवस्था (मध्यप्रदेश)

Total Questions: 55

11. वर्ष 2008 में मध्य प्रदेश में दो नए जिले गठित किए गए थे। पहचानिए- [M.P.P.C.S. (Pre), 2008]

Correct Answer: (d) सिंगरौली एवं अलीराजपुर
Solution:वर्ष 1998 में अविभाजित मध्य प्रदेश में 16 नए जिले बनाए गए थे-बड़वानी, श्योपुर, कटनी, डिंडोरी, पश्चिम सरगुजा, जशपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, कांकेर, दंतेवाड़ा, महासमुंद, धमतरी, कवर्धा, उमरिया, हरदा तथा नीमच। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 21 मई, 1998 को 10 जिलों तथा 25 मई, 1998 को 6 जिलों के गठन की घोषणा की थी। अतः प्रश्नानुसार विकल्प (d) सही उत्तर है। बुरहानपुर को 15 अगस्त, 2003 को जिला बनाया गया था। 24 मई, 2008 को दो नए जिलों तथा 13 नई तहसीलों का गठन किया था। ये दो नए जिले सिंगरौली एवं अलीराजपुर हैं। वर्ष 2013 में आगर-मालवा को नया जिला बनाया गया। टीकमगढ़ से अलग कर निवाड़ी को नया जिला बनाया गया, जो 1 अक्टूबर, 2018 को अस्तित्व में आ गया। वर्ष 2023 में रीवा से अलग करके मऊगंज, सतना से अलग कर मैहर तथा छिंदवाड़ा से अलग कर पांढुरना जिले का गठन किया गया। पांढुरना प्रदेश का 55वां जिला बन गया।

12. मध्य प्रदेश के राज्य पक्षी का नाम है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (c) शाही बुलबुल (पैराडाइस फ्लाइकैचर)
Solution:मध्य प्रदेश का राज्य पक्षी दूघराज है, जिसे शाही बुलबुल (पैराडाइस फ्लाइकैचर) भी कहा जाता है। भारत में सामान्यतया यह दो रंगों दूधिया सफेद तथा हल्का नारंगी रंग में पाया जाता है। मध्य प्रदेश का राजकीय पशु बारहसिंगा तथा राजकीय वृक्ष बरगद है।

13. मध्य प्रदेश का राज्य पक्षी क्या है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2004]

Correct Answer: (b) दूधराज
Solution:मध्य प्रदेश का राज्य पक्षी दूघराज है, जिसे शाही बुलबुल (पैराडाइस फ्लाइकैचर) भी कहा जाता है। भारत में सामान्यतया यह दो रंगों दूधिया सफेद तथा हल्का नारंगी रंग में पाया जाता है। मध्य प्रदेश का राजकीय पशु बारहसिंगा तथा राजकीय वृक्ष बरगद है।

14. जनपद पंचायत का क्षेत्र- [M.P.P.C.S. (Pre), 1995]

Correct Answer: (b) विकास खंड
Solution:जनपद पंचायत पंचायतों की त्रिस्तरीय प्रणाली के अंतर्गत आने वाली मध्यम इकाई है। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा 10(2) के अनुसार राज्यपाल अधिसूचना द्वारा किसी जिले को खंडों में विभाजित कर सकेगा। अधिसूचना में प्रत्येक ऐसे खंड का नाम, उसका मुख्यालय और शामिल क्षेत्र विनिर्दिष्ट किया जाएगा। प्रत्येक खंड के लिए एक जनपद पंचायत होगी जो इस खंड के नाम से जानी जाएगी। अतः जनपद पंचायत का क्षेत्र विकास खंड तक होता है।

15. मध्य प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग के गठन के पश्चात कितनी बार पंचायत के आम निर्वाचन हो चुके हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (c) पांच
Solution:मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना दिनांक 1 फरवरी, 1994 द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग का गठन किया गया। मध्य प्रदेश में प्रश्नकाल तक राज्य निर्वाचन आयोग के गठन के पश्चात पांच बार (मई जून, 1994; जनवरी-फरवरी, 2000; जनवरी, 2005; जनवरी, 2010 तथा जनवरी-फरवरी, 2015) पंचायत के आम निर्वाचन हो चुके थे। मध्य प्रदेश में वर्ष 2022 में 6वीं बार पंचायत चुनाव तीन चरणों में (6 जनवरी, 28 जनवरी तथा 16 फरवरी, 2022 को) कराए गए।

16. मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग में निम्न में से कौन आयुक्त नहीं रहा? [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (d) श्री अवनि वैश्य
Solution:मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग में राज्य निर्वाचन आयुक्तों का पदावधि क्रम इस प्रकार है-

एन. बी. लोहानी (15 फरवरी, 1994-16 फरवरी, 2000), गोपाल शरण शुक्ल (16 फरवरी, 200014 अगस्त, 2006), आदित्य विजय सिंह (14) अगस्त, 2006 10 दिसंबर, 2010), डॉ. अजीत रायजादा (10 दिसंबर, 2010 30 सितंबर, 2013), आर. परशुराम (1) अक्टूबर, 201331 दिसंबर, 2018), बसंत प्रताप सिंह (1 जनवरी, 2019 से निरंतर)

अतः अवनि वैश्य म.प्र. निर्वाचन आयोग में आयुक्त नहीं रहे।

17. निम्नलिखित में से कौन-सा नगर जिला मुख्यालय नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2005]

Correct Answer: (c) इटारसी
Solution:इटारसी भारत का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जो म.प्र. के होशंगाबाद जिले की तहसील है। होशंगाबाद का जिला मुख्यालय होशंगाबाद है, न कि इटारसी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में होशंगाबाद जिले का नाम नर्मदापुरम कर दिया गया है।

18. निम्नलिखित में से कौन मध्य प्रदेश का राज्यपाल नहीं रहा? [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (d) न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह
Solution:मध्य प्रदेश के उपर्युक्त राज्यपालों का कार्यकाल इस प्रकार रहा-
सूची-I (राज्यपाल)सूची-II (कार्यकाल)
डॉ. बलराम जाखड़30 जून, 2004 से 29 जून, 2009 तक
श्री रामेश्वर ठाकुर30 जून, 2009 से 8 सितंबर, 2011 तक
डॉ. भाई महावीर22 अप्रैल, 1998 से 6 मई, 2003 तक

न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह मध्य प्रदेश के राज्यपाल नहीं रहे। ध्यातव्य है कि वर्तमान में म.प्र. के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल हैं।

19. निम्नलिखित में से कौन मध्य प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल नहीं रहे हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (c) जस्टिस जी.डी. दीक्षित
Solution:जस्टिस एन.डी. ओझा 1 दिसंबर, 1987-29 दिसंबर, 1987; जस्टिस पी.वी. दीक्षित 3 फरवरी, 1966-9 फरवरी, 1966 तथा जस्टिस जी. पी. सिंह 26 मई, 1981-9 जुलाई, 1981 एवं 21 सितंबर, 1983-7 अक्टूबर, 1983 तक मध्य प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल रहे। अतः जस्टिस जी.डी. दीक्षित मध्य प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल नहीं रहे हैं।

20. कौन मध्य प्रदेश के राज्यपाल नहीं थे? [M.P.P.C.S. (Pre), 2004]

Correct Answer: (d) श्री गोविंद नारायण सिंह
Solution:मध्य प्रदेश के उपर्युक्त राज्यपालों का कार्यकाल इस प्रकार रहा-
सूची-I (राज्यपाल)सूची-II (कार्यकाल)
श्री. के. सी. रेड्डी11 फरवरी, 1965 से 2 फरवरी, 1966 तथा 10 फरवरी, 1966 से 07 मार्च, 1971 तक
श्रीमती सरला ग्रेवाल31 मार्च, 1989 से 05 फरवरी, 1990 तक
श्री एच. वी. पाटस्कर14 जून, 1957 से 10 फरवरी, 1965 तक

श्री गोविंद नारायण सिंह मध्य प्रदेश के राज्यपाल नहीं रहे, बल्कि 30 जुलाई, 1967 से 12 मार्च, 1969 तक मुख्यमंत्री रहे। वर्तमान में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल हैं।