राज्यव्यवस्था (मध्यप्रदेश)

Total Questions: 55

21. मध्य प्रदेश के निम्नांकित राज्यपालों में से कौन हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (d) डॉ. भगवत दयाल शर्मा
Solution:डॉ. भगवत दयाल शर्मा हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री (1) नवंबर, 1966 - 23 मार्च, 1967) थे। वे 30 अप्रैल, 1980-14 मई, 1984 तक मध्य प्रदेश के राज्यपाल थे। राम प्रकाश गुप्ता और राम नरेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल थे। बलराम जाखड़ राजस्थान से संबद्ध थे, जो लोक सभा के अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के राज्यपाल (30 जून, 200429 जून, 2009 तक) थे।

22. मध्य प्रदेश में कितनी बार राष्ट्रपति शासन लागू किया गया ? [M.P. P.C.S. (Pre), 2022]

Correct Answer: (c) तीन
Solution:मध्य प्रदेश में तीन बार राष्ट्रपति शासन लागू किया गया। प्रथम बार पंचम एवं षष्टम विधानसभा अवधि के मध्य 30 अप्रैल, 1977-23 जून, 1977 तक, द्वितीय बार षष्ट्म् एवं सप्तम् विधानसभा अवधि के मध्य 17 फरवरी, 19809 जून, 1980 तक तथा तृतीय बार नवम् एवं दशम् विधानसभा अवधि के मध्य 15 दिसंबर, 1992-6 दिसंबर, 1993 तक।

23. मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे? [M.P.P.C.S. (Pre), 2004]

Correct Answer: (c) पंडित रविशंकर शुक्ल
Solution:मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल तथा प्रथम राज्यपाल पट्टाभि सीतारमैया थे, जबकि मध्य प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल सरला ग्रेवाल थीं।

24. मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री निम्नलिखित में से कौन थे? [M.P.P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (a) रविशंकर शुक्ल
Solution:मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल तथा प्रथम राज्यपाल पट्टाभि सीतारमैया थे, जबकि मध्य प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल सरला ग्रेवाल थीं।

25. मध्य प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थीं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (d) उमा भारती
Solution:मध्य प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री उमा भारती थीं। वे 8 दिसंबर, 2003-23 अगस्त, 2004 तक इस पद पर थीं।

26. वीरेंद्र कुमार सखलेचा के पश्चात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन बने ? [M.P.P.C.S. (Pre), 2005]

Correct Answer: (b) सुंदरलाल पटवा
Solution:वीरेंद्र कुमार सखलेचा (18 जनवरी, 1978-19 जनवरी, 1980) के पश्चात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा (20 जनवरी, 1980-17 फरवरी, 1980) बने थे।

27. निम्नलिखित में से कौन मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं रहा? [M.P.P.C.S. (Pre), 2006]

Correct Answer: (c) श्री वी.सी. शुक्ल
Solution:मध्य प्रदेश के उपर्युक्त मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल निम्नवत है-

श्री प्रकाश चंद्र सेठी 29 जनवरी, 1972 से 22 मार्च, 1972 तथा

23 मार्च, 1972 से 23 दिसंबर, 1975 तक

श्री गोविंद नारायण सिंह 30 जुलाई, 1967 से 12 मार्च, 1969 तक

श्री द्वारिका प्रसाद मिश्र (डी. पी. मिश्र) 30 सितंबर, 1963 से 08 मार्च, 1967 तथा 08 मार्च, 1967 से 29 जुलाई, 1967 तक।

श्री वी.सी. शुक्ल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं रहे।

28. निम्नलिखित में से कौन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं रहे? [M.P.P.C.S. (Pre), 1994]

Correct Answer: (d) श्री वी. सी. शुक्ल
Solution:राजा नरेश चंद्र सिंह (13 मार्च, 1969 से 25 मार्च, 1969 तक), श्री गोविंद नारायण सिंह (30 जुलाई, 1967 से 12 मार्च, 1969 तक) तथा श्री भगवंतराव अन्नाभाऊ मंडलोई (9 जनवरी, 1957 से 30 जनवरी, 1957 तथा 12 मार्च, 1962 से 29 सितंबर, 1963 तक) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, जबकि श्री वी.सी. शुक्ल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं रहे।

29. निम्नलिखित में से किसने सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री के रूप में सेवा की? [M.P.P.C.S. (Pre), 2008]

Correct Answer: (d) दिग्विजय सिंह
Solution:मध्य प्रदेश में उपर्युक्त विकल्पों में मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल इस प्रकार है-पंडित रविशंकर शुक्ल 1 नवंबर, 1956 से 31 दिसंबर, 1956 तक; अर्जुन सिंह (तीन कार्यकाल) 9 जून, 1980 से 10 मार्च 1985; 11 मार्च, 1985 से 12 मार्च, 1985 एवं 14 फरवरी, 1988 से 23 जनवरी, 1989 तक, डॉ. कैलाशनाथ काटजू (दो कार्यकाल) - 31 जनवरी, 1957 से 14 अप्रैल, 1957; 15 अप्रैल, 1957 से 11 मार्च, 1962 तक तथा दिग्विजय सिंह (दो कार्यकाल) 7 दिसंबर, 1993 से 1 दिसंबर, 1998 तथा 1 दिसंबर, 1998 से 7 दिसंबर, 2003 तका इस प्रकार प्रश्नकाल में सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह थे। वर्तमान में सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री के रूप में सेवारत होने का श्रेय शिवराज सिंह चौहान को है, जो 29 नवंबर, 2005 से 12 दिसंबर, 2018 तक इस पद पर रहे। वर्तमान में डॉ. मोहन यादव म.प्र. के मुख्यमंत्री हैं।

30. मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में निम्नांकित में से कौन मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करता है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2022]

Correct Answer: (b) मुख्यमंत्री द्वारा नाम निर्दिष्ट मंत्री
Solution:मध्य प्रदेश कार्यपालक के शासन के कार्य नियम तथा उन नियमों के अधीन जारी किए गए निर्देश तथा अनुदेश (31 मई, 2017 तक यथा संशोधित) के अनुसार, मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में मुख्यमंत्री द्वारा नाम निर्दिष्ट मंत्री द्वारा मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेगा।