राज्यव्यवस्था (मध्यप्रदेश)

Total Questions: 55

41. मध्य प्रदेश में मंत्रिपरिषद किसके प्रति उत्तरदायी है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1994]

Correct Answer: (c) विधानसभा के प्रति
Solution:भारतीय संविधान के अनुसार, राज्य मंत्रिपरिषद विधानसभा के प्रति उत्तरदायी होती है। अतः मध्य प्रदेश में भी मंत्रिपरिषद विधानसभा के प्रति उत्तरदायी है।

42. मध्य प्रदेश में जिला सरकार के अधिकार किसको दिए गए हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2000]

Correct Answer: (b) जिला योजना समिति
Solution:1 अप्रैल, 1999 से मध्य प्रदेश में जिला सरकारों ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसके तहत सत्ता का विकेंद्रीकरण करते हुए जिला योजना समितियों के माध्यम से पंचायती राज एवं नगरीय निकायों को और अधिकार संपन्न बनाया गया है। जिले के प्रभारी मंत्री, कलेक्टर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष जिला योजना समिति के पदेन सदस्य होते हैं।

43. मध्य प्रदेश में नगरपालिकाओं में अनुसूचित जनजातियों हेतु स्थानों के आरक्षण का प्रावधान भारत के संविधान के निम्नांकित में से किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया गया है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (a) 243 न (1)
Solution:मध्य प्रदेश में नगरपालिकाओं में अनुसूचित जनजातियों हेतु स्थानों के आरक्षण का प्रावधान भारत के संविधान के अनुच्छेद 243 न (1) [243 T (1)] के अंतर्गत किया गया है। इस अनुच्छेद के तहत प्रत्येक नगरपालिका में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए स्थान आरक्षित रहेंगे और इस प्रकार आरक्षित स्थानों की संख्या का अनुपात, उस नगरपालिका में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या से यथाशक्य वही होगा, जो उस नगरपालिका क्षेत्र में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या का अनुपात उस क्षेत्र की कुल जनसंख्या से है और ऐसे स्थान किसी नगरपालिका के भिन्न-भिन्न निर्वाचन क्षेत्रों को चक्रानुक्रम से आवंटित किए जा सकेंगे।

44. मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग का गठन किया गया- [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (a) 1 फरवरी, 1994
Solution:मध्य प्रदेश शासन ने सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के आधार पर 1 फरवरी, 1994 को राज्य निर्वाचन आयोग का गठन किया। एन. बी. लोहानी प्रथम निर्वाचन आयुक्त (15 फरवरी, 1994-16 फरवरी, 2000 तक) एवं प्रकाश चंद प्रथम सचिव (16 फरवरी, 1994-30 नवंबर, 1995 तक) थे, जबकि वर्तमान में म.प्र. राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह हैं।

45. मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग कब अस्तित्व में आया था? [M.P. P.C.S. (Pre), 2022]

Correct Answer: (b) 1 फरवरी, 1994
Solution:मध्य प्रदेश शासन ने सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के आधार पर 1 फरवरी, 1994 को राज्य निर्वाचन आयोग का गठन किया। एन. बी. लोहानी प्रथम निर्वाचन आयुक्त (15 फरवरी, 1994-16 फरवरी, 2000 तक) एवं प्रकाश चंद प्रथम सचिव (16 फरवरी, 1994-30 नवंबर, 1995 तक) थे, जबकि वर्तमान में म.प्र. राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह हैं।

46. मध्य प्रदेश जिला योजना समिति अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया? [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (b) 1995
Solution:मध्य प्रदेश जिला योजना समिति अधिनियम को वर्ष 1995 में पारित किया गया। इसे 19 मई, 1995 को राज्यपाल की सहमति प्राप्त हुई और 23 मई, 1995 को मध्य प्रदेश गजट में प्रकाशित किया गया। यह अधिनियम भारत के संविधान के अनुच्छेद ZD के प्रयोजनों के लिए जिला योजना समितियों का गठन करने तथा उससे संबंधित अन्य विषयों का उपबंध करने के लिए पारित किया गया है।

47. मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (संशोधन) अधिनियम, 2021 के अंतर्गत कितने अशासकीय सदस्य हो सकते हैं? [M.P. P.C.S. (Pre), 2022]

Correct Answer: (c) पांच
Solution:मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (संशोधन) अधिनियम, 2021 के अंतर्गत पांच अशासकीय सदस्य हो सकते हैं। इन पांच अशासकीय सदस्यों की नियुक्ति ऐसे व्यक्तियों में से की जाएगी, जो पिछड़े वर्गों से संबंधित मामलों का ज्ञान रखते हों तथा उनके कार्य के लिए जाने जाते हों। इनमें से एक सदस्य आयोग के अध्यक्ष के रूप में तथा एक अन्य सदस्य उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जाएगा। अध्यक्ष और कम-से-कम दो अन्य सदस्य पिछड़े वर्ग से संबंधित व्यक्ति होंगे और कम-से-कम एक सदस्य महिलाओं में से भी नियुक्त किया जाएगा।

48. मध्य प्रदेश में निम्नांकित में से कौन-सी जिला पंचायत की स्थायी समितियां है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

1. सामान्य प्रशासन समिति

2. कृषि समिति

3. शिक्षा समिति

सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए-

कूट :

Correct Answer: (d) 1, 2 एवं 3 सही है।
Solution:मध्य प्रदेश में स्थित जिला पंचायत की स्थायी समितियों में सामान्य प्रशासन समिति, कृषि समिति तथा शिक्षा समिति आदि हैं। जिला पंचायत के प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं-

• जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को विकसित व मजबूत करना।

• जनपद पंचायतों के कार्यों का सामान्य निरीक्षण करना।

• जन पंचायतों का मार्गदर्शन आदि।

49. अप्रैल, 1997 में मध्य प्रदेश के एक प्रमुख आदिवासी नेता कांग्रेस छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में गए। उनका नाम है- [M.P.P.C.S. (Pre), 1997]

Correct Answer: (a) अरविंद नेताम
Solution:मध्य प्रदेश के आदिवासी नेता अरविंद नेताम वर्ष 1997 में कांग्रेस पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए थे।

50. निम्न में से कौन-सा दल न तो मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल है न ही मध्य प्रदेश राज्य के लिए मान्यता प्राप्त है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2008]

Correct Answer: (c) गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
Solution:गोंडवाना गणतंत्र पार्टी न तो मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल है, न ही म. प्र. राज्य के लिए मान्यता प्राप्त दल है।