राज्यव्यवस्था (मध्यप्रदेश)

Total Questions: 55

31. 1-11-2000 को मध्य प्रदेश के विभाजन के समय मुख्यमंत्री कौन था? [M.P.P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (b) दिग्विजय सिंह
Solution:मध्य प्रदेश का विभाजन करके 1 नवंबर, 2000 को छत्तीसगढ़ को अलग राज्य का दर्जा प्रदान किया गया। विभाजन के समय मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (7 दिसंबर, 1993-1 दिसंबर, 1998 तथा 1 दिसंबर, 1998-7 दिसंबर, 2003) थे।

32. मध्य प्रदेश की पिछली विधानसभा (2014-2018) के अध्यक्ष कौन थे? [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (c) डॉ. सीतासरन शर्मा
Solution:मध्य प्रदेश की पिछली विधानसभा (2014-2018) के अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा थे। वर्तमान में नरेंद्र सिंह तोमर (20 दिसंबर, 2023 से) विधान सभा अध्यक्ष हैं। इससे पूर्व गिरीश गौतम 22 फरवरी, 2021 से 14 दिसंबर, 2023 तक मध्य प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष थे।

33. निम्नलिखित में से कौन मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष थे? [M.P. P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (d) पंडित कुंजीलाल दुबे
Solution:मध्य प्रदेश के विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष पं. कुंजीलाल दुबे थे।

34. वर्तमान में मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कौन हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (a) ईश्वरदास रोहाणी
Solution:प्रश्नकाल में मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी थे, जो वर्ष 2003 से इस पद पर थे। 5 नवंबर, 2013 को श्री रोहाणी के मृत्योपरांत अस्थायी अध्यक्ष के रूप में ज्ञान सिंह ने इस पद को संभाला। नर्मदा प्रसाद प्रजापति 8 जनवरी, 2019 से 23 मार्च, 2020 तक इस पद पर रहे। वर्तमान में नरेंद्र सिंह तोमर 20 दिसंबर, 2023 से विधानसभा अध्यक्ष हैं।

35. निम्नांकित में से कौन मध्य प्रदेश विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर), अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद पर रहे हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (a) रामकिशोर शुक्ला
Solution:पंडित रामकिशोर शुक्ल एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। वह सोशलिस्ट पार्टी तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से विधायक पद पर चुने गए थे। ये मध्य प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी क्षेत्र का नेतृत्व करते थे। श्री शुक्ल जी विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर), अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद पर भी अपने दायित्वों का निर्वहन किए वर्ष 2003, में इनकी मृत्यु हो गई।

36. मध्य प्रदेश के निम्नलिखित मुख्यमंत्रियों में से कौन मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर नहीं रहे हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

(1) दिग्विजय सिंह

(2) मोतीलाल वोरा

(3) वीरेंद्र कुमार सखलेचा

(4) श्यामाचरण शुक्ल

सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए-

कूट :

Correct Answer: (a) केवल 1 और 2 सही हैं।
Solution:दिग्विजय सिंह एवं मोतीलाल वोरा मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नहीं रहे। वीरेंद्र कुमार सखलेचा तृतीय (1962-67) तथा चतुर्थ (1967-72) विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे, जबकि श्यामाचरण शुक्ल नवम् विधानसभा (1990-92) में 20 मार्च, 1990 से 15 दिसंबर, 1992 तक नेता प्रतिपक्ष रहे। वर्तमान में श्री उमंग सिंधार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष हैं।

37. मध्य प्रदेश में विधानसभा सीटों की संख्या है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (a) 230
Solution:मध्य प्रदेश में विधानसभा सीटों की संख्या 230 है, जिसमें 148 सीटें सामान्य, 35 सीटें अनुसूचित जाति तथा 47 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित हैं।

38. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2013 में कितनी महिलाएं निर्वाचित हुई थीं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (b) 22
Solution:मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2013 के चुनाव में कुल 230 सीटों के चुनाव हुए, जिनमें भाजपा के 165, कांग्रेस के 58, बसपा के 4 तथा अन्य 3 विधायक चुने गए। इन विधायकों में 22 महिलाएं भाजपा की तथा 6 महिलाएं कांग्रेस की थीं। वर्ष 2023 में षोडश विधानसभा के लिए 17 नवंबर, 2023 को कुल 230 सीटों के लिए संपन्न चुनाव में 203 पुरुष तथा 27 महिलाएं निर्वाचित हुई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी से 21 तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से 6 महिलाएं चुनी गई। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कुल 163 सीटें तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 66 सीटें प्राप्त हुई। 1 सीट भारत आदिवासी पार्टी को प्राप्त हुई।

39. वर्ष 2017 में मध्य प्रदेश से राज्य सभा की एक सीट पर हुए उपचुनाव में इनमें से कौन-सी महिला निर्वाचित हुई? [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (c) संपतिया उइके
Solution:31 जुलाई, 2017 को मध्य प्रदेश से राज्य सभा की एक सीट पर हुए, उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की नेता संपतिया उइके निर्विरोध निर्वाचित हुईं। राज्य सभा की यह सीट तत्कालीन केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अनिल माधव दवे के निधन के कारण रिक्त हुई थी।

40. मध्य प्रदेश के निम्नांकित मुख्यमंत्रियों में से कौन अपने कार्यकाल के दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा में सदन के नेता नहीं रहे हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (b) गोविंद नारायण सिंह
Solution:गोविंद नारायण सिंह वर्ष 1952 के सामान्य निर्वाचन में विंध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। मध्य प्रदेश विधानसभा की सदस्यता में 1957 से 1959 तक लोकलेखा समिति के सभापति रहे। 30 जुलाई, 1967 से 12 मार्च 1969 तक वे सदन के नेता न रहते हुए मुख्यमंत्री पद का निर्वहन किए थे। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।