राष्ट्रपति (भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन)

Total Questions: 50

1. निम्नांकित में से कौन भारतीय गणतंत्र का प्रमुख है? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2013]

Correct Answer: (a) भारत का राष्ट्रपति
Solution:भारत एक गणराज्य है। इसका तात्पर्य है कि भारत का राष्ट्राध्यक्ष निर्वाचित होगा न कि वंशानुगत । अतः भारतीय गणतंत्र का प्रमुख या राष्ट्राध्यक्ष राष्ट्रपति होता है, जिसका चुनाव 'अप्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली' द्वारा किया जाता है।

2. निम्न कथनों पर विचार कीजिए- [U.P. Lower Sub. (Pre) 1998]

कथन (A): भारत का राष्ट्रपति ब्रिटिश राजा से भिन्न है।

कारण (R) : भारत के राष्ट्रपति का पद अमेरिका के राष्ट्रपति से मिलता है।

उपर्युक्त के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा एक सही है?

 

Correct Answer: (c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
Solution:भारत का राष्ट्रपति निर्वाचित होता है और ब्रिटेन का राजा वंशानुगत, अतः दोनों भिन्न हैं। भारत का राष्ट्रपति नाममात्र का प्रमुख है, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति वास्तविक प्रमुख है, अतः ये दोनों भिन्न हैं। इसलिए A सही है, जबकि R गलत है।

3. नीचे दो वक्तव्य दिए हैं : [U.P. P.C.S. (Mains) 2012]

कथन (A) : संघीय कार्यपालिका का मुखिया भारत का राष्ट्रपति होता है।

कारण (R) : राष्ट्रपति की शक्तियों की कोई सीमा नहीं है।

उपर्युक्त के संदर्भ में, निम्न में से कौन एक सही है?

 

Correct Answer: (c) (A) सही है, किंतु (R) गलत है।
Solution:संविधान के अनुच्छेद 53 के तहत संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होती है। अतः कथन (A) सही है कि संघीय कार्यपालिका का मुखिया भारत का राष्ट्रपति होता है। अनुच्छेद 74 (1) के तहत राष्ट्रपति अपने कृत्यों का प्रयोग मंत्रिपरिषद की सलाह पर करता है, इस प्रकार कारण (R) गलत है, क्योंकि राष्ट्रपति की शक्तियों पर संविधान के अंतर्गत सीमाएं अभ्यारोपित की गई हैं।

4. भारत के राष्ट्रपति अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हैं- [60th to 62nd B.P.S.C. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) सीधे अथवा अपने अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा
Solution:भारतीय संविधान के अनुसार, भारत का एक राष्ट्रपति होगा (अनुच्छेद 52), जिसमें संघ की कार्यपालिका शक्ति निहित होगी और वह इसका प्रयोग इस संविधान के अनुसार स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा करेगा [अनुच्छेद 53(1)]।

5. भारत का कार्यपालिका अध्यक्ष (Executive Head) कौन है? [44th B.P.S.C. (Pre) 2000]

Correct Answer: (a) राष्ट्रपति
Solution:अनुच्छेद 53(1) के अनुसार संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी, जिसका प्रयोग वह इस संविधान के अनुसार स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा करेगा। इस प्रकार भारतीय संघ का कार्यपालिका अध्यक्ष (Executive Head) राष्ट्रपति होता है।

6. भारत के संविधान के अनुसार, 'केंद्र की कार्यपालिका शक्ति' निम्नलिखित में निहित है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2021]

1. राष्ट्रपति

2. प्रधानमंत्री

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए -

 

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:अनुच्छेद 53(1) के अनुसार संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी, जिसका प्रयोग वह इस संविधान के अनुसार स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा करेगा। इस प्रकार भारतीय संघ का कार्यपालिका अध्यक्ष (Executive Head) राष्ट्रपति होता है।

7. संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से किस एक के अंतर्गत संघ की कार्यपालिका शक्तियां राष्ट्रपति में निहित हैं? [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (c) अनुच्छेद 53
Solution:अनुच्छेद 53(1) के अनुसार संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी, जिसका प्रयोग वह इस संविधान के अनुसार स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा करेगा। इस प्रकार भारतीय संघ का कार्यपालिका अध्यक्ष (Executive Head) राष्ट्रपति होता है।

8. भारतीय संविधान में समस्त कार्यपालिका शक्तियां निहित हैं- [U.P.P.C.S. (Mains) 2008 U.P. P.C.S. (Pre) (Re-Exam) 2015]

Correct Answer: (c) राष्ट्रपति में
Solution:अनुच्छेद 53(1) के अनुसार संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी, जिसका प्रयोग वह इस संविधान के अनुसार स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा करेगा। इस प्रकार भारतीय संघ का कार्यपालिका अध्यक्ष (Executive Head) राष्ट्रपति होता है।

9. भारतीय संविधान में केंद्रीय सरकार की अधिशासी शक्तियों को किसमें निहित किया गया है? [42nd B.P.S.C. (Pre) 1997]

Correct Answer: (a) भारत के राष्ट्रपति
Solution:अनुच्छेद 53(1) के अनुसार संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी, जिसका प्रयोग वह इस संविधान के अनुसार स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा करेगा। इस प्रकार भारतीय संघ का कार्यपालिका अध्यक्ष (Executive Head) राष्ट्रपति होता है।

10. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2023]

अभिकथन (A): संविधान, संघ की कार्यपालिका शक्ति भारत के राष्ट्रपति में निहित करता है।

कारण (R) : भारत का राष्ट्रपति, राज्य का संवैधानिक प्रमुख होता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर, सही उत्तर का चयन कीजिए :

 

Correct Answer: (c) (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
Solution:भारतीय संविधान के अनुच्छेद 53 के तहत संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होती है, अतः अभिकथन (A) सत्य है। ध्यातव्य है कि भारत का राष्ट्रपति, राज्य का संवैधानिक प्रमुख होता है, क्योंकि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 74(1) के तहत राष्ट्रपति अपने कृत्यों का प्रयोग मंत्रिपरिषद की सलाह पर करता है। इस प्रकार (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं एवं (R), (A) की सही व्याख्या करता है।