रामसर सम्मेलन

Total Questions: 17

1. 'रामसर स्थल' क्या है? [Uttarakhand P.C.S.(Pre) 2021]

Correct Answer: (c) अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियां
Solution:रामसर सूची अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों की सूची है। इस सूची में वर्तमान (जनवरी, 2024) में भारत के कुल 80 स्थल शामिल हैं। प्रश्नगत चिल्का झील (ओडिशा), वूलर झील (जम्मू एवं कश्मीर), केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (राजस्थान) एवं लोकटक झील (मणिपुर) को रामसर का दर्जा प्राप्त है।

2. निम्नलिखित में से कौन-सा रामसर आर्द्रभूमि स्थल भारत के किसी राज्य में स्थित है? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2021]

Correct Answer: (b) प्वाइंट कैलिमियर वन्यजीव और पक्षी अभयारण्य
Solution:स्थलीय और जलीय पारिस्थितिकी प्रणालियों के बीच संक्रमणकालीन भूमि जहां जल आमतौर पर सतह पर होता है या भूमि उथले पानी से ढकी होती है, आर्द्रभूमि कहलाती है। होकेरा आर्द्रभूमि एवं वुलर झील केंद्रशासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर में एवं त्सो मोरिरी झील केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में अवस्थित है, जबकि प्वाइंट कैलिमियर वन्यजीव और पक्षी अभयारण्य तमिलनाडु राज्य में स्थित है।

3. निम्नलिखित में से कौन रामसर कन्वेंशन के अंतर्गत रामसर स्थल है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (e) c & d
Solution:30 जनवरी, 2019 को सुंदरबन आर्द्रभूमि को तथा 19 अगस्त, 2002 को भोज आर्द्रभूमि को रामसर सूची में शामिल किया गया है। अतः सुंदरबन और भोज दोनों आर्द्रस्थल, रामसर स्थल हैं।

4. 'पार्वती अरगा' रामसर स्थल के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2021]

1. यह उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में स्थित है।

2. यह एक पक्षी अभयारण्य है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (c) दोनों 1 और 2
Solution:'पार्वती अरगा' रामसर स्थल उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में स्थित एक पक्षी अभयारण्य है। यह 722 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है।

5. रामसर सम्मेलन संरक्षण से संबंधित था- [U.P.P.C.S. (Mains) 2008]

Correct Answer: (c) नम भूमि के
Solution:रामसर सम्मेलन आर्द्रभूमियों के संरक्षण से संबंधित है। रामसर ईरान में अवस्थित नगर है। 2 फरवरी, 1971 को यहां हुई प्रतिभागी राष्ट्रों की बैठक के बाद इस कन्वेंशन की नींव पड़ी तथा वर्ष 1975 में पूर्णतः क्रियान्वित हुआ। रामसर में हुई बैठक के कारण ही इसे रामसर कन्वेंशन के नाम से जाना जाता है।

6. "रामसर सम्मेलन" संबंधित है- [U.P.R.O./A.R.O. Re.exam (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) आर्द्रभूमि संरक्षण से
Solution:रामसर सम्मेलन आर्द्रभूमियों के संरक्षण से संबंधित है। रामसर ईरान में अवस्थित नगर है। 2 फरवरी, 1971 को यहां हुई प्रतिभागी राष्ट्रों की बैठक के बाद इस कन्वेंशन की नींव पड़ी तथा वर्ष 1975 में पूर्णतः क्रियान्वित हुआ। रामसर में हुई बैठक के कारण ही इसे रामसर कन्वेंशन के नाम से जाना जाता है।

7. बिहार का प्रथम रामसर क्षेत्र कहां स्थित है? [66th B.P.S.C. Re.Exam (Pre) 2020]

Correct Answer: (a) बेगूसराय
Solution:बिहार का प्रथम रामसर स्थल कंवर झील या 'काबरताल आर्द्रभूमि' बेगूसराय जिले में स्थित है। 26.20 वर्ग किमी. (2620 हेक्टेयर) क्षेत्रफल में विस्तृत यह क्षेत्र 21 जुलाई, 2020 को 'रामसर स्थल' के रूप घोषित हुआ।

8. बिहार का पहला रामसर स्थल कौन-सा है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (c) कंवर झील
Solution:बिहार का प्रथम रामसर स्थल कंवर झील या 'काबरताल आर्द्रभूमि' बेगूसराय जिले में स्थित है। 26.20 वर्ग किमी. (2620 हेक्टेयर) क्षेत्रफल में विस्तृत यह क्षेत्र 21 जुलाई, 2020 को 'रामसर स्थल' के रूप घोषित हुआ।

9. वेटलैंड दिवस मनाया जाता है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2008]

Correct Answer: (a) 2 फरवरी को
Solution:विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day) प्रत्येक वर्ष 2 फरवरी (2 फरवरी, 1971 को रामसर, ईरान में हस्ताक्षरित आर्द्रभूमियों पर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन के उपलक्ष्य में) को मनाया जाता है। ध्यातव्य है कि वर्ष 2024 में इस दिवस की थीम है- 'Wellands and Human Wellbeing'.

10. भारत की आर्द्रभूमियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2012]

1. आर्द्रभूमि के अंतर्गत देश का कुल भौगोलिक क्षेत्र अन्य राज्यों की तुलना में गुजरात में अधिक अंकित है।

2. भारत में तटीय आर्द्रभूमि का कुल भौगोलिक क्षेत्र, आंतरिक आर्द्रभूमि के कुल भौगोलिक क्षेत्र से अधिक है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:प्रश्नकाल के दौरान, भारत में आर्द्रभूमियों के कुल भौगोलिक क्षेत्र का आंतरिक आर्द्रभूमि के अंतर्गत 69.22 प्रतिशत क्षेत्र तथा तटीय आर्द्रभूमि के अंतर्गत 27.13 प्रतिशत क्षेत्र था, जबकि शेष 3.64 प्रतिशत क्षेत्र सूक्ष्म आर्द्रभूमियों के अंतर्गत आते थे। आर्द्रभूमियों के अंतर्गत सर्वाधिक क्षेत्र (3474950 हे.) वाला राज्य गुजरात था।